डबवाली- उपमण्डल के गांव फुल्लो निवासी 21 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लापता युवक अमनदीप सिंह पुत्र बीरबल दास के चचेरे भाई गुरबचन सिंह पुत्र ज्वाला सिंह ने बताया कि अमनदीप सोमवार की सायं लगभग 4 बजे अपनी जेन कार नम्बर एचआर-51-एच-0984 पर घर से गया था। जब वह देर रात तक घर वापिस नहीं लोटा तो उन्होंने उसके मोबाईल पर सम्पर्क किया तो उससे सम्पर्क नहीं हो सका। तत्पश्चात उन्होंने अपने नजदीकी रिश्तेदारों को फोन पर सम्पर्क कर उसके बारे में पूछा तो काई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अमनदीप सिंह के पिता का एक वर्ष पूर्व देहान्त हो चुका है। उनके परिवार में उसकी माता, पत्नी व एक वर्ष का बेटा है। उन्होंने बताया कि बुधवार की प्रात: उन्हें किलियांवाली पुलिस चौंकी से फोन द्वारा सूचना मिली कि लोहगढ़ हैड से दो किलोमीटर की दूरी पर पंजाब क्षेत्र के गांव फत्ताकेरा नहर के समीप एक युवक के कपड़े, चप्पल व मोबाईल फोन मिला है। सूचना के उपरान्त वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उक्त सभी वस्तुऐं लापता युवक अमनदीप की थी। फत्ताकेरा नहर किनारे जांच कर रहे किलियांवाली पुलिस चौंकी के हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार की प्रात: फत्ताकेरा के पूर्व सरपंच मनविन्द्र सिंह ने यह सूचना दी कि एक युवक के कपड़े, चप्पल व मोबाईल आदि नहर के किनारे पड़ा हैं। सूचना मिलते ही वह तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक का कुर्ता-पजामा, चप्पल व मोबाईल फोन व कार के टायरों के निशान जोकि नहर की तरफ जाते मिले हैं। हैड कांस्टेबल अमरीक ङ्क्षसह ने आशंका जताई है कि युवक कार सहित नहर में गिरा है। उन्होंने गांव के गोताखोरों को बुलवाया और लापता युवक व कार की तालाश शुरू कर दी लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव के आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। किलियांवाली हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने आज प्रात: कोरगढ़ (रतिया) गांव से तीन गोताखोर जोरा सिंह, राठी सिंह व गुग्गु सिंह को बुलाया है तथा रतिया से आए गोताखोरों व गांववासियों द्वारा नहर किनारे लापता युवक की तालाश जारी है।

Read more

डबवाली- चौटाला रोड़ स्थित श्री बिश्रोई धर्मशाला के प्रांगण में श्री गुरू जम्भेश्वर भगवा के मन्दिर का शिलान्यास पूर्व मुख्यमन्त्री एवं सांसद भजन लाल 26 जून को प्रात: 8-15 बजे करेंगे। यह जानकारी देते हुए बिश्रोई सभा डबवाली के सचिव इन्द्रजीत बिश्रोई ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के सवास्थ्य मन्त्री अजय कुमार बिश्रोई करेंगे तथा पूर्व विधायक एवं बिश्रोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष सही राम धारणीया, हरिद्वार के सन्त शिरोमणी स्वामी राजेन्द्रा नन्द एवं मैहराणाधोरा के स्वामी मनोहर दास जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हवन यज्ञ प्रात: 7-15 बजे किया जाऐगा तथा मुख्य कार्यक्रम उपरान्त भण्डारा प्रात: 10 बजे आयेाजित होगा। कार्यक्रम को लेकर शहर व आस-पास के बिश्रोई बाहुल्य गांवों में बेहद उत्साह का माहौल है तथा बिश्रोई सभा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य विगत एक सप्ताह से शिलान्यास समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आधा दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है

Read more

प्रेम प्रसंगों के चलते युवक को जहर दिया

Posted in April 20, 2010
by arun singla


डबवाली (Arun) प्रेम प्रसंगों को लेकर एक युवक की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में गांव घुमियारा की एक महिला के खिलाफ लम्बी पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना लम्बी प्रभारी हरिन्द्र सिंह चमेली ने बताया कि पुलिस ने मृतक बलजीत सिंह (20)पुत्र हरदेव सिंह प्रजापत की मौसी छिन्द्र कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी घुमियारा ने पुलिस को शुक्रवार को शिकायत देकर गांव घुमियारा सन्तरो पत्नी गुरनाम सिंह पर आरोप लगाया कि उसने उसके भांजे बलजीत सिंह को अपने घर में बुला कर कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी है। शिकायतकात्री के अनुसार बलजीत सिंह का सन्तरो के घर आना-जाना था और उसके बेटी के साथ उसके प्रेम प्रसंग चल रहे थे। लेकिन सन्तरो को यह अच्छा नहीं लग रहा था। सन्तरो ने बहाना करके बलजीत सिंह को शुक्रवार दोपहर को अपने घर बुला लिया और उसे कोई जहरीला पदार्थ दे दिया। उसे गंभीर हालत में बठिंडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को मलोट के सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सन्तरो के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more


डबवाली (Arun) डबवाली क्षेत्र में एक युवती और एक युवक की अलग-अलग स्थानों पर सिर कटी लाशें मिलने से पुलिस में हड़कम्प मच गया है। पुलिस इस मामले को प्रेम सम्बन्ध या फिर अवैध सम्बन्ध के कारण की गई हत्या मानकर जांच कर रही है।
पुलिस को शुक्रवार देर शाम को रामपुरा बिश्नोईयां क्षेत्र में कालूआना माईनर से एक युवक का नग्न अवस्था में सिर कटा शव प्राप्त हुआ। इससे पूर्व पुलिस को चौटाला रकबा में आसाखेड़ा माईनर से भी नग्न अवस्था में सिर कटी लाश मिली थी। जोकि किसी युवती की थी। लेकिन यह लाश एक गठरी में बंधी हुई मिली थी। अलग-अलग स्थानों पर लेकिन एक ही प्रकार से हत्या करके फेंके गये युवक और युवती के शव पुलिस को इस संदेह की ओर ले जा रहे हैं कि ये हत्याएं प्रेम सम्बन्ध और अवैध सम्बन्धों के कारण हो सकती हैं।
दोनों मामलों की जांच कर रहे थाना सदर प्रभारी भगवान दास ने बताया कि गांव रामपुरा बिश्नोईयां रकबा तथा चौटाला रकबा में मिले युवक और युवती के शवों की उम्र लगभग समान है। दोनों की हत्याएं भी एक ही तरीके से की लगती हैं। पुलिस ने इन दोनों मामलों में हत्या करके सबूतों को रफा-दफा करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस संदर्भ में डीएसपी बाबू लाल का कहना है कि दोनों शवों को देखने से लगता है कि हत्या एक ही ढंग से की गई है। संभव है कि मामला प्रेम संबंधों का हो। उन्होंने यह भी आशंका प्रकट की कि अवैध सम्बन्ध भी हत्या का कारण हो सकता है। असलियत तो जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस तत्परता से अपने कार्य में जुटी हुई है। आस-पास के थानों में इसकी सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि इन शवों को 72 घण्टे के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के लिए इन शवों को रोहतक लेजाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि संभव है कि लाशें पंजाब के क्षेत्र से पानी के साथ बहकर आई हों। इसकी भी जांच चल रही है। फिलहाल शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं।
You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more


डबवाली (Arun) किलियांवाली की एक राईस मिल्ज के पार्टनर की शिकायत पर सीबीआई चण्डीगढ़ की डबवाली पहुंची टीम ने 50 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल)को रंगे हाथों काबू कर लिया।
शिकायतकर्ता सुशील कुमार सिंगला पुत्र मनोहर लाल पार्टनर गुरू नानक राईस मिल्ज किलियांवाली ने बताया कि उसने चावलों की 175 गाड़ी मार्कफैड और 32 गाड़ी एफसीआई को मिलिंग करवानी थी। इसके तहत 36 मार्कफेड को और 32 गाडिय़ा एफसीआई को मिलिंग करवा चुका था। लेकिन तीन गाडिय़ां एफसीआई के गोदाम में डम्प पड़ी हैं। जिनका नम्बर 696, 1140, 1173 है। लेकिन 14 अप्रैल 2010 को गाडिय़ों को पास करने की एवज में भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल)ने उससे एक लाख रूपये की मांग की। लेकिन 50 हजार रूपये में सौदा तय हो गया। उसने इसकी सूचना 15 अप्रैल को सीबीआई चण्डीगढ़ को दी। शिकायतकर्ता के अनुसार एक योजना के तहत 500-500 रूपये के 100 नोट रंग लगा कर सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दे दिये। तय समय अनुसार आज शुक्रवार को वह भारतीय खाद्य निगम डबवाली के गोदाम में पहुंचा और प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल) मूल चन्द बैरवा को 50 हजार रूपये की राशि अपनी डम्प गाडिय़ों को निकालने के लिए दे दी। मौका पर सीबीआई की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया।
बताया जाता है कि सीबीआई टीम ने इसके बाद प्रबंधक के वार्ड नं. 5 में पब्लिक क्लब क्षेत्र में स्थित मकान पर पहुंच कर तालाशी ली और कुछ जरूरी कागजात बरामद किये। सीबीआई की टीम दो प्राईवेट गाडिय़ों में भर कर लगभग सुबह 10.30 बजे डबवाली पहुंची और 3.30 बजे तक यहां रही। इस टीम ने आते ही मौका पर उपस्थित निगम स्टाफ के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिये।
सीबीआई अधिकारी ने पत्रकारों को अपना नाम तो बताने से इंकार कर दिया। लेकिन बताया कि उन्होंने सुशील कुमार सिंगला गुरूनानक राईस मिल्ज किलियांवाली की शिकायत पर छापामारी की और 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए मूल चन्द बैरवा को काबू कर लिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आवश्यक कागजात उन्होंने अपने कब्जे में कर लिये हैं। एफसीआई के स्थानीय सूत्रों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व ही बतौर प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल) मूल चन्द बैरवा ने डबवाली में अपना कार्यभार संभाला था। वह मूल रूप से जयपुर के निवासी हैं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई टीम अपने साथ गाडिय़ों के आने-जाने के खरीद संबंधी रजिस्टर भी ले गई है। ज्ञातव्य रहे कि भारतीय खाद्य निगम डबवाली को 22 शैलर चावल मिलिंग करते हैं। जिनमें 4 डबवाली और 18 पंजाब के किलियांवाली, गिदड़बाहा, मुक्तसर से संबंंधित शैलर हैं। You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News