डबवाली (Arun)- स्थानीय जी. टी. रोड स्थित रेल्वे फाटक के समीप महिलाओं से छेड़छाड़ कर भागने का प्रयास कर रहे जीप चालक ने हड़बड़ाहट में जीप पिंक मार्किट की एक इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में घुसेड़ दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय नर सिंह कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह अपने परिवार के साथ अपनी कार नम्बर डीएल-7-7371 द्वारा बाजार में खरीददारी हेतु जा रहा था कि वहां खड़े जीप में सवार मक्खन सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी कालझरानी ने उनके परिवार की महिलाओं पर अश£ील फब्तियां कसी तथा हरजीत ङ्क्षसह ने महिलाओं पर हुए कटाक्ष सुनकर कार उसकी जीप के पीछे लगा दी। कार को अपने पीछे आते देख जीप चालक ने हड़बड़ाहट में जीप का बैक गियर लगा दिया और जीप बन्टी इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में घुसेड़ दिया। जिसके फलस्वरूप दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीछा करके वहां पहुंची महिलाओं ने उसकी जमकर छित्तर परेड की। सूचना मिलते ही गोल बाजार पुलिस मौका पर पहुंच गई तथा जीप चालक को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस महिलाओं व जीप चालक से पूछताछ कर रही
डबवाली(Arun) - लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह प्रांगण में हरियाणा कर्मचारी महासंघ तहसील डबवाली की चुनाव सभा जींद के जिला सचिव जीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान मनोज कुमार ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मांग की कि नये गे्रड का 60 प्रतिशत बकाया तुरंत दिया जाए। विभिन्न विभागों के अस्थाई कर्मचारी पक्के किए जाए। खाली रिक्त पद पक्की भर्ती से भरे जाएं तथा मृतक कर्मचारियों के सदस्य को 1995 से पूर्व की तरह नौकरी दी जाए। सभा में कर्मचारी महासंघ की तहसील कमेटी का चुनाव भी सर्व-सम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें प्रधान ओपी शर्मा, उपप्रधान जसविंद्र सिंह बराड़, पाल सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान राज कुमार, सचिव जयवीर शर्मा, खजांची राम अवतार, संगठन सचिव सुरेश कड़वासरा, प्रचार सचिव जीत सिंह, हरपाल सिंह, संयुक्त सचिव जोगिंद्र सिंह, सुभाष चंद्र तथा मुख्य सलाहकार प्रेम कुमार चुना गया। सभा में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव जीत सिंह ने कहा कि कर्मचारी महासंघ का सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है तथा आगामी 17 जनवरी को तुला राम धर्मशाला सिरसा में कर्मचारी महासंघ की जिला कमेटी का चुनाव
डबवाली (Arun)- युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को हरियाणा युवा के पूर्व महासचिव अमित सिहाग व स्थानीय हल्का के चुनाव अधिकारी विनोद बांसल ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जहां राहुल गांधी का सपना देश के भविष्य को उज्ज्वल करना है। वहीं सांसद तंवर सत्ता में युवाओं की भागीदारी के लिए संघर्षरत हैं तथा आप सब इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इस अवसर पर पवन गर्ग, रविन्द्र बिन्दु, राकेश बब्बर, वेदपाल डांगी, रमेश बागड़ी, छोटू राम सहारण, सुखविन्द्र सूर्या, मा. बलविन्द्र, नवदीप, पवन रेगर, औम गौदारा, निर्मल , इन्द्रजीत , विनोद सरपंच, रत्तीराम, पिरथी राज, विजय मुन्नावाली सहित सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित



