गन्ने के उत्पादन में गिरावट के कारण चीनी के दाम बढ़ कर 35 रुपये प्रति किलो हो गए हैं जबकि पिछले साल घरेलू बाजार में चीनी 17-18 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतें 28 साल के उच्चतम स्तर पर हैं।
गन्ने के उत्पादन में गिरावट के कारण चीनी के दाम बढ़ कर 35 रुपये प्रति किलो हो गए हैं जबकि पिछले साल घरेलू बाजार में चीनी 17-18 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतें 28 साल के उच्चतम स्तर पर हैं।
भारत सोच ले वर्ना गैस चली जाएगीचीन(अरुण सिंगला) 16 सितम्बर। ईरान से प्रस्तावित गैस पाइपलाइन समझौते पर पाकिस्तान के अड़ंगे के बाद आए ठहराव को लेकर अब ईरान ने अंतिम चेतावनी के रूप में मामले को सुलझाने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत-पाक इस मामले में एक राय नहीं हुए तो गैस पाइपलाइन की परियोजना चीन को दे दी जाएगी। भारत में ईरान के राजदूत का कहना है कि अब ईरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चीन के साथ मिलकर पूरा करने का इरादा कर रहा है लेकिन पहले भारत-पाकिस्तान की ओर से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। ईरानी राजदूत ने उम्मीद जताई कि त्रिपक्षीय समझौते पर सहमति हो जाएगी ताकि ईरान को किसी और देश से बातचीत न करनी पड़े। गौरतलब है कि भारत, ईरान और पाकिस्तान के साथ मिलकर गैस पाइपलाइन योजना से जुड़ा रहा है लेकिन वह पिछले कुछ समय से बातचीत से दूर है। भारत 2007 में इस बातचीत से अलग हो गया था। इस बीच भारत का कहना है कि बातचीत से पहले इस बात पर सहमति हो कि पाकिस्तान से गुजरने वाली पाइपलाइन की ट्राजिट से जुड़ी कीमत द्वि-पक्षीय स्तर पर तय की जाए। मई 2007 में पाकिस्तान के राष्ठ्रपति आसिफ अली जरदारी ईरान के दौरे पर गए थे और उसी दौरान दोनों देशों ने गैस पाइपलाइन पर समझौता कर लिया था। लेकिन यह नहीं बताया गया था कि योजना से जुड़े सारे मुद्दे सुलझा लिए गए हैं या नहीं। इस गैस पाइपलाइन को शुरू में 2.2 अरब क्यूबिक फीट गैस भारत और पाकिस्तान को पहुँचाना था। भारत और पाकिस्तान के बीच आर्थिक मुद्दों पर सहयोग अधिक नहीं है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि व्यवसायिक रिश्तों को मजबूत करने से आपसी रिश्ते सुधारने में मदद मिलेगी। दुनिया में रूस के बाद ईरान में ही गैस का सबसे बड़ा भंडार है।
इस्लामाबाद, 16 सितंबर(अरुण सिंगला) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि सचिन तेंदुलकर पुरानी शराब की तरह है जो समय के साथ और जायकेदा हो रही है। तेंदुलकर आईसीसी टॉप 10 लिस्ट में भी वापस लौटे। तेंदुलकर के बेहतरीन प्रदर्शन से खुश नजर आ रहे अकरम ने कहा कि सचिन पुरानी शराब की तरह है जो समय के साथ और बेहतर होती जा रही है। अकरम ने कहा कि उम्र के साथ उनके प्रदर्शन में और निखार आ रहा है। समय के साथ वह और महान होते जा रहे है। मुझे नहीं पता कि वह क्रिकेट खेलना कब बंद करेंगे। वह कमाल के खिलाडी है। अपने करियल के आखिर मे सचिन बल्लेबाजी के हर संभव रिकार्ड को तोड देंगे। श्रीलंका के खिलाफ 46 रनों की जीत में अकरम ने सचिन की पारी को अहम बताया और कहा कि घोनी, युवराज, द्रविड की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद फाइनल में मैच सिर्फ सचिन का शो था। अकरम ने कहा कि सचिन पूरी तरह फिट नजर आते है।
लुधियाना से लौट रहे राहुल की ट्रेन पर पथराव
पानीपत।(अरुण सिंगला) कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी जिस स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना से दिल्ली वापस लौट रहे थे उस पर पानीपत के पास पथराव किया गया। हालांकि पथराव में राहुल को कोई चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि इसे शरारती तत्वों ने अंजाम दिया और उनकी तलाश की जा रही है।
पथराव की यह घटना हरियाणा में करनाल और पानीपत स्टेशनों के बीच घरौंदा कस्बे के पास रात लगभग 9.45 बजे घटी। इसके चलते ट्रेन की कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए। राहुल गांधी शताब्दी के सी-3 कोच में सफर कर रहे थे और ये पत्थर सी-2, सी-4 और सी-7 पर फेंके गए।गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अपनी मां की किफायत की नसीहत पर चलते हुए मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली से लुधियाना की यात्रा शताब्दी ट्रेन के चेयर कार में तय की थी। वे वापस भी इसी ट्रेन से लौट रहे थे लेकिन रास्ते में ये घटना हो गई।
कहां गईं दिल्ली की ये 76 लड़कियां
नई दिल्ली (अरुण सिंगला )।। नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट से एक साल के अंदर 168 लड़कियों का अपहरण हुआ जिनमें से 107 लड़कियां नाबालिग हैं। थोड़ी राहत की बात यह है कि पुलिस इनमें से 92 लड़कियों ढूंढ पाई लेकिन 76 लड़कियों के माता-पिता को अब अपनी बेटियों के मिलने का इंतजार है। शायद ये लड़कियां यमुना विहार से अपहृत की गई 12वीं क्लास की छात्रा की तरह भाग्यशाली नहीं हैं। इसलिए अभी तक अपने माता-पिता से दूर न जाने किन हालातों में रह रही हैं। ज्यादातर लड़कियों के परिवार वाले पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं। सूचना के अधिकार के तहत नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस से यह जानकारी मांगी गई थी कि जनवरी 2008 से लेकर फरवरी 2009 तक डिस्ट्रिक्ट से नाबालिग लड़कियों के अपहरण की कुल कितनी घटनाएं हो चुकी हैं। श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले आनंद त्रिवेदी ने जिला पुलिस अधिकारियों से पुलिस स्टेशन वाइज यह जानकारी मांगी थी। इतना ही नहीं उन्होंने प्रत्येक केस की एफआईआर की कॉपी भी मुहैया कराने के लिए कहा। जिला पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जो जानकारी उपलब्ध कराई वह चौंकाने वाली रही। पुलिस रेकॉर्ड के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट के एक दर्जन थानों में जनवरी 2008 से लेकर फरवरी 2009 तक लड़कियों के अपहरण के 168 मामले दर्ज हुए। इनमें से 107 लड़कियां नाबालिग हैं। नंद नगरी थाने में अपहरण के 30 मामले दर्ज हुए, जबकि दूसरा नंबर गोकुलपुरी थाने का आता है। लड़कियों के अपहरण के मामले में खजूरी खास थाना तीसरे नंबर पर है। इसके बाद हैं सीलमपुर, वेलकम, भजनपुरा, न्यू उस्मानपुर थाने, क्रम अनुसार इनमें लड़कियों के अपहरण के 17, 16, 15 और 14 मामले दर्ज हुए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर नंद नगरी में अपहरण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए तो वहां पर अपहृत लड़कियों की बरामदगी का प्रतिशत भी सबसे ज्यादा है, लेकिन 76 लड़कियों को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई। मानसरोवर पार्क इलाके में रहने वाले राजकुमार (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उनकी 12 साल की बेटी सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती थी। उनकी पत्नी 2 जनवरी 2009 को बेटी को साथ लेकर स्वामी दयानंद हॉस्पिटल दवाई लेने गई थी। पैरों में दर्द होने के कारण उनकी पत्नी बेटी को लाइन में खड़ा करके घर चली गई। उस दिन के बाद से लड़की घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजकुमार का कहना है कि आठ महीने बाद भी पुलिस उनकी बेटी को ढूंढ नहीं पाई। यह तब है जबकि उन्होंने अपहरण करने वाले शख्स की पूरी जानकारी पुलिस को दे रखी है। उनका कहना है कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
तिरूपति लड्डू को ज्योग्राफिकल पेटेंट अघिकार
हैदराबाद, 16 सितंबर(अरुण सिंगला) तिरूपति भगवान वेंकेटेश्वर के विश्वप्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डुओं की लाखों भक्तों में तो भारी मांग है ही, अब ये एक और विशिष्ठ श्रेणी में शुमार हो गए है। दार्जिलिंग टी, मघुबनी पेंटिग और गोवा फेनी की तरह तिरूपति के लड्डु को भी ज्योग्राफिकल पेटेंट अघिकार दे दिया गया है। इसका अर्थ है कि तिरूपति मंदिर के अतिरिक्त अन्य कोई भी इन लड्डुओं का यह नाम नहीं रख सकता या इसे इस नाम से नहीं बेच जा सकता है। तिरूपति मंदिर के सूत्रों ने बताया कि तिरूपति के लड्डुओं को ज्योग्राफिकल इंडिकेशंस ऑफ गुड्स(रजिस्ट्रेशन एंड प्रोटेक्शन) एक्ट के तहत मंगलवार को पेटेंट अघिकार हासिल हो गया है। चेन्नई स्थित टे्रड मार्क एंड ज्योग्रोçफिकल इंडिकेटर संस्था के सहायक रजिस्ट्रार जीएल वर्मा ने बताया कि तिरूपति लड्डू एक जाना माना नाम है और इसके संरक्षण की अर्जी मिलने के बाद इसे भौगोलिक संकेतक अघिनियम के तहत जीआई सर्टिफिकेट दिया गया है।
ग्रामीण लोक अदालत 19 को
डबवाली न्यूज़ (अरुण सिंगला) उपमंडल के गाव मिठड़ी के सरकारी विद्यालय के प्रागण में 19 सितम्बर को ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता एसडीजेएम महावीर सिंह अध्यक्ष उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति तथा जेएमआईसी अमरजीत सिंह सचिव उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति डबवाली करेगे। यह जानकारी देते हुए एडवोकेट एसके गर्ग सदस्य मुफ्त कानूनी सेवा समिति डबवाली ने बताया कि इस लोक अदालत में चल व अचल सम्पत्ति, धारा 138, छोटे-मोटे लड़ाई झगड़ों, रिकवरी केसों व अन्य सभी प्रकार के मुकद्दमों का निपटारा मध्यस्तता व सुलह-सफाई से किया जाऐगा। ताकि ग्रामीणों को उनके घर द्वार पर सस्ता व सुलभ न्याय उपलब्ध करवाया जा सके। इसके अलावा कानूनी जागरूकता की एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें नरेगा, कन्या भ्रूण हत्या, मनुष्यों की तस्करी, स्त्री को अत्याचारों से बचाने वाले कानूनों, माता-पिता, बुजुर्गो व वृद्धों को उनके परिजनों द्वारा पालन-पोषण किये जाने व गुजारा भत्ता दिलाये जाने तथा ग्रामीणों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
केबल ऑपरेटरों विवाद फिर शुरू
डबवाली न्यूज़ (अरुण सिंगला )शहर में केबल का प्रसारण कर रहे सिटी केबल व राधे-राधे केबल के ऑपरेटरों का आपसी झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा तथा एक-दूसरे पर तारे काटने व एम्पलीफायर चोरी करने के आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। जानकारी अनुसार सिटी केबल के पार्टनर सुरेश कनवाड़िया अपने साथी टोनी के साथ बीती देर रात 10 बजे मोटरसाइकल द्वारा अपने घर जा रहे थे कि बाल्मीकि चौक के समीप एक मार्शल गाड़ी नम्बर 1012 में राधे-राधे केबल के संचालक भीम सहारण, गुरसेवक, मंगत सहारण आदि ने 8-10 लोगों ने हमारे मोटरसाइकल के आगे लगा कर मोटरसाइकल रुकवा लिया तथा मुझे जबरदस्ती गाड़ी में चढ़ाने लगे। ये सभी हथियारों से लैस थे। उसने बड़ी मुश्किल से अपने-आप को इन लोगों से छुड़वाया तथा पास स्थित वैद्य राम दयाल शर्मा के पुत्र नरेन्द्र शर्मा के घर पर छुप कर अपनी जान बचाई। यह सभी हथियारों से लैस मेरे पीछे उनके घर में घुस गए, तभी शोर सुन कर आप-पास व रेगर मौहल्ले के लोग जमा हो गए तथा लोगों का हजूम देख कर यह लोग वहा से भाग खडे़ हुए। सुरेश कनवाड़िया ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वह पिछले 15 वर्षो से केबल का कार्य कर रहे है तथा कुछ समय से भीम सहारण इस धन्धे में आया है तभी से हमारा विवाद चल रहा है। उसने इन लोगों के खिलाफ चोरी का मुकद्दमा थाना शहर में दर्ज करवाया हुआ है। परन्तु पुलिस प्रशासन इनके विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। उधर राधेराधे केबल के कारिन्दे नवीन कुमार ने बताया कि सिटी केबल संचालकों ने हमारी केबल वायर काट दी है। जिससे हमें काफी आर्थिक हानि हुई है। केबल उपभोक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से माग की है कि दोनों केबल संचालकों को तलब कर समस्या का समाधान करवाएं ताकि हम रोज-रोज की परेशानी से बच सकें।
आस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीयों पर हमला
मेलबर्न, 15 सितंबर।(अरुण सिंगला)औस्तेरेलिया में एक बार फिर तीन भारतीयों को हमलावरों ने अपना शिकार बनाया है। सूत्रों के अनुसार यह तीनों भारतीय आपस में रिश्तेदार है। शनिवार को लगभग 70 युवाओं के एक समूह ने उपनगर एपिंग में 26 वर्षीय सुखदीप सिंह, उसके भाई गुरदीप सिंह और उनके अंकल मुख्त्यार सिंह पर हमला कर दिया। पीडितों के रिश्तेदार ओंकार सिंह ने बताया कि करीब 11 बजे मेरा रिश्तेदार सुखदीप सिंह अपने कई संबघियों के साथ पूल खेल रहा था। तभी उन पर करीब 70 स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, जो एक पार्टी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग उन पर फब्तियां कसते हुए उन्हें भडकोन की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी वह उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करते हएु चुपचाप खेलते रहें। उन्होने बताया कि हमलावर उन्हें अपने देश वापस जाने को कह रहे थे। इसके बाद मेरे रिश्तेदार वापसी जाने के लिए जब कार पाकिंüग मे आए तो भीड ने उन पर हमला कर दिया। सभी हमलावार करीब 20 की उम्र के थे। ओंकार ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें जानकारी दी है कि 70 में छह को गिरफ्तर कर लिया गया है।
पालिका ने हटवाया कब्जा
डबवाली न्यूज़ --------------------------------------------------------------------------- स्थानीय नगरपालिका के अधिकारियों ने नायब तहसीलदार हरि ओम बिश्नोई के नेतृत्व में सेवा सदन के चारों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की और अतिक्रमण गिरा दिये। प्राप्त जानकारी अनुसार उपमण्डलाधीश को कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि सेवा सदन में कार्यरत टिम्बर मर्चेन्ट अमरनाथ मोंगा नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है और वह दीवार भी बना रहा है। इसी शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए नायब तहसीलदार हरिओम बिश्नोई के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की एक टीम बनाई गई। जिसमें नगरपालिका के एमई रमेश कम्बोज, टैक्स सुपरिडेण्ट रामनिवास, कृष्ण कुमार, जिले सिंह आदि कर्मचारी शामिल थे। पूरे दलबल के साथ ये लोग मौका पर पहुंचे और बनाई जा रही दीवार को ढहा दिया। इसके साथ ही बने अन्य टिम्बर मर्चेन्टस के अतिक्रमण को भी तुरन्त हटवाने के आदेश दिये।
वेतन न मिला तो धरना देंगे अध्यापक
डबवाली न्यूज़ (अरुण सिंगला ) हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ रजि. 949 की डबवाली इकाई के प्रधान शेषपाल सिंह की अध्यक्षता में अध्यापकों ने अभी तक वेतन न मिलने पर भारी रोष प्रकट किया है। यह जानकारी देते हुए संघ के संरक्षक व सर्व कर्मचारी संघ के सचिव रमेश सेठी ने बताया कि बीईओ डॉ. मधु मित्तल के उपजिला शिक्षा अधिकारी बनने पर उनकी जगह खाली पड़ी है। इसके लिए संघ की ओर से निदेशक महोदय के पास डीडी पावर के लिए एक पत्र भी लेजाया गया, जोकि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुमोदित था। परंतु वहां पर असंतुष्ट जवाब मिलने पर अध्यापकों ने हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग के प्रति भारी रोष प्रकट किया। अध्यापकों ने चेतावनी दी कि इस सप्ताह के भीतर वेतन का भुगतान न किया गया तो बीईओ तथा डीईओ दफ्तर के आगे धरना व रोष प्रकट किया जाएगा। इस मौके पर संजीव शर्मा सलाहकार, इन्द्रजीत सिंह कोषाध्यक्ष, बनवारी लाल, लूना राम, रविन्द्र कुमार, सुखवीर कौर, अंग्रेज सिंह उपप्रधान, परमिन्द्र कौर, गुरदियाल सिंह, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, नरेश कुमार, नवीन कुमार, सीमा शर्मा, सरोज रानी, शर्मिला, निर्मला, मंजू बाला, बलजिन्द्र सिंह, प्रेम कुमार आदि अध्यापक उपस्थित थे।
इन्वर्टर बैंटरी में विस्फोट
डबवाली न्यूज़ (अरुण सिंगला ) बस अड्डा मण्डी किलियांवाली के पास स्थित रोहित टेलीकोम में लगे इन्वर्टर की बैंटरी मंगलवार सुबह अचानक फट गई। लेकिन वहां काम कर रहा युवक बाल-बाल बच गया। रोहित टेलीकोम के मालिक शाम लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान में कार्यरत गांव घुमियारा निवासी मनविन्द्र साफ-सफाई का कार्य कर रहा था कि अचानक इन्वर्टर के साथ लगी बैंटरी धमाके के साथ फट गई और बैंटरी से निकला केमिकल मनविन्द्र के चेहरे पर पड़ गया। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। उसने यह भी बताया कि दुकान में पड़ा मोबाइल पार्टस इससे खराब हो गया। जिसकी कीमत करीब एक हजार रूपये आंकी जा रही है। दुकानदार के अनुसार उसने यह इन्वर्टर और बैंटरी करीब एक माह पूर्व ही दुकान पर लगवाये थे और लगने के पांच दिन बाद बैंटरी को बदलवाया था। मौका पर इन्वर्टर और बैंटाी विक्रेता बलजीत सिंह भी पहुंच गया। उसने बताया कि बैंटरी में विस्फोट का कारण ज्यादा चार्जिंग हो सकता है।
Blog links
Blog Archive
-
▼
2009
(150)
-
▼
September
(48)
-
▼
Sep 16
(13)
- कोक, पेप्सी को मंगानी होगी विदेश से चीनी नई दिल्ली...
- ईरान ने दी अंतिम चेतावनीभारत सोच ले वर्ना गैस चली ...
- भारत-पाक रिश्तों में सुघार की उम्मीद : पीसीबीकराची...
- सचिन पुरानी शराब की तरह है : अकरमइस्लामाबाद, 16 सि...
- लुधियाना से लौट रहे राहुल की ट्रेन पर पथरावपानीपत।...
- कहां गईं दिल्ली की ये 76 लड़कियांनई दिल्ली (अरुण स...
- तिरूपति लड्डू को ज्योग्राफिकल पेटेंट अघिकारहैदराबा...
- ग्रामीण लोक अदालत 19 को डबवाली न्यूज़ (अरुण सिंगला...
- केबल ऑपरेटरों विवाद फिर शुरूडबवाली न्यूज़ (अरुण ...
- आस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीयों पर हमला मेलबर्...
- पालिका ने हटवाया कब्जाडबवाली न्यूज़ --------------...
- वेतन न मिला तो धरना देंगे अध्यापक डबवाली न्यूज़ (...
- डबवाली न्यूज़ इन्वेर्टर बैटरी में विस्फोट
-
▼
Sep 16
(13)
-
▼
September
(48)





