कबाड़ की दुकान में आग, हजारों का नुक्सान

Posted in January 25, 2010
by arun singla

कबाड़ की दुकान में आग, हजारों का नुक्सान
डबवाली यहां के सिरसा रोड़ पर कबाड़ की एक दुकान में आग लग जाने से करीब हजारों रूपये कीमत की इंडिका कार और टाटा सीरा जलकर राख हो गई। जबकि जीप की सीटें जल गई।फायर ब्रिगेड सूत्रों के अनुसार रात को करीब 11 बजे सिरसा रोड़ पर स्थित एक कबाड़ की दुकान के मालिक जगदीश चन्द नारंग की सूचना पाकर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौका पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान वहां खड़ी इंडिका कार और टाटा सीरा जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जाती है, जलकर राख हो गई। वहीं खड़ी जीप की सीटें भी जल गई।फायर ब्रिगेड सूत्रों के अनुसार आग लगने का कारण तो मालूम नहीं हो पाया। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने इन गाडिय़ों को आग लगाई होगी।

Read more

डबवाली -हरियाणा व पंजाब उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आज उपमण्डल के गांव देसूजोधा में श्री महावीर सिंह एसडीजेएम/अध्यक्ष उपमण्डलीय विदिक सेवा समिति डबवाली की अध्यक्षता में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां इस लोक अदालत का मंच संचालन स्थानीय बार ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष कुलवन्त सिंह सिद्धू द्वारा किया गया। वहीं मुख्य कानूनी सहायता कमेटी के सदस्य एसके गर्ग ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि पंचायत सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित करती है कि उनके गांव की सीमा में शराब या अन्य नशीला पदार्थ बेचा या खरीदा जा रहा है तो सरकार उनके द्वारा पारित प्रस्ताव पर कार्रवाई कर सकती है। उपरोक्त लोक अदालत में कुल 87 मुकद्दमें प्रस्तुत किए गए। जिनमें से 71 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह , रविन्द्र सिंह , डीवी कुलडिय़ा, गुरप्रीत सिंह बराड़, अशोक बिश्रोई, राधे श्याम, कमलजीत व राजेश यादव के अलावा बलवन्त पटवारी, गांव के सरपंच गुरमीत सिंह उपस्थित थे।

Read more

डबवाली,- स्थानीय श्री अग्रवाल धर्मशाला में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 113वीं जयन्ती पर युवा रक्तदान सोसायटी (रजि.) द्वारा 72वां विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें सर्व प्रथम राज कुमार मदान ने रक्तदान कर शिविर का शुभारम्भ किया। उपरोक्त शिविर में एक महिला बिन्दु सहित 24 महानुभावों ने रक्तदान कर नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि अॢपत की। फ्लैग फाऊण्डेशन ऑफ इण्डिया एवं सांसद नवीन जिन्दल द्वारा भेजे गए गौरव का प्रतीक तिरंगा के बैच सोसायटी के संस्थापक सुरेन्द्र ङ्क्षसगला द्वारा प्रत्येक रक्तदानी एवं शिविर में उपस्थित महानुभावों को लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सन्तोष शर्मा, सचिव सुभाष मित्तल पार्षद, संगठन मन्त्री हरदेव गोरखी, मुरारी लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत बादल, दविन्द्र मित्तल मौजूद थे। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष राकेश गर्ग भीटीवाला ने बताया कि उपरोक्त शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले महानुभावों की सामान्य हस्पताल सिरसा के ब्लॅड बैंक से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर चिकित्सीय जांच के पश्चात रक्त प्राप्त करने का कार्य किया। स्थानीय ब्लॅड स्टोरेज सैंटर के प्रभारी डॉ. एसके भादू द्वारा सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र दिए गए।

Read more

डबवाली- डबवाली-सिरसा सड़क मार्ग पर बीते दिवस बाद दोपहर हुए एक हादसे में मिट्टी तेल से भरा टैंकर पलट गया। प्राप्त जानकारी अनुसार एचआर-39-5188 नम्बर का टैंकर मिट्टी का तेल भर कर रिवाड़ी से चला था तथा उसे चालक रंगी चला रहा था कि जैसे ही गांव चोरमार के समीप पहुंचा टैंकर का टायर फट गया। जिसके फलस्वरूप टैंकर असन्तुलित होकर पलट गया तथा टैंकर में भरा तेल सड़क पर बिखर गया। टैंकर चालक को मामूली चोटें आई

Read more

कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट

Posted in
by arun singla

डबवाली- ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से राजा राम मैमोरियल कल्ब द्वारा करवाए जा रहे कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट में राजा राम स्कूल डबवाली इलैवन तथा सकता खेड़ा इलैवन के मध्य हुए मैच में राजा राम स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 51 रन बनाए तथा सकता खेड़ा इलैवन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते मात्र 9 ओवरों में ही 52 रन बनाकर विजयश्री प्राप्त कर ली। जिसमें सकता खेड़ा इलैवन के किन्दी को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। जहां दूसरे मैचों में झुट्टीखेड़ा इलैवन ने जण्डवाला बिश्रोईयां तथा लखुआना ढाणी इलैवन ने सुकेराखेड़ा इलैवन को हराया। वहीं गिद्दडख़ेड़ा इलैवन ने चौटाला एवं जोतांवाली इलैवन ने अबूबशहर इलैवन को हराकर अपनी-अपनी जीत दर्ज की। कल्ब के प्रधान मेघराज खीचड़ ने बताया कि इस टूर्नामैंट में लगभग 40 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को कल्ब की ओर से 11 हजार नकद व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 5100 रूपये व ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1100 व ट्रॉफी दी जाऐगी।

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News