१ अल-कायदा की अब जर्मनी को हमले की धमकी
बर्लिन,19 सितंबर। जर्मनी में आम चुनाव से एक सप्ताह पहले आतंकुवादी संगठन अल-कायदा ने हमले की धमकी दी है। यह धमकी एक वीडियो संदेश के जरिए दी गई है। एक समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि अलकायदा ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जर्मनी को धमकी दी गई है कि वह अफगानिस्तान में तैनात अपने सैनिकों को हटा ले अन्यथा चुनाव के दौरान वह जर्मनी में हमला कर सकता है। जर्मनी में 27 सितंबर को आम चुनाव होने जा रहे हैं।
2 पाक ने किया था 21 खरब का सौदा
वाशिंगटन: पाकिस्तान में भले ही खाने के लाले पड़े हों, लेकिन हथियारों की खरीद के मामले में वह किसी से पीछे नहीं है। 2005 से 2008 के बीच पाकिस्तान ने अमेरिका को साढे़ चार अरब डालर (करीब 21 खरब रुपये) का अपना सबसे बड़ा हथियार खरीद का आर्डर दिया था। हथियारों की इस सूची में एफ-16 लड़ाकू विमान समेत 100 से ज्यादा 155 मिमी राइफल भी ??ामिल थीं। अमेरिका की संसद कांग्रेस की एक ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने 64 करोड़ डालर की भारी-भरकम रकम के एवज में 36 एफ-16 विमान, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और बमों का आर्डर दिया था। इस समझौते के तहत एफ-16 ए/बी लड़ाकू विमानों में सुधार कराने पर भी सहमति बनी थी। रक्षा खरीद समझौते के तहत पाकिस्तान ने पांच करोड़ 20 लाख डालर के एवज में 115 एम 109 ए5 155 मिमी की स्वचालित होविट्जर बंदूकें भी मांगी थीं। हालांकि 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के पास यह राइफलें नहीं थी।
३ चीन के बड़े अधिकारियों से मिले प्रचंड
काठमांडू। नेपाल के माओवादी नेता प्रचंड अचानक हांगकांग गए और वहां चीन के अहम अधिकारियों से गुपचुप मुलाकात की। प्रचंड ने उनसे यह मुलाकात नेपाल में अपनी स्थिति मजबूत करने के उपायों पर चर्चा के लिए की। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दैनिक 'श्री कमांडर' के मुताबिक चार दिन की हांगकांग यात्रा के दौरान प्रचंड ने चीन के उच्चपदस्थ अधिकारियों से मुलाकात की। वह नेपाली विदेश मंत्री सुजाता कोईराला की चीन यात्रा के इर्द-गिर्द ही हांगकांग गए थे। सुजाता ने चीन जाकर नेपाल में जारी अशांति और संविधान बनाने में आ रही बाधा के लिए माओवादियों की गैर जिम्मेदाराना हरकत को जिम्मेदार बताया था। अखबार के मुताबिक नेपाल के माओवादी नेता ने अहम चीनी अधिकारियों से मौजूदा गतिरोध तोड़ने और माओवादियों का पक्ष मजबूत करने के लिए लाबिंग करने पर चर्चा की।
४ रूस ने भी दिए मिसाइल तैनाती रद करने के संकेत
मास्को। रूस ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी यूरोप में मिसाइल रक्षा परियोजना निरस्त करने के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले के मद्देनजर वह भी बाल्टिक क्षेत्र के केलिनिनग्राद में रणनीतिक मिसाइलें तैनात करने की अपनी योजना छोड़ सकता है। सैन्य सूत्रों के हवाले से सरकारी समाचार समिति आरआईए नोवोस्ती ने कहा, 'यूरोप में मिसाइल रक्षा प्रणाली लगाने की योजना निरस्त करने के अमेरिकी इरादे की प्रतिक्रिया में रूस भी देश के पश्चिमी क्षेत्र में इस्कांदर मिसाइलों की तैनाती का फैसला रद कर सकता है।' उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं होगा कि अमेरिका के इस फैसले को हल्के में लिया जाए और नजरअंदाज कर दिया जाए। ओबामा ने गुरुवार को घोषणा की थी कि ईरान से संभावित खतरे पर पुनर्विचार के बाद अमेरिका चेक गणराज्य और पोलैंड में मिसाइल रक्षा प्रणाली स्थापित नहीं करेगा।
१ स्वर्ण भंडार का 8वां हिस्सा बेचेगा आईएमएफ
वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष [आईएमएफ] ने अपने स्वर्ण भंडार का आठवां हिस्सा बेचने का फैसला किया है। इससे जुटाई जाने वाली रकम के एक हिस्से का इस्तेमाल कम आय वाले देशों की सहायता करने के लिए किया जाएगा।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार आईएमएफ ने कहा कि बोर्ड ने 403.3 मीट्रिक टन सोना बेचने को मंजूरी दे दी है। इससे 186 सदस्य देशों वाले वित्तीय संस्थान की अपने खर्चो के लिए कर्ज राजस्व पर निर्भरता कम होगी। वैश्विक वित्तीय संस्थान ने कहा कि सोना बेच कर जुटाई जाने वाली रकम का कुछ हिस्सा कम आय वाले देशों को रियायती कर्ज के रूप दिया जाएगा। संस्थान सोने की बिक्री इस तरह से करेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण बाजार का कारोबार बाधित न हो।
२ ओनिडा का बिक्री लक्ष्य दो हजार करोड
बेंगलूर 19,सितम्बर। इलेक्ट्रानिक उपकरण वाली प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी ओनिडा ने दो हजार करोड रूपए के कारोबार का लक्ष्य निर्घारित किया है।
कंपनी के उपाघ्यक्ष (बिक्री एवं विपणन)श्रीराम ने आज यहां बताया कि कंपनी ने हाल ही में अपने प्रचार अभियान से आइकोनिक डेबिल मैस्कॉट के स्थान पर न्यू एज कपल को शामिल किया है
। उन्होंने बताया कि अगले वित्त वर्ष से ओनिडा के टेलीविजन, वाशिंग मशीन और ओवेन सहित उसके उत्पाद ओनिडा के शोरूम म
३ रिलायंस मोबाइल ने आसान बनाई नौकरी की तलाश
नई दिल्ली। अगर आपकी पहुंच इंटरनेट तक नहीं है या फिर इस आनलाइन माध्यम की जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं, मोबाइल है ना। अब आप रिलायंस मोबाइल के जरिए नौकरी की तलाश कर सकते हैं। देश की प्रमुख टेलीकाम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस [आरकाम] अपने मूल्यविर्द्धत सेवा [वैस] वाले प्लेटफार्म आर-वर्ल्ड पर एक खास जाब सर्विस शुरू करने जा रही है। हालांकि यह सेवा दफ्तरों में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के बजाय अनौपचारिक रोजगार बाजार पर केंद्रित है।
आरकाम के वैस प्रमुख कृष्णा दुर्भा ने बताया कि कंपनी ने इस सेवा के लिए अनौपचारिक श्रम रोजगार से जुड़ी कंपनी बाबाजाब डाट काम से करार किया है। इस सेवा के जरिए नियोक्ता नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे लोगों तक पहुंच सकेंगे, जो इंटरनेट को एक्सेस नहीं कर पाते हैं।
४ आईएफसीआई तलाश रही रणनीतिक भागीदार
नई दिल्ली । डूबने के कगार पर पहुंचने के बाद सरकार की वित्तीय मदद से संभली आईएफसीआई एक बार फिर रणनीतिक भागीदार की तलाश में है। कंपनी बड़ी इक्विटी हिस्सेदारी किसी रणनीतिक निवेशक को बेचकर उसे भागीदार बनाने की संभावनाएं तलाश रही है। देश के सबसे पुराने वित्तीय संस्थान भारतीय औद्योगिक वित्तीय निगम [आईएफसीआई] के लिए रणनीतिक निवेशक इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कंपनी को कारोबार चलाने के लिए सरकार से मिले पुनरुद्धार पैकेज के अतिरिक्त भी पूंजी की आवश्यकता होगी। यही वजह है कि आईएफसीआई का प्रबंधन कंपनी में अब फिर से रणनीतिक भागीदार की जरूरत महसूस करने लगा है। आईएफसीआई के सीईओ और एमडी अतुल के राय ने शुक्रवार को सालाना आम बैठक में शेयरधारकों से कहा, 'बोर्ड रणनीतिक निवेशक को कंपनी में शामिल के लिए प्रतिबद्ध है।
राजस्थान में जीप नहर में गिरी, 11 मरे
जयपुर।अरुण सिंगला राजस्थान के बीकानेर जिले में एक जीप के नहर में गिरने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना शनिवार को पूगल के पास हुई। पूगल गांव के पास एक नहर के ऊपर से 14 लोगों से लदी एक जीप क्रास कर रही थी, तभी संतुलन बिगड़ जाने से जीप नहर में गिर गई। इसमें से तीन लोगों को तो बचा लिया गया लेकिन बाकी लोग नहीं बचाए जा सके। पुलिस अधीक्षक के अनुसार ग्यारह लोग नहर में लापता हो गए थे जबकि तीन लोग किसी तरह तैरकर बाहर आ गए थे।
महिला आयोग ने बाल श्रमिकों समिति का गठन किया
जयपुर। दक्षिणी राजस्थान के बाल श्रमिकों की तस्करी और गुजरात में कुछ बाल श्रमिकों की मृत्यु संबंधी शिकायतों की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डा. गिरिजा व्यास ने आयोग की सदस्या यास्मीन अबरार की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इस समिति में डा. अवनी याग्निक, प्रीति ओझा और हंसमुख नागदा को शामिल किया गया है। डा. गिरिजा व्यास ने बताया कि उक्त समिति ने जांच कार्य शुरू कर दिया है।
डा. व्यास ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर आदि जिलों से बाल श्रमिकों को निकटवर्ती गुजरात और अन्य प्रदेशों में ले जाकर अवैधानिक रूप से काम करवाने और कुछ मामलों में बाल श्रमिकों की मृत्यु होने की शिकायतें मिलने पर आयोग ने यह कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग बाल श्रमिकों की तस्करी संबंधी समस्या पर एक विस्तृत शोध करवाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है।
महाराष्ट्र: बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर मुहर
मुंबई। महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है। दोनों पार्टियों ने अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया है। मुंबई में आज सुबह उद्धव ठाकरे और गोपीनाथ मुंडे ने घोषणा पत्र जारी किया। दोनों पार्टियों के बीचे हुई सहमति के मुताबिक बीजेपी 119 सीटों पर और 169 सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी।इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर बाल ठाकरे के घर मातोश्री में दोनों पार्टी के नेताओं की बैठक हुई। गठबंधन के बीच बंटवारे के बाद उत्तर-मुंबई की छह विधानसभा सीटों में से बोरीवली, कांदिवली (पूर्व), चारकोप और मालवणी समेत कुल चार सीटें बीजेपी के खाते में आई हैं। इनमें बोरीवली को छोड़कर तीन सीटों पर पार्टी के युवा नेता दावा कर रहे हैं।
नानावती आयोग : मोदी को नहीं देगा नोटिस
अहमदाबाद, 19 सितंबर। गुजरात दंगों की जांच कर रहे नानावटी आयोग ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को समन नहीं भेजने का फैसला किया है।
यह फैसला मोदी को फिलहाल राहत देने वाला है। गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों की जांच कर रहे नानावती आयोग के मुताबिक इस मामले में मोदी को समन भेजने की जरूरत नहीं है। मगर आयोग ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टाफ से दंगों के दौरान मंत्रियों के साथ हुई टेलीफोन वार्ताओं का रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा है। इसके तहत सीएम स्टाफ और अन्य मंत्रियों तथा विश्व हिंदू परिषद नेता जयदीप पटेल के बीच हुई वार्ताओं का ब्यौरा मांगा गया है।
दिल्ली में एक कार में मिली इंजीनियर का लाश
नई दिल्ली।। बाहरी दिल्ली में शनिवार सुबह एक कार से एक इंजीनियर का शव बरामद किया गया जबकि उसकी 17 वर्षीय प्रेमिका को बेहोशी के हालत में पाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिनेश गुप्ता नामक यह इंजीनियर और 17 वर्षीय लड़की मध्य रात्रि को साढ़े बारह बजे के करीब कार का पैट्रोल समाप्त हो जाने के कारण उसके अंदर फंसे रह गए। ये दोनों नरेला के पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले हैं। उक्त पुलिस अधिकारी ने बताया, 'ये लोग कार के दरवाजे नहीं खोल पाए और अंदर कार्बन डाई आक्साइड गैस भर गई। कुछ देर बाद गुप्ता ने किसी तरह कार का दरवाजा तो खोल लिया लेकिन अर्द्धबेहोशी की हालत में होने के कारण वह कार के बाहर गिर पड़े और उसी के बाद उनकी मौत हो गई।'
थानवी का निधन
महानगर संवाददाता... जयपुर, 19 सितम्बर। राज्य के प्रमुख शासन सचिव (गृह) एस.एन. थानवी का आज तड़के हृदयगति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं प्रशासनिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई।


