डबवाली- डबवाली अग्रिकांड पीडि़तों को मुआवजा राशि दिलवाने हेतु इनेलो ने प्रदेश सरकार के विरूद्ध संघर्ष करने का फैसला कर लिया है। इसी कड़ी में इनेलो विधायक अजय चौटाला के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौंक में आज प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक धरना आयोजित किया जाऐगा। यह जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी टेक चन्द छाबड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के खिलॉफ माननीय उच्चतम न्यायलय में अपील हेतु जाने की तैयारी कर रही है। इस प्रकार प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता स्पष्ट हो गई है। इनेलो विधायक अजय चौटाला जो कि डबवाली का प्रतिनिधित्व करते हैं ने बड़े जोर-शोर से अग्रिकांड पीडि़तों के पक्ष में अभियान चलाया है ताकि इतनी बड़ी त्रासदी से पीडि़तों के जख्मों पर मरहम लगाया जा सके। श्री दाबड़ा ने कहा कि डबवाली क्षेत्र के लोग इस मुद्दे पर पूरी तरह से लामबन्द हो रहे हैं तथा विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में शहरवासी शामिल हो कर प्रदेश सरकार को मजबूर कर देंगे कि अग्रिकांड पीडि़तों को माननीय उच्च न्यायलय आदेशानुसार तुरन्त मुआवजा राशि वितरित की जाए।

Read more

डबवाली -स्थानीय गुरू नानक कॉलेज किलियांवाली के प्रांगण में बीते दिवस इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कॉलेज समिति के कोषाधक्ष राजिन्द्र सिंह भाट्टी द्वारा किया गया। जिसमें स्थानीय 16 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा पोस्टर मेकिंग, रंगोली, स्टिक व मोनों एक्टिंग में अपने जौहर दिखाए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या एवं नशाखोरी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डबवाली के अलावा एसबीआई पटियाला के शाखा प्रबन्धक प्रेम गुप्ता, करण सिंह यादव सहित विभिन्न कॉलेज व स्कूलों के प्रसीपल उपस्थित थे। समारोह के अन्त में प्रसीपल इन्दिरा अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए तथा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मैडम सुरिन्द्र कपिला ने बाखूबी निभाया।

Read more

डबवाली
डबवाली शहर में कुकिंग गैस को लेकर लोगों में मची मारामारी को एजेण्डा बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा नेता मण्डी किलियांवाली स्थित कश्मीर गैस एजेन्सी व डबवाली स्थित इण्डेन गैस एजेन्सी के अतिरिक्त काऊंटर पर पहुंचे और संचालकों को 15 दिन के भीतर नगर में कुकिंग गैस आपूर्ति नियमित करने के लिए कहा और ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली। भाजपा मण्डल डबवाली के प्रभारी सतीश जग्गा, महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, जिला सचिव दाता राम बसौड़, एसडी कपूर प्रदेश प्रभारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, हेमराज बांसल जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, कृष्ण कीनिया जिला प्रधान मजदूर प्रकोष्ठ, नरेश बागड़ी जिला उपाध्यक्ष निकाय प्रकोष्ठ, नन्द लाल आदि नगर में बढ़ रही कुकिंग गैस की किल्लत को लेकर मण्डी किलियांवाली स्थित कश्मीर गैस एजेन्सी व डबवाली स्थित इण्डेन के अतिरिक्त काऊंटर पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने मौका पर उपस्थित एजेन्सी कर्मचारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन की एक प्रतिलिपी पत्रकारों को देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि कुकिंग गैस दैनिक जीवन यापन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। लेकिन मौजूदा समय में उपरोक्त गैस एजेन्सी पर तरह-तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि पार्टी को कई उपभोक्ताओं की शिकायतें मिली हैं। जिसके मद्देनजर आज उन्होंने सम्बन्धित गैस एजेन्सी को एक ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा नेताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर 15 दिन के भीतर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण और नगर में गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होती है तो उपभोक्ताओं के हक के लिये मण्डल भाजपा के कार्यकर्ता एजेन्सी के विरूद्ध आंदोलनरत होंगे।

Read more

डबवाली
भारत गैस नई दिल्ली के एजीएम किशोर चन्द ने कहा कि उन्हें कश्मीर गैस एजेन्सी किलियांवाली पर अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है।वे कश्मीर गैस एजेन्सी पर ग्राहकों द्वारा उनसे की जा रही शिकायतों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल समस्या की जड़ कहा हैं इसकी तालाश की जा रही है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि कसूर डिस्ट्रीब्यूशन और उपभोक्ताओं दोनों का ही है। उनसे जब यह कहा गया कि उपभोक्ताओं को उनके घर पर डिलीवरी न मिलने से ही समस्या पैदा हुई है तो उनका जवाब था कि वह इस बात का संभावनाओं का पता लगा रहे हैं कि गांवों में किस प्रकार से सही तरीके से डिलीवरी दी जा सकती है। उनके अनुसार समस्या की जड़ का पता लगाकर एजेन्सी और उपभोक्ता के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।इसी मौके पर उपस्थित सैल्ज ऑफिसर बठिण्डा कंवलजीत सिंह ने स्वीकार किया कि मण्डी किलियांवाली क्षेत्र में फर्जी कापियां बनी हुई हैं। जोकि सप्लाई में बाधा बन रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो सप्लाई भारत गैस की डबवाली में आती है, वह हिसार से आती है और डबवाली तथा डबवाली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सप्लाई डबवाली से ही मिलनी चाहिए। आपात स्थिति में एजेन्सी मण्डी किलियांवाली से आपूर्ति कर सकती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की 20 या 25 दिन के बाद दिये जाने का कोई भी प्रावधान नहीं है। केवल प्रावधान यही है कि जब बुकिंग हो जाये तो डिलीवरी मिल जाये।

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News