मंडी डबवाली के न्यू बस स्टैंड के नजदीक बने बाबा रामदेव मेले में आज मेले में भारी भीढ़ देखने को मिली सुभय से ही लोग मंदिर में पहुँचाने शुरू हो गई तथा रात तक लोग मंदिर में आते रहे भीड़ को लाकर सुरक्षा के पुरे इन्तेजाम किये गए थे लोगो ने मेले में खूब खरदारी की
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिरसा से संसद अशोक तंवर ने कहा की एल्लेनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस की नेतिक जीत हुए है डबवाली में रेस्ट हाउस में अशोक तंवर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साथ मीटिंग की इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा की दो महीने बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस उमीदवार को दस हजार वोट जादा मिले है तथा कांग्रेस का सात फीसदी वोट बैंक में इजाफा है
जीवजन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य ओअम सवरूअप भारती ने बताया की भारत सरकार द्वारा जल्द ही हरयाणा में पांच प्लांट लगे जयेंगे जिसमे गोअबेर से बिजली बनेगी जिसके बाद कोई भी पशु हरयाणा में आवारा नहीं घूमेगा
उन्होंने बताया की हरयाणा में सरकार जल्द ही गो सेवा योग की सथापना करने वाली है इस मोके उन्होंने गौशाला में हवन यघ किया और डबवाली गौ शाला को ट्रक्टर ट्राली भी प्रदान की
कबाड़ की दुकान में आग, हजारों का नुक्सान
डबवाली यहां के सिरसा रोड़ पर कबाड़ की एक दुकान में आग लग जाने से करीब हजारों रूपये कीमत की इंडिका कार और टाटा सीरा जलकर राख हो गई। जबकि जीप की सीटें जल गई।फायर ब्रिगेड सूत्रों के अनुसार रात को करीब 11 बजे सिरसा रोड़ पर स्थित एक कबाड़ की दुकान के मालिक जगदीश चन्द नारंग की सूचना पाकर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौका पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान वहां खड़ी इंडिका कार और टाटा सीरा जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जाती है, जलकर राख हो गई। वहीं खड़ी जीप की सीटें भी जल गई।फायर ब्रिगेड सूत्रों के अनुसार आग लगने का कारण तो मालूम नहीं हो पाया। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने इन गाडिय़ों को आग लगाई होगी।
डबवाली -हरियाणा व पंजाब उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आज उपमण्डल के गांव देसूजोधा में श्री महावीर सिंह एसडीजेएम/अध्यक्ष उपमण्डलीय विदिक सेवा समिति डबवाली की अध्यक्षता में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां इस लोक अदालत का मंच संचालन स्थानीय बार ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष कुलवन्त सिंह सिद्धू द्वारा किया गया। वहीं मुख्य कानूनी सहायता कमेटी के सदस्य एसके गर्ग ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि पंचायत सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित करती है कि उनके गांव की सीमा में शराब या अन्य नशीला पदार्थ बेचा या खरीदा जा रहा है तो सरकार उनके द्वारा पारित प्रस्ताव पर कार्रवाई कर सकती है। उपरोक्त लोक अदालत में कुल 87 मुकद्दमें प्रस्तुत किए गए। जिनमें से 71 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह , रविन्द्र सिंह , डीवी कुलडिय़ा, गुरप्रीत सिंह बराड़, अशोक बिश्रोई, राधे श्याम, कमलजीत व राजेश यादव के अलावा बलवन्त पटवारी, गांव के सरपंच गुरमीत सिंह उपस्थित थे।

