डबवाली (ARUN)- स्थानीय वार्ड नम्बर 13 मीना बाजार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा वृद्ध महिला के हाथों से दिन-दिहाड़े सोने की चूडिय़ां उतार कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मीना बाजार की वैद्य आसा नन्द वाली गली निवासी अमर ङ्क्षसह पटवारी पत्नी वृद्ध महिला महिन्द्र कौर के हाथों से उस समय जबरदस्ती सोने की चूडिय़ां उतारकर फरार हो गया। जब वह घर पर अकेली थी। वृद्ध महिला महिन्द्र कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा तथा बहू डॉ. गुलाटी के नॄसग होम में दवाई लेने गए हुए थे तथा उस समय वह साग काट रही थी कि तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में दाखिल हुआ तथा कहना लगा की आपकी बहू सुनार की दुकान पर बैठी है तथा उसने सोने की चूडिय़ां बनवानी हैं। डिजाईन के लिए आपकी चूडिय़ां मंगवाई हैं। मेरे इन्कार करने पर उसने जबरदस्ती मेरे हाथों से चूडिय़ां उतार ली तथा फरार हो गया। उन्होंने शोर भी मचाया। जब तक मौहल्लावासी एकत्रित होते तब तक अज्ञात व्यक्ति फरार हो चुका था। इस मामले की सूचना थाना शहर डबवाली को दे दी गई है तथा पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तालाश कर रही

Read more

डबवाली अग्निकांड के 14वें स्मृति दिवस पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं एवं हजारों लोगों ने डबवाली अग्निकांड स्मारक स्थल पर पहुंचकर 23 दिसम्बर 1995 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर शहीद हुए 442 बच्चों, महिला और पुरूषों को अपनी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंच का संचालन कर रहे अग्निकांड पीडि़त रमेश सचदेवा ने राजनीतिक नेताओं को झिंझोड़ते हुए कहा कि अगर दिल्ली में ब्लू लाईन बस के तले आकर कुत्ता मर जाये तो हाय-तौबा मच जाती है। लेकिन डबवाली में विश्व का सबसे बड़ा अग्निकांड हुआ और इसमें सैंकड़ों बच्चे, महिला और पुरूष तिल-तिल करके मर गये तथा सैंकड़ों ही बच्चे घायल होकर आज अपनी रोजी-रोटी का जुगाड़ जुटाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन इस कांड को किसी भी नेता ने वह आवाज नहीं दी, जो आवाज दी जानी चाहिए थी। उन्होंने इस मौके पर उन बच्चों को भी राजनेताओं के आगे प्रस्तुत किया, जिनको सामाजिक धारा में लौटने में पूरी जिन्दगी लग सकती है। इस मौके पर उन्होंने अग्निकांड स्मारक स्थल पर स्थापित लाईब्रेरी के लिए लाईब्रेरियन तथा पुस्तकों की मांग की। इसके अतिरिक्त डबवाली के सरकारी अस्पताल में तत्कालीन सरकार द्वारा घोषित बर्न यूनिट स्थापित करने और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा घोषित मुआवजा राशि को तुरन्त पीडि़तों को दिये जाने तथा सरकार आगे इस मामले को लेकर अपील न करे, की मांग की। 23 दिसम्बर को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में घोषित करके इस प्रकार के उपाय करे कि भविष्य में ऐसी त्रासदी कभी घटित न हो।इस मौके पर डबवाली अग्निकांड के शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए हल्का डबवाली के विधायक अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सरकार को विवश किया जाएगा कि वह उस समय घोषित वायदे को पूरा करे और मानवता के नाते जो भी राशि उच्च न्यायालय द्वारा घोषित की गई है, उसे तुरन्त पीडि़तों को अदा करे। इस मौके पर उन्होंने अग्निकांड पीडि़तों की आवाज को बुलन्द करने का भी आश्वासन दिया और साथ में कहा कि सरकार पीडि़तों के लिए कब क्या करती है, ये तो बाद की बात है। लेकिन वह अभी 5 अग्निकांड पीडि़तों को चौ. देवीलाल विद्यापीठ, सिरसा में नौकरी देने की घोषणा करते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपिन्द्र सिंह हुड्डा के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह ने कहा कि फायर विक्टम एसोसिएशन ने लम्बा संघर्ष करके और तकलीफें सह कर इस लड़ाई को जीता है। उनके परिवार के भी चार सदस्य इस कांड में शहीद हुए हैं। उनके अनुसार जिसका इस कांड में कोई आया है, वो इसकी पीड़ा समझ सकता है। वे पहले भी एसोसिएशन के संघर्ष में शामिल थे और अब भी जो कुछ उनसे हो पाएगा, वे करेंगे।सांसद अशोक तंवर ने इस बात को स्वीकार किया कि अग्निकांड पीडि़तों को इलाज के दौरान या अब तक जो मुश्किलें आ रही हैं, वे व्यवस्था की कमी के कारण ही आ रही हैं। वे इस व्यवस्था की कमी को दूर करने का जितना प्रयास कर सकते हैं, उतना प्रयास करेंगे और जो मांगे पीडि़तों ने रखी हैं, उन पर अभी से काम शुरू हो जाएगा तथा कल वे मुख्यमंत्री से भी इस सम्बन्ध में बातचीत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं भी कमी रही है अब भी इन्सानियत के नाते पीडि़तों के समक्ष जो भी समस्या आ रही है, उसका समाधान किया जाना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, उपमण्डलाधीश सुभाष चन्द्र गाबा, तहसीलदार राजेन्द्र कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, संदीप चौधरी, नगरपालिका अध्यक्षा सिम्पा जैन, विनोद बांसल, बसपा नेता लीलू राम आसाखेड़ा आदि उपस्थित थे।

Read more

डबवाली(Arun singla)- स्थानीय मानव कल्याण सेवा संस्था के तत्वाधान में आज प्रात: 9 बजे हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी अमावस्य के अवसर पर श्री गौशाला प्रांगण में जरूरतमन्द परिवारों को राशन, सर्दी से बचाव के लिए कम्बल व जॢसयां वितरित की गई। इस अवसर पर कच्चा आढ़तिया एसोसिऐशन के अध्यक्ष प्रकाश चन्द गंगा, गौभक्त रामलाल बागड़ी, सतीश अग्रवाल व राजन सुन्धा उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि मानव कल्याण सेवा संस्था द्वारा आज 66 जरूरतमन्द परिवारों को राशन, कम्बल व जॢसयां संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भेंट की गई। उन्होंने बताया कि यह पुनीत कार्य नगर की मानव कल्याण सेवा संस्था द्वारा विगत 25 वर्षों से प्रत्येक वर्ष निरन्तर किया जा रहा है तथा आगामी माह नववर्ष में लोहड़ी व मकर संक्रान्ति के पर्व पर रेवड़ी गज्जक व मूंगफली भी वितरित की जाऐंगी।

Read more

डबवाली,(Arun Singla)-हुड्डा सरकार रोजगार देने के नाम पर पिछले पांच वर्षों से बेरोजगारों का राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से शोषण कर रही है। लाखों युवक पिछले पांच वर्षों से विभिन्न नौकरियों के लिए साक्षात्कार देने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर कर रहे हैं और सरकार लगातार टरकाऊ रवैया अख्त्यिार कर बेरोजगारों का मजाक उड़ रही है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक अजय सिंह चौटाला ने कही। वे आज डबवाली हलके में धन्यवादी दौरे के दौरान गांव मसीतां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अजय सिंह चौटाला का गांवों में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। गांव मसीतां में जैलासिंह व दर्शन सिंह ने कांगे्रेस छोड़कर इनेलो ज्वाइन की।जनसभा को संबोधित करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार ने वर्ष 2005 में सत्ता संभालते हुी शिक्षकों के हजारों पदों के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के माध्यम से आवेदन मांगे थे यह प्रक्रिया पूरी किए बिना ही परन्तु ठीक एक वर्ष बाद हरियाणा स्टाफ स्लेक् शन कमीशन के माध्यम से दोबारा आवेदन मांगे। इसके अलावा पिछले कार्यकाल में कमीशन ने रोडवेज में चालकों, परिचालकों, एएलएम, ग्राम सचिव के लिए भी आवेदन मांगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार भी लिए गए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि हुड्डा सरकार ने पिछले कार्यकाल में उपचुनावों, लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनावों में आदर्श चुनाव संहिता के नाम पर इनके परिणामों को लटकाए रखा। इतना ही नहीं सरकार ने बेरोजगारों के वोट बटोरने के लिए विधानसभा चुनावों से पूर्व दस हजार के करीब शिक्षकों व चालक-परिचालकों के लिए आवेदन पत्र मांगे। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों की खरीद-फरोख्त करके दूसरा कार्यकाल भी संभाल लिया परन्तु पीटीआई,डीपीई, एसएस मास्टर सहित अन्य शिक्षकों के व एलएलएम, ग्राम सचिवों, चालकों-परिचालकों के पदों पर भर्ती के लिए परिणामों को लटकाए हुए है वहीं अन्य आवेदनों पर कोई कारवाई शुरू नहीं की है। उन्होंने कहा कि सीएम हुड्डा द्वारा रोजगार देने के दावों की भी मीडिया ने पोल खोल दी है और अब भी सरकार आनाकानी करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार एक बार फिर सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवकों को ऐलनाबाद उपचुनाव का बहाना बना कर उनका राजनैतिक व आर्थिक शोषण करने जा रही है। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते जहां स्कूलों में शिक्षा का बंटाधार हो गया है वहीं कोचों व गलत खेल नीति व शारीरिक शिक्षकों की कमी के चलते खिलाडिय़ों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है। बसों के चालकों परिचालकों के अभाव में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है।अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक करना बंद करे और जनता को शिक्षा, परिवहन,स्वास्थ्य, पेजजल जैसी आधारभूत सुविधाएं दे। आज अजय सिंह चौटाला ने गांव अलीकां, मसीतां, मौजगढ़, लखुआना, ढाणी गोविंदगढ़, राजपुरा, सक्ताखेड़ा, लोहगढ़, जोतांवाली, सुखेराखेड़ा, गीदडख़ेड़ा व लंबी आदि गांवों का धन्यवादी दौरा किया। दौरे में उनके साथ पूर्व विधायक डा. सीताराम, राधेराज गोदारा, सरदार जगरूप सिंह, महेंद्र डूडी, सर्वजीत सिंह,टेकचंद छाबड़ा संदीप गंगा, प्रहलाद सिंह सहित अन्य इनेलो नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read more


डबवाली (Arun)- स्थानीय विधायक अजय चौटाला ने आज दो दिवसीय दौरे के दौरान चौटाला रोड स्थित श्री सेठ रोशन लाल आई अस्पताल में आई कैम्प का उद्घाटन किया। तदोपरान्त साढ़े 11 बजे पब्लिक कल्ब के तत्वाधान में डॉ. शिवजी राम गर्ग अस्पताल में तिब्बतियन चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ अपने कर -कमलों से किया। इस अवसर पर विधायक अजय चौटाला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐलोपैथिक चिकित्सा प्रणाली में जहां काफी दौष पाए जाते हैं। वहीं इस तरह की प्राकृतिक उपचार प्रणाली रोगों को जड़ से मिटाने में कारगर साबित हो रही है। श्री सेठ रोशन लाल आई अस्पताल में उद्घाटन उपरान्त श्री अजय चौटाला ने प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से कांगेस सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता के रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। पत्रकारों द्वारा बढ़ रही मंहगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंहगाई कांग्रेस की देन है तथा सभी कांग्रेस नेता अपनी - अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं तथा आमजन भूखे मरने की कगार पर हैं। पत्रकारों द्वार अध्यापक - अध्यापिका पात्रता परीक्षा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विधायक अजय चौटाला ने कहा कि यह पात्रता परीक्षा लेना एक ढकोंसला है। परीक्षार्थी द्वारा बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण करते ही वह अध्यापन कार्य कर सकता है। कांग्रेस सरकार इस परीक्षा द्वारा अपने चहेतों को नौकरियां दिलवाने हेतु इस परीक्षा को जारी रखे हुए है। श्री चौटाला ने कहा कि उनकी सरकार आते ही पात्रता परीक्षा को रद्द कर दिया जाऐगा। वेयर हाऊस में हुए पानी स्प्रे को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि यह सवाल वह विधानसभा में उठाऐंगे तथा उच्चस्तरीय जांच करवाऐंगे एवं इस घपलेबाजी में संलिप्त किसी को भी नहीं बख्शा जाऐगा।यह जानकारी देते हुए इनैले नेता महावीर सहारण ने बताया कि इसके पश्चात श्री चौटाला अपने धन्यवादी दौरे के लिए यहां से गांवों के लिए रवाना हुए तथा उन्होंने सर्वप्रथम उपमण्डल के गांव डबवाली में उपस्थित जनसभा को सम्बोधित किया व इसके पश्चात विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही उनका निपटारा किया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी टेक चन्द छाबडा, प्रह्लाद ङ्क्षसह,, महिन्द्र डुडी, गुरजीत पार्षद, राजेन्द्र , दर्शनमान, काला जापानी, गुरचरण नम्बरदार सहित इनैलो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News