नेहरू स्कूल की क्रिकेट टीम विजेता

Posted in July 28, 2010
by arun singla


डबवाली-स्थानीय नेहरू सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा चिल्ड्रन मैमोरियल डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की क्रिकेट टीमों के मध्य एक क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें नेहरू स्कूल की क्रिकेट टीम विजेता रही। मैच की शुरूआत नेहरू स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर की। तत्पश्चात उन्होंने बल्लेबाजी के लिए डीएवी स्कूल की टीम को आमन्त्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 53 रन बनाऐ। नेहरू स्कूल की टीम ने 54 रनों का लक्ष्य तीन विकेट खोकर मात्र 7.3 ओवरों में पूरा कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी गुरपाल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। अम्पायर की भूमिका शिक्षक कृष्ण कुमार, अजय कुमार, सुनील नेहरा एवं डीएवी के जसवन्त ने निभाई। प्रिंसीपल हरि प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्कूल की क्रिकेट टीम के कैप्टेन प्रभजोत के साथ अन्य खिलाडिय़ों लवप्रीत, हरदीप, यशपाल, कृष्ण, गुरलाल, दलराज, यादविन्द्र, मोहित तथा अरविन्द ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Read more

कार-ट्रक टक्कर में दो घायल

Posted in
by arun singla


डबवाली (Arun) किलियांवाली में नैशनल हाईवे नं. 10 पर एक कार और ट्रक के आपस में टकरा जाने से कार सवार दो लोगों के चोटें आयीं। जिन्हें इलाज के लिए लम्बी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
घायल तेजा सिंह (35) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सिंघेवाला फतूहीवाला ने बताया कि वह रात को अपने गांव से डबवाली के लिए मारूति कार में उन्हीं के गांव के भूपिन्द्र सिंह ढिल्लों (40) पुत्र जोगिन्द्र सिंह के साथ जा रहे थे। इस कार को भूपिन्द्र सिंह चला रहा था। उनकी कार जैसे ही डबवाली-मलोट रोड़ किलियांवाली में स्थित ईंट-भट्ठा के पास पहुंची तो डबवाली साईड से आ रहे तेजगति ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उसके नाक पर चोट आयी है जबकि भूपिन्द्र के बाजू में फ्रेक्चरर आया है। गांव सिंघेवाला फतूहीवाला के बलविन्द्र सिंह ढिल्लों (35) पुत्र सुखदेव सिंह ने बताया कि जब उक्त घटना घटित हुई तो वह उस समय वह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर था। उसी ने शोर मचा कर घायलों को लोगों के सहयोग से लम्बी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।उसके अनुसार प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल मुक्तसर रैफर कर दिया। किलियांवाली पुलिस चौकी के हवलदार तथा जांच अधिकारी गुरलाल सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में समझौता हो जाने पर मामले को फाईल कर दिया गया है।

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News