फर्जी निकली NRI दुल्हनियां, पकड़ा गया गिरोह
चंडीगढ़। पंजाब के मोगा में फर्जी शादी कराने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिसकी करतूतें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ये गिरोह लड़कों को विदेश में बसाने के नाम पर लाखों का चूना लगाता था। मोगा में एक शादी के जश्न में दोस्त-रिश्तेदार झूम रहे थे। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने वाले थे कि अचानक किसी ने चिल्लाकर कहा कि ये दुल्हन तो फर्जी है। बस फिर क्या था। पल भर में यहां का पूरा मंजर ही बदल गया। बारातियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। दूल्हा सन्न रह गया और दुल्हन चुपचाप एक कोने में बैठी रही। थोड़ी देर में यहां पुलिस भी पहुंच गई। दूल्हे के परिजन कहने लगे कि उनके साथ धोखा हो गया। दरअसल लुधियाना के बूटा सिंह की ख्वाहिश थी कि वो विदेश में जाकर पैसा कमाए लेकिन विदेश जाने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। लुधियाना में बिट्टू नाम के एक ट्रैवल एजेंट ने बूटा सिंह को एनआरआई लड़की से शादी कराकर कनाडा भेजने का दावा किया। प्रवीण नाम की इस लड़की से बूटा की शादी तय हो गई। सौदा 20 लाख रुपए में तय हुआ। बूटा सिंह ने अपनी जमीन बेचकर लड़की वालों को डेढ़ लाख रुपए दे दिए लेकिन शादी के दौरान प्रवीण को किसी ने पहचान लिया कि वो एनआरआई नहीं है।
शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की समेत गिरोह के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि दुल्हन का दावा है कि उसे खुद एनआरआई लड़के से शादी कराने का झांसा दिया गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पंजाब में ऐसे युवकों की कमी नहीं है जो विदेश जाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं और अगर विदेश में रिश्ता हो जाए तो बात ही क्या! इन लोगों की इसी कमजोरी का फायदा अब फर्जी ट्रेवल एजेंट उठा रहे हैं।
Blog links
Blog Archive
-
▼
2009
(150)
-
▼
October
(61)
-
▼
Oct 30
(14)
- 15 घंटे बाद भी आग पर काबू नहींजयपुर। जयपुर के सीता...
- The quality and quantity is needed for one and all...
- गैस की कम कीमत क्या जनहित में नहीं?सुप्रीम कोर्ट न...
- भारतीय यात्रा के दौरान सावधान रहें’अमेरिका ने अपने...
- लपटों से लाल हुई पिंक सिटी, 12 मरेआईओसी डिपो में आ...
- मदर डेयरी ने बढ़ाईं दूध की कीमतेंनई दिल्ली।। बस कि...
- फर्जी निकली NRI दुल्हनियां, पकड़ा गया गिरोहचंडीगढ़...
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजनाडिण्डौरी...
- भारत को न अमेरिका बनना है, न चीन: भागवतनई दिल्ली ।...
- रद्द होंगे सांसदों के जॉब कार्डभोपाल। केंद्रीय राज...
- चीते को बसाने पर मचा बवालजयराम रमेश की परियोजना पर...
- आग से जयपुर में रेल मार्ग हुआ बंद जयपुर। उत्तर पश्...
- नागपुर में मैच, दिल्ली में सट्टा, तीन अरेस्टनई दिल...
- 30-10-09
-
▼
Oct 30
(14)
-
▼
October
(61)


0 comments:
Post a Comment