१७-०९-०९ dabwali न्यूज़

Posted in September 17, 2009
by arun singla


हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी केवी सिंह पर लगे घम्भीर अरो़प

डबवाली न्यूज़ (अरुण सिंगला ) डबवाली हल्का से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में टिकट के प्रबल दावेदार डॉ. केवी सिंह के लिए उनके विरोधियों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को एक ताजा पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि केवी सिंह ने अपने नजदीकियों को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का ओएसडी रहते हुए गलत ढंग से लोन दिलवाया और इसके लिए फर्जीवाडा भी तैयार किया। जबकि डॉ. केवी सिंह ने इस मामले को अपने से अलग रखते हुए कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को डॉ. केवी सिंह के धुर विरोधी भोला राम शर्मा डबवाली ने भेजे एक पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह ने मण्डी डबवाली में अपने भतीजे के पेट्रोल पम्प पर लगे मुलाजिमों के नाम नाबार्ड की स्कीम के तहत भूमिहीन गरीब मजदूरों को भूमि खरीदने के लिए जो स्कीम भारत सरकार की है, उसके अन्तर्गत अपने ही कर्मचारियों व चेहतों के नाम से छछरौली जिला यमुनानगर हरियाणा से हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चर एवं रूरल डिवेलप्मेंट बैंक लि. से 1 करोड़ 20 लाख रूपये के लोन प्राप्त करवाये हैं। आरोप में शिकायतकर्ता ने यह भी लिखा है कि यह करोड़ों रूपये का फर्जी लोन डॉ. केवी सिंह के कहने से मैनेजर ने किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार जिन 12 व्यक्तियों के नाम पर लोन लिया गया है, उनके नाम मनवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह, महेन्द्र कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, मुरारी लाल पुत्र विश्व पाल, जैल कुमार पुत्र जवाहर लाल, देवा राम पुत्र कान्हा राम, शिव कुमार पुत्र मोहन राम, राजवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह, पंकज कुमार पुत्र जैन कुमार, मूलचन्द पुत्र दौलत राम, प्रेम कुमार पुत्र देवीलाल, बनवारी लाल पुत्र सेाहन लाल हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार इनमें से 10 मण्डी डबवाली में स्थित इसके भतीजे के पेट्रोल पम्प पर मुलाजिम हैं। जबकि इनमें से मनवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह, राजवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह गांव मौजगढ़, तहसील मण्डी डबवाली (जिला सिरसा) के निवासी हैं और इनके पास सैंकड़ों एकड़ कृषि भूमि है। डॉ. केवी सिंह के भतीजे के साथ ठेकेदारी व अन्य कार्यो में भागीदार भी हैं। भोला राम शर्मा के अनुसार बैंक की स्कीम की शर्तो के मुताबिक यह पैसा भूमि खरीदने के लिए उन्हीं व्यक्तियों को मिलना था, जो गांव बेलगढ़ तह. छछरौली (जिला यमुनानगर) के स्थाई रूप से रहने वाले हों। जिनके पास पूरे हरियाणा में कहीं भी कृषि भूमि न हो। जबकि मनवीर सिंह और राजवीर सिंह पुत्रान परमजीत सिंह के पास गांव मौजगढ़ में कृषि भूमि है। शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्षा को भेजे पत्र में यह भी कहा है कि इसके अलावा इस स्कीम में यह भी नियम है कि पैसा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, हरियाणा एग्रीकल्चर एवं रूरल डिवेलप्मेंट बैंक लि. से मंजूरी लेकर ही लोन दिया जाये। लेकिन सभी नियमों को ताक पर रखकर डॉ. केवी सिंह ने अपने ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा के पद का दुरूपयोग करते हुए ये लोन का पैसा गलत आदमियों को प्राप्त करवाया है। शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की जांच करवाने का अनुरोध किया है और साथ में यह भी मांग की है कि इस फर्जीवाड़ा में जो भी अधिकारी या अन्य लोग शामिल हैं, उन पर भी उचित कार्यवाही करवाई जाये। इस संदर्भ में जब मोबाइल पर डॉ. केवी सिंह से सम्पर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने कहा कि विरोधियों ने तो उनके खिलाफ वाबेला मचाना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी ने भी ऐसा किया है तो वह स्वयं भुगतेगा।
नवोदय की संभाग स्तरीय खेलों का शुभारंभ
औढ़ां (अरुण सिंगला ) जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां के खेल प्रांगण में नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग द्वारा आयोजित संभागीय बास्केट बाल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता में जयपुर संभाग में आने वाले, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली के 54 जवाहर नवोदय विद्यालयों से चयनित छात्र छात्रा दोनों के अंडर 19 व अंडर 17 वर्ग टीमों के कुल 129 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा. आरपी शर्मा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं हमें जीवन को सफलतापूर्वक जीने की कला सिखाती हैं। आज प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को हुए मैचों में लड़कों के अंडर 19 वर्ग में एपीजे अब्दुल कलाम कलस्टर ने एचजे भाभा कलस्टर को 35 के मुकाबले 50 अंक से, लड़कियों के अंडर 19 वर्ग में डीएस कोठारी कलस्टर ने होमी जहांगीर भाभा कलस्टर को 07 के मुकाबले 26 अंक से शिकस्त देकर जीत दर्ज कर ली है। इसी प्रकार लड़कों के अंडर 17 वर्ग में होमी जहांगीर भाभा कलस्टर ने डीएस कोठारी कलस्टर को 25 के मुकाबले 31 अंक से तथा लड़कियों के अंडर 17 वर्ग में डीएस कोठारी कलस्टर ने एचजे भाभा कलस्टर को 06 के मुकाबले 24 अंक से हराया।

आदेश के बावजूद भी नहीं रोका निर्माण कार्य
डबवाली न्यूज़ (अरुण सिंगला ) यहां की सब्जी मण्डी के दुकानदारों ने नगर सुधार मण्डल के प्रशासक एवं उपमण्डलाधीश सुभाष चन्द्र गाबा को एक शिकायत पत्र देकर मण्डी में स्थित पार्क में वाटर कूलर के लिए किये जा रहे निर्माण को रूकवाने की मांग की। शिकायतकर्ता दुकानदार केवल कृष्ण, हनी, जगदीश, रमेश, सुरेन्द्र, राजेन्द्र, पवन, विजय कुमार, पवन कुमार ने लिखित रूप में नगर सुधार मण्डल के प्रशासक को दी शिकायत में लिखा है कि नगर सुधार मण्डल ने जब उनकी दुकानें काटी थी तो दुकानदारों व ग्राहकों के लिए पार्क का निर्माण किया गया था। लेकिन अब इस पार्क में वृक्षों को काटकर यहां पर अवैध रूप से वाटर कूलर लगाया जा रहा है। जिसके भवन को बहुत ऊंचा उठाया जा रहा है। जिससे उनकी दुकानें दिखाई नहीं देंगी और इससे ग्राहकों को उन तक पहुंचने में परेशानी होगी। इस वाटर कूलर के भवन के निर्माण को रूकवाया जाये। उनकी इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए नगर सुधार मण्डल के एमई को प्रशासक ने तुरन्त काम बन्द करवाने के आदेश दिये। लेकिन इसके बावजूद भी मिस्त्री अपने काम पर लगे रहे। जब इस संदर्भ में दुकानदारों ने मिस्त्री से बात की तो उसने कहा कि जो उसे दिहाड़ी देगा, वह तो काम उसी का करेगा। उसे तो यह कहा गया है कि वह 5 बजे तक काम करे।

Read more
Posted in September 16, 2009
by arun singla


कोक, पेप्सी को मंगानी होगी विदेश से चीनी

नई दिल्ली।(अरुण सिंगला) घरेलू बाजार में चीनी की ऊंची कीमतों से चिंतित सरकार ने शीतल पेय पदार्थ तैयार करने वाली अग्रणी कंपनियों कोका-कोला, पेप्सी और नेस्ले से चीनी विदेश से मंगाने को कहा है।देश का करीब आधा हिस्सा सूखे की चपेट में होने के कारण आगामी सत्र में गन्ने का उत्पादन कम होने की आशंका है। ऐसे में सरकार ने चीनी के दाम और बढ़ने से रोकने के लिए एहतियाती तौर पर यह कदम उठाया है।केंद्रीय कृषि एवं उपभोक्ता मामनों के राज्य मंत्री केवी थामस ने कहा कि हमने कोका-कोला जैसी कंपनियों से चीनी के लिए कोई और व्यवस्था करने को कहा है।थामस ने बताया कि ये कंपनियां चीनी की बड़ी मात्रा का उपयोग करती हैं। इसलिए हमने उन्हें अन्य देशों से चीनी खरीदने का सुझाव दिया है।केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि इन कंपनियों को कुछ दिन पहले यह सुझाव दिया गया और उन्हें 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया।यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनियां सरकार के सुझाव पर अमल करेंगी थामस ने कहा कि उन्हें ऐसा करना होगा। कोका-कोला और पेप्सी के अलावा चीनी का बड़े पैमाने पर उपयोग करने वाली कंपनियां ब्रिटानियां, डाबर, अमूल, नेस्ले और कैडबरी हैं।भारत ब्राजील के बाद विश्व में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चीनी की खपत के मामले में भी भारत का दुनिया में पहला स्थान है। भारत में एक अनुमान के मुताबिक प्रतिवर्ष दो करोड़ 30 लाख टन चीनी की खपत होती है।
गन्ने के उत्पादन में गिरावट के कारण चीनी के दाम बढ़ कर 35 रुपये प्रति किलो हो गए हैं जबकि पिछले साल घरेलू बाजार में चीनी 17-18 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतें 28 साल के उच्चतम स्तर पर हैं।

Read more
Posted in
by arun singla


ईरान ने दी अंतिम चेतावनी
भारत सोच ले वर्ना गैस चली जाएगीचीन(अरुण सिंगला) 16 सितम्बर। ईरान से प्रस्तावित गैस पाइपलाइन समझौते पर पाकिस्तान के अड़ंगे के बाद आए ठहराव को लेकर अब ईरान ने अंतिम चेतावनी के रूप में मामले को सुलझाने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत-पाक इस मामले में एक राय नहीं हुए तो गैस पाइपलाइन की परियोजना चीन को दे दी जाएगी। भारत में ईरान के राजदूत का कहना है कि अब ईरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चीन के साथ मिलकर पूरा करने का इरादा कर रहा है लेकिन पहले भारत-पाकिस्तान की ओर से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। ईरानी राजदूत ने उम्मीद जताई कि त्रिपक्षीय समझौते पर सहमति हो जाएगी ताकि ईरान को किसी और देश से बातचीत न करनी पड़े। गौरतलब है कि भारत, ईरान और पाकिस्तान के साथ मिलकर गैस पाइपलाइन योजना से जुड़ा रहा है लेकिन वह पिछले कुछ समय से बातचीत से दूर है। भारत 2007 में इस बातचीत से अलग हो गया था। इस बीच भारत का कहना है कि बातचीत से पहले इस बात पर सहमति हो कि पाकिस्तान से गुजरने वाली पाइपलाइन की ट्राजिट से जुड़ी कीमत द्वि-पक्षीय स्तर पर तय की जाए। मई 2007 में पाकिस्तान के राष्ठ्रपति आसिफ अली जरदारी ईरान के दौरे पर गए थे और उसी दौरान दोनों देशों ने गैस पाइपलाइन पर समझौता कर लिया था। लेकिन यह नहीं बताया गया था कि योजना से जुड़े सारे मुद्दे सुलझा लिए गए हैं या नहीं। इस गैस पाइपलाइन को शुरू में 2.2 अरब क्यूबिक फीट गैस भारत और पाकिस्तान को पहुँचाना था। भारत और पाकिस्तान के बीच आर्थिक मुद्दों पर सहयोग अधिक नहीं है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि व्यवसायिक रिश्तों को मजबूत करने से आपसी रिश्ते सुधारने में मदद मिलेगी। दुनिया में रूस के बाद ईरान में ही गैस का सबसे बड़ा भंडार है।

Read more
Posted in
by arun singla


भारत-पाक रिश्तों में सुघार की उम्मीद : पीसीबी

कराची, 16 (अरुण सिंगला)_पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड "पीसीबी" ने उम्मीद जतायी है कि आगामी चैम्पियंस ट्राफी में पाकिस्तान को भारत का सामना करना है और यह मुकाबला द्विपक्षीय रिश्ते सुघारने की और पहला कदम होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य संचालन अघिकारी वसीम बारी ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि दक्षिण अफ्रीका में बसे पाकिस्तानी और भारतीय इस मैच को खेल की तरह लेगे और इसमें कोई कडवाहट नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मैच के नतीजे को खेल भावना के साथ लिया जाना चाहिए और उम्मीद करता हूं कि लोग मैच का लुत्फ उठाएंगे। भारत को सेचुरियन में 26 सिंतबर को पाकिस्तान कर सामना करना है। पिछले साल नवंबर में मुंबई आतंकी हमले के बाद दोनों देशों में बीच यह पहला वनडे अतंरराष्ट्रीय मैच होगा। बारी ने कहा कि यह मैच रिश्ते सुघारने का काम सकता है और अविश्वास को हटा सकता है। यह खेल है और नतीजे को स्वीकार किया जाना चाहिए।

Read more
Posted in
by arun singla


सचिन पुरानी शराब की तरह है : अकरम
इस्लामाबाद, 16 सितंबर(अरुण सिंगला) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि सचिन तेंदुलकर पुरानी शराब की तरह है जो समय के साथ और जायकेदा हो रही है। तेंदुलकर आईसीसी टॉप 10 लिस्ट में भी वापस लौटे। तेंदुलकर के बेहतरीन प्रदर्शन से खुश नजर आ रहे अकरम ने कहा कि सचिन पुरानी शराब की तरह है जो समय के साथ और बेहतर होती जा रही है। अकरम ने कहा कि उम्र के साथ उनके प्रदर्शन में और निखार आ रहा है। समय के साथ वह और महान होते जा रहे है। मुझे नहीं पता कि वह क्रिकेट खेलना कब बंद करेंगे। वह कमाल के खिलाडी है। अपने करियल के आखिर मे सचिन बल्लेबाजी के हर संभव रिकार्ड को तोड देंगे। श्रीलंका के खिलाफ 46 रनों की जीत में अकरम ने सचिन की पारी को अहम बताया और कहा कि घोनी, युवराज, द्रविड की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद फाइनल में मैच सिर्फ सचिन का शो था। अकरम ने कहा कि सचिन पूरी तरह फिट नजर आते है।

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News