सेनेटरी की दुकान में विस्फोट,

Posted in August 15, 2010
by arun singla


डबवाली- वीरवार मध्य रात्रि लड़कों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप हंसराज भूषण कुमार की सेनेटरी की दुकान में रहस्य परिस्थितियों में विस्फोट होने से दुकान के शटर और दीवारों के परखच्चे उडऩे के उपरांत दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों रुपयों की संपत्ति नष्ट हो गई। इस हादसे में एक मोटर साइकिल जल कर राख हो गया और दो जने घायल हो गये। घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। विस्फोट का धमाका इतना जबरदस्त था कि आस पड़ोस की दुकानों व मकान की दीवारों में भी दरारें पड़ गई और लोग दहशतजदा हो कर घरों से बाहर निकल आये। पुलिस ने इस मामले में संपत्ति नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज कर चार लोगों का नामजद किया है। जिनमें कपड़ा व्यापारी वेद प्रकाश पुत्र मोहन लाल और उसके दोनों बेटे अमित कुमार उर्फ धन्ना और नरेंद्र कुमार उर्फ नीला के अलावा दुकान पर कार्यरत कर्मचारी सोनी शामिल है। जिले के फोरेंसिक विशेषज्ञ डा. जोगिंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल निरीक्षण करने के बाद घटना में विस्फोट पदार्थ का प्रयोग होने की पुष्टी करते हुए 6 अलग-अलग स्थानों पर सैंपल भर कर जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला में भेज दिये है। दुकान के मालिक राकेश कुमार बांसल पुलिस को दिये ब्यान में बताया कि उनका दो वर्षों से वेद प्रकाश पुत्र मोहन लाल से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका मामला डबवाली के न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि वीरवार सायं करीब आठ बजे दुकान को मंगल कर घर चल गये थे। कि रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी ऋषभ पुत्र सुरेंद्र मोहन ने आ कर बताया कि उनकी दुकान पर जोरदार हुए धमके के बाद आग लग गई है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा कि फायर बिग्रेड के कर्मचारी दुकान में लगी आग को बुझा रहे थे। राकेश ने बताया कि वहां पर एक हीरो होंडा मोटर साइकिल जला हुआ पड़ा था जो कि उसके प्रतिद्वंद्वी वेद प्रकाश गुप्ता के परिवार का है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेद प्रकाश व उसके लड़के पटाखे बेचने का कार्य करते हुए। उनका आरोप है कि उन्होंने ने ही रात को बारूद से विस्फोट कर उनकी दुकान तोडऩे का प्रयास किया। जिससे दुकान के तीनों शटर और दुकान की छत उड़ गई और दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखा लाखों रुपयों का सामान जल गया। इसी विस्फोट की चपेट में आने से अमित और उनकी दुकान का करींदा सोनी घायल हो गये तथा उनका मोटर साइकिल जल कर राख हो गया। वहीं घटना स्थल पर मौजूदऋषभ व सोहन लाल ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि उनके घरों की दीवारों में दरारें आ गई और डर कर घरों से बहार निकल आये। उन्होंने दुकान में आग लगने की सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। धमाके की सूचना पा कर गोल बाजार पुलिस चौंकी के प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गये। उन्होंने दुकान के चारों पुलिस तैनात कर उसे सील कर दिया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। शुक्रवार को फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर मौके का मुआयना करने के उपरांत घटना में विस्फोटक पदार्थ प्रयोग किये जाने की पुष्टी करते हुए। वहां पर जली हुई 6 वस्तुओं के नमूने ले कर जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला में भेज दिये है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि इस घटना में किस तरह का विस्फोट पदार्थ प्रयोग किया गया है। थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि पुलिस ने चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

www.dabwalinews.blogspot.comthis news is posted by Arun Singla



Read more

अलग कमेटी की मांग बेमानी---मक्कड़

Posted in August 07, 2010
by arun singla


शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी के परधान अवतार सिंह मक्कड़ ने शुकर्वार को डबवाली हलके के विभिन गाँवो का दोरा किया और कई गाँवो में गुरुद्वारों के भवनों का नीव पत्थर रखा । मक्कड़ ने अलग गुरुद्वारा कमेटी की मांग करने वालों की जम कर खिचाई को और उन्हें कांग्रेस का एजेंट बताया । इसके इलावा उन्होंने कांग्रेस की भी जम कर खिचाई की।

Read more

डबवाली- स्थानीय मलोट रोड़ स्थित सेल टैक्स बैरियर के अधिकारियों द्वारा पकड़े गए परचून के सामान से भरे ट्रक को कुछ अज्ञात हथियार बन्द लोग अधिकारियों व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर भगा ले गए। बैरियर के अधिकारियों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलॉफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। सेल टैक्स अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपने स्टॉफ कम्प्यूटर ऑप्रेटर मनिन्द्र सिंह, सेवादार रमेश कुमार, पुलिस कांस्टेबल किशोरी लाल तथा एक अन्य पुलिस कर्मचारी के साथ रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। तकरीबन 10 बजे के करीब एक परचून के सामान से भरे ट्रक को बिल व बिल्टी देखने के लिए रोका तो ट्रक ड्राईवर जोगिन्द्र सिंह ट्रक छोड़कर फरार हो गया तथा जैसे ही ट्रक को कार्यालय के अन्दर लगाने लगे तो अचानक जोगिन्द्र के लड़के रणजीत के साथ 15 से 20 व्यक्तियों ने नंगी तलवारों के साथ कार्यालय पर हमला बोल दिया। जिससे पूरे स्टाफ ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई इस हमले में कांस्टेबल किशोरी लाल को मामूली चोटें आई हैं। इतने में रणजीत ट्रक स्टार्ट कर अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। सेल टैक्स इंस्पैक्टर ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। आज घटना की जांच करने के लिए बठिण्डा के एडीसी लाजपाल जाखड़ सेल टैक्स बैरियर पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस घटना की जानकारी एसएसपी को दे दी गई है तथा पुलिस प्रशासन बैरियर पर सक्योरिटी बढ़ाने के लिए अपील की है। उन्होंने बताया कि जोगिन्द्र , रणजीत व अन्य के खिलॉफ किलियांवाली पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read more

www.dabwalinews.blogspot.com

डबवाली-उपमण्डल के गांव जोतांवाली में बीती सायं अपने खेत में कीटनाशक स्प्रे कर रहा एक व्यक्ति कीटनाशक स्प्रे के प्रभाव में आने से बेहोश हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया।सिविल हस्पताल में उपचाराधीन 25 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र जगराज सिंह निवासी जोतांवाली ने बताया कि उन्होंने इसी गांव के निवासी राम प्रताप की कृषि भूिम जोतने के लिए 5वें हिस्से पर ली हुई है तथा बीती सायं वह उसी भूमि पर कीटनाशक स्प्रे कर रहा था कि कीटनाशक स्प्रे के प्रभाव में आने से उसकी हालत बिगड़ गई। पहले सिरदर्द तथा फिर उसे उल्टियां शुरू हो गई। कीटनाशक स्प्रे का प्रभाव इतना तेज था कि वह बेहोश हो गया, उसके परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय सिविल हस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Read more


www.dabwalinews.blogspot.com


डबवाली -आज मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व ओ.एस.डी. डॉ. के.वी. सिंह ने उपमण्डल अधिकारी (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल के साथ गत दिनों एकदम हुई बरसात के कारण हर्षनगर में हुए नुकसान का जायजा लिया तथा शहर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याऐं सुनकर अधिकारियों निर्देश दिए कि इन समस्याओं को तुरन्त हल किया जाए।इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि हर्षनगर एक नीचले इलाके की स्लम बस्ती है हालांकि सरकार ने इस बस्ती में काफी विकास कार्य करवाये हं लेकिन बस्ती के पीछे का हिस्सा काफी नीच है। जिस कारण यह नुकसान हुआ है। डा. सिंह ने निर्देश दिए कि निचले इलाके में तुरन्त मिट्टी भरवाकर ऊंचा करवाया जाए तथा उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बस्ती स्पेशल कैम्प लगाकर बरसात में मलेरिया जैसी बिमारियों से लोगों को बचाने के लिए दवाईयां दी जाऐं तथा मच्छरों को मारने के लिए दवाईयों का छिड़काव किया जाए। लोगों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग पर उपमण्डल अधिकारी (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि बरसात से हुए नुकसान का जायजा करवाकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।डॉ. सिंह ने जवाहर नगर, प्रेम नगर, गली हरनेक सिंह पार्षद, गली मोहन लाल कौशिक, गली एन.पी. स्कूल तथा गली बग्गा राम का भी दौरा किया। उन्होंने मौहल्लावासियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों की देखरेख में सहयोग करें ताकि सरकार द्वारा दी गई धनराशि का सही उपयोग हो सके।इस मौके पर उनके साथ शहरी प्रधान पवन गर्ग, ग्रामीण प्रधान सरदार दरबारा सिंह शेरगढ़, जिला महासचिव मदन भांभू, पार्षद विनोद बांसल, पार्षद हरनेक सिंह, पार्षद रमेश बागड़ी, पार्षद औम बागड़ी, पार्षद जगदीप सूर्या, पार्षद बिन्दिया महन्त, पार्षद गीता रानी, बख्तावर मल दर्दी, इन्द्र जैन , केशव शर्मा, बिशम्बर दयाल मेहता, निर्मल कण्डा, गुरतेज सिंह, मनवीर मान, रविन्द्र बिन्दु, बिमला महाशा,अशोक सेठी, पवन रेगर, रघुवीर खटीक, बंसी लाल सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता भी साथ थे।

Read more

डबवाली | गांव तेजाखेड़ा के जलघर की डिग्गी में एक छोटी सी दोस्ती की कहानी ने दम तोड़ दिया। एक ही कक्षा मेंपढऩे वाले गांव के दो किशोर रविवार सुबह यहां खेलने आए, लेकिन देर शाम डिग्गी से उनकी लाशें निकलीं। दोनोंके परिजनों और गांव वालों का कहनाहै कि हो होवे जलघर में लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़े होंगे और हो सकता हैकि पेड़ से टहनियों की फिसलन से डिग्गी में गिर गए हों।शीशपाल और विष्णु गांव दोनों आठवीं में पढ़ते थे। दोनोंमें खूब छनती थी। दोनों की उम्र पंद्रह बरस के आस पास थी। रविवार को छुट्टी का दिन था, सो दोनों सुबह 8 बजेही अपने अपने घर से खेलने के लिए निकल पड़े। शीशपाल के पिता विनोद सुथार के मुताबिक सुबह से शाम होनेलगी और दोनों की कोई पता चला, यहां तक कि वे दोपहर को खाना खाने भी घर नहीं आए।शाम तक दोनों नहींलौटे तो उनके परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू हुई तो जलघर की डिग्गी में शीशपाल और विष्णु कीचप्पलें तैरती नजर आईं। इससे दोनों के डिग्गी में गिरने का आशंका उपजी। तुरत फुरत गांव के तैराक पप्पू (35) पुत्र रामरख को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रामरख ने शीशपाल और विष्णु को खोजलिया, लेकिन तब तक उनकी सांसें उखड़ चुकी थीं।


Read more


डबवाली (Arun) भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल शर्मा ने कहा कि सरकार ने घग्घर मे खनन रोकने की बजाए इसे संरक्षण एवं बढ़ावा दिया। बाढ़ से हुई हरियाणा की दुर्दशा तथा स्थिति को सामान्य ना कर पाने की विफलता की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए हुड्डा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
वे रविवार को कर्मचारी प्र्रकोष्ठ के मण्डल प्रधान कृष्ण ग्रोवर के निवास पर सम्पन्न भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने मांग की कि सरकार एक श्वेत पत्र जारी कर साफ करे कि प्रदेश में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में कुल कितनी नौकरियां लगी है और उनमें रोहतक के कितने लोगो को रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने सीबीआई जैसी निष्पक्ष जांच एजेंसी का भी राजनीतिकरण कर दिया है। एक तरफ तो 1984 के सिख दंगों के दोषियों को क्लीन चिट दे रही है, दूसरी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से डरी सहमी कांग्रेस सीबीआई के जरिए गुजरात के मंत्रियों को झूठे आरोपों में फंसा रही है।बैठक को कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस.डी.कपूर, प्रदेश महासचिव मदन मोहन सचदेवा, डबवाली प्रभारी सतीश जग्गा, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, जिला सचिव दाता राम बसौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा शकुन्तला बरेजा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह पन्नीवाला तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रशासन संबंधी जनसमस्याओं के निवारण के लिए मन्नू राम शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्य समिति का भी गठन किया गया। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपप्रधान हेम राज बांसल, देस राज सेठी, प्रवेश घई, कृष्ण कीनिया, संजीव, सुशील गर्ग, राम किशन मैहता, नन्द लाल, चिरंजी लाल, खुशहाल चन्द सहित कई पदाधिकारी मौजूद

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News