प्रेम प्रसंगों के चलते युवक को जहर दिया

Posted in April 20, 2010
by arun singla


डबवाली (Arun) प्रेम प्रसंगों को लेकर एक युवक की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में गांव घुमियारा की एक महिला के खिलाफ लम्बी पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना लम्बी प्रभारी हरिन्द्र सिंह चमेली ने बताया कि पुलिस ने मृतक बलजीत सिंह (20)पुत्र हरदेव सिंह प्रजापत की मौसी छिन्द्र कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी घुमियारा ने पुलिस को शुक्रवार को शिकायत देकर गांव घुमियारा सन्तरो पत्नी गुरनाम सिंह पर आरोप लगाया कि उसने उसके भांजे बलजीत सिंह को अपने घर में बुला कर कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी है। शिकायतकात्री के अनुसार बलजीत सिंह का सन्तरो के घर आना-जाना था और उसके बेटी के साथ उसके प्रेम प्रसंग चल रहे थे। लेकिन सन्तरो को यह अच्छा नहीं लग रहा था। सन्तरो ने बहाना करके बलजीत सिंह को शुक्रवार दोपहर को अपने घर बुला लिया और उसे कोई जहरीला पदार्थ दे दिया। उसे गंभीर हालत में बठिंडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को मलोट के सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सन्तरो के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more


डबवाली (Arun) डबवाली क्षेत्र में एक युवती और एक युवक की अलग-अलग स्थानों पर सिर कटी लाशें मिलने से पुलिस में हड़कम्प मच गया है। पुलिस इस मामले को प्रेम सम्बन्ध या फिर अवैध सम्बन्ध के कारण की गई हत्या मानकर जांच कर रही है।
पुलिस को शुक्रवार देर शाम को रामपुरा बिश्नोईयां क्षेत्र में कालूआना माईनर से एक युवक का नग्न अवस्था में सिर कटा शव प्राप्त हुआ। इससे पूर्व पुलिस को चौटाला रकबा में आसाखेड़ा माईनर से भी नग्न अवस्था में सिर कटी लाश मिली थी। जोकि किसी युवती की थी। लेकिन यह लाश एक गठरी में बंधी हुई मिली थी। अलग-अलग स्थानों पर लेकिन एक ही प्रकार से हत्या करके फेंके गये युवक और युवती के शव पुलिस को इस संदेह की ओर ले जा रहे हैं कि ये हत्याएं प्रेम सम्बन्ध और अवैध सम्बन्धों के कारण हो सकती हैं।
दोनों मामलों की जांच कर रहे थाना सदर प्रभारी भगवान दास ने बताया कि गांव रामपुरा बिश्नोईयां रकबा तथा चौटाला रकबा में मिले युवक और युवती के शवों की उम्र लगभग समान है। दोनों की हत्याएं भी एक ही तरीके से की लगती हैं। पुलिस ने इन दोनों मामलों में हत्या करके सबूतों को रफा-दफा करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस संदर्भ में डीएसपी बाबू लाल का कहना है कि दोनों शवों को देखने से लगता है कि हत्या एक ही ढंग से की गई है। संभव है कि मामला प्रेम संबंधों का हो। उन्होंने यह भी आशंका प्रकट की कि अवैध सम्बन्ध भी हत्या का कारण हो सकता है। असलियत तो जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस तत्परता से अपने कार्य में जुटी हुई है। आस-पास के थानों में इसकी सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि इन शवों को 72 घण्टे के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के लिए इन शवों को रोहतक लेजाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि संभव है कि लाशें पंजाब के क्षेत्र से पानी के साथ बहकर आई हों। इसकी भी जांच चल रही है। फिलहाल शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं।
You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more


डबवाली (Arun) किलियांवाली की एक राईस मिल्ज के पार्टनर की शिकायत पर सीबीआई चण्डीगढ़ की डबवाली पहुंची टीम ने 50 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल)को रंगे हाथों काबू कर लिया।
शिकायतकर्ता सुशील कुमार सिंगला पुत्र मनोहर लाल पार्टनर गुरू नानक राईस मिल्ज किलियांवाली ने बताया कि उसने चावलों की 175 गाड़ी मार्कफैड और 32 गाड़ी एफसीआई को मिलिंग करवानी थी। इसके तहत 36 मार्कफेड को और 32 गाडिय़ा एफसीआई को मिलिंग करवा चुका था। लेकिन तीन गाडिय़ां एफसीआई के गोदाम में डम्प पड़ी हैं। जिनका नम्बर 696, 1140, 1173 है। लेकिन 14 अप्रैल 2010 को गाडिय़ों को पास करने की एवज में भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल)ने उससे एक लाख रूपये की मांग की। लेकिन 50 हजार रूपये में सौदा तय हो गया। उसने इसकी सूचना 15 अप्रैल को सीबीआई चण्डीगढ़ को दी। शिकायतकर्ता के अनुसार एक योजना के तहत 500-500 रूपये के 100 नोट रंग लगा कर सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दे दिये। तय समय अनुसार आज शुक्रवार को वह भारतीय खाद्य निगम डबवाली के गोदाम में पहुंचा और प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल) मूल चन्द बैरवा को 50 हजार रूपये की राशि अपनी डम्प गाडिय़ों को निकालने के लिए दे दी। मौका पर सीबीआई की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया।
बताया जाता है कि सीबीआई टीम ने इसके बाद प्रबंधक के वार्ड नं. 5 में पब्लिक क्लब क्षेत्र में स्थित मकान पर पहुंच कर तालाशी ली और कुछ जरूरी कागजात बरामद किये। सीबीआई की टीम दो प्राईवेट गाडिय़ों में भर कर लगभग सुबह 10.30 बजे डबवाली पहुंची और 3.30 बजे तक यहां रही। इस टीम ने आते ही मौका पर उपस्थित निगम स्टाफ के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिये।
सीबीआई अधिकारी ने पत्रकारों को अपना नाम तो बताने से इंकार कर दिया। लेकिन बताया कि उन्होंने सुशील कुमार सिंगला गुरूनानक राईस मिल्ज किलियांवाली की शिकायत पर छापामारी की और 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए मूल चन्द बैरवा को काबू कर लिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आवश्यक कागजात उन्होंने अपने कब्जे में कर लिये हैं। एफसीआई के स्थानीय सूत्रों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व ही बतौर प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल) मूल चन्द बैरवा ने डबवाली में अपना कार्यभार संभाला था। वह मूल रूप से जयपुर के निवासी हैं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई टीम अपने साथ गाडिय़ों के आने-जाने के खरीद संबंधी रजिस्टर भी ले गई है। ज्ञातव्य रहे कि भारतीय खाद्य निगम डबवाली को 22 शैलर चावल मिलिंग करते हैं। जिनमें 4 डबवाली और 18 पंजाब के किलियांवाली, गिदड़बाहा, मुक्तसर से संबंंधित शैलर हैं। You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News