सरकार जल्द ही देश के शहरी क्षैत्र के गरीबो को आवास उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र ही राजीव गांधी आवासयोजना शुरू करवाएगी । यह बात केंद्रीय गरीबी उन्मूलन एवं शहरी विकास मंत्री कुमारी शैलजा ने डबवाली मंेपत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि नईं योजना राजीव आवास योजना पहले से चल रहीजवाहर लाल नेहरू आवास योजना का स्थान लेगी। उन्होंने बताया कि नेहरू आवास योजना महज ६३ बडे शहरों मेलागू थी लेकिन नईं योजना को उन सभी राज्यों के शहरी क्षेत्रों में लागू किया जाएगा जहां की राज्य सरकारें इसयोजना में रूचि दिखाएंगी। कुमारी शैलजा के मुताबिक योजना का मकसद स्लम फ्री सिटी, स्लम फ्री इंडिया कालक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना की विशेष बात यह है कि इसमें घर बनाने के लिए एक लाखरूपए की मदद की सीलिंग नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एक लाख में अब घर नहीं बनता, इसी को ध्यान में रखकरखर्च की राशि बढ़ाई जाएगी और खर्च होने वाली राशि का आधा पैसा केंद्र व आधा पैसा राज्य सरकारें वहन करेंगी।कुमारी शैलजा ने कहा कि देश के शहरी गरीबों को घर उपलब्ध करवाने की इस महत्वाकांक्षी योजना में प्राईवेटसैक्टर का भी सहयोग लिया जाएगा। कुमारी शैलजा ने बताया कि शीघ्र ही इस योजना के तहत काम शुरू होजाएगा और जो राज्य सरकारें आगे आएंगी, उन्हें इस काम में मदद दी जाएगी।
www.dabwalinews.blogspot.comthis news is posted by Arun Singla


0 comments:
Post a Comment