Posted in September 16, 2009
by arun singla

पालिका ने हटवाया कब्जा
डबवाली न्यूज़ --------------------------------------------------------------------------- स्थानीय नगरपालिका के अधिकारियों ने नायब तहसीलदार हरि ओम बिश्नोई के नेतृत्व में सेवा सदन के चारों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की और अतिक्रमण गिरा दिये। प्राप्त जानकारी अनुसार उपमण्डलाधीश को कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि सेवा सदन में कार्यरत टिम्बर मर्चेन्ट अमरनाथ मोंगा नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है और वह दीवार भी बना रहा है। इसी शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए नायब तहसीलदार हरिओम बिश्नोई के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की एक टीम बनाई गई। जिसमें नगरपालिका के एमई रमेश कम्बोज, टैक्स सुपरिडेण्ट रामनिवास, कृष्ण कुमार, जिले सिंह आदि कर्मचारी शामिल थे। पूरे दलबल के साथ ये लोग मौका पर पहुंचे और बनाई जा रही दीवार को ढहा दिया। इसके साथ ही बने अन्य टिम्बर मर्चेन्टस के अतिक्रमण को भी तुरन्त हटवाने के आदेश दिये।