डबवाली-स्थानीय नेहरू सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा चिल्ड्रन मैमोरियल डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की क्रिकेट टीमों के मध्य एक क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें नेहरू स्कूल की क्रिकेट टीम विजेता रही। मैच की शुरूआत नेहरू स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर की। तत्पश्चात उन्होंने बल्लेबाजी के लिए डीएवी स्कूल की टीम को आमन्त्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 53 रन बनाऐ। नेहरू स्कूल की टीम ने 54 रनों का लक्ष्य तीन विकेट खोकर मात्र 7.3 ओवरों में पूरा कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी गुरपाल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। अम्पायर की भूमिका शिक्षक कृष्ण कुमार, अजय कुमार, सुनील नेहरा एवं डीएवी के जसवन्त ने निभाई। प्रिंसीपल हरि प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्कूल की क्रिकेट टीम के कैप्टेन प्रभजोत के साथ अन्य खिलाडिय़ों लवप्रीत, हरदीप, यशपाल, कृष्ण, गुरलाल, दलराज, यादविन्द्र, मोहित तथा अरविन्द ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
घायल तेजा सिंह (35) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सिंघेवाला फतूहीवाला ने बताया कि वह रात को अपने गांव से डबवाली के लिए मारूति कार में उन्हीं के गांव के भूपिन्द्र सिंह ढिल्लों (40) पुत्र जोगिन्द्र सिंह के साथ जा रहे थे। इस कार को भूपिन्द्र सिंह चला रहा था। उनकी कार जैसे ही डबवाली-मलोट रोड़ किलियांवाली में स्थित ईंट-भट्ठा के पास पहुंची तो डबवाली साईड से आ रहे तेजगति ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उसके नाक पर चोट आयी है जबकि भूपिन्द्र के बाजू में फ्रेक्चरर आया है। गांव सिंघेवाला फतूहीवाला के बलविन्द्र सिंह ढिल्लों (35) पुत्र सुखदेव सिंह ने बताया कि जब उक्त घटना घटित हुई तो वह उस समय वह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर था। उसी ने शोर मचा कर घायलों को लोगों के सहयोग से लम्बी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।उसके अनुसार प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल मुक्तसर रैफर कर दिया। किलियांवाली पुलिस चौकी के हवलदार तथा जांच अधिकारी गुरलाल सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में समझौता हो जाने पर मामले को फाईल कर दिया गया है।
नई दिल्ली। ओबीसी के बने राष्ट्रीय आयोग ने कहा है कि ऊंची जातियों में जो लोग इनकम टैक्स नहीं चुकाते हैं वो भी अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के समान हैं।ओबीसी पर बने आयोग ने ये सिफारिश की है जिस पर सहमति नहीं बन पाई है। आयोग ने सिफारिश की है कि ऊंची जातियों में जो लोग आयकर नहीं चुकाते ऐसे लोगों को शिक्षा, स्वास्थाय और सामाजिक क्षेत्र में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा सकता है।आयोग की ये सिफारिश सरकार के लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है। क्योंकि अगर सरकार ने ये सिफारिश मान ली तो उसे आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा। इस आयोग का गठन ऊंची जातियों में आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग की आरक्षण की मांग के मद्देनजर किया गया है।
डबवाली -स्थानीय वार्ड नम्बर 13 में स्थित बाबा रामदेव मन्दिर वाली गली में पिछले 3-4 दिनों से गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से मौहल्लावासियों में रोष पाया जा रहा है। मौहल्लावासी आज गन्दे पेयजल को बोतल में भरकर जन स्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता कंवर लाल को मिले तथा रोष व्यक्त करते का. गणपत राम, प्रह्लाद राय सबलानिया, पूर्व पार्षद सीता राम, कृष्ण कनवाडिय़ा, तरसेम कुमार, राम देवी, बबली, सन्तोष, इन्द्रो देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से उनके बच्चों में बीमारियां फैल रही हैं तथा उनको पेट दर्द तथा दस्त हो गए हैं। उन्होंने आज जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दूषित पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। जब इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता कंवर लाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। घरों में किए गए कनैक्शन सीवरेज लाईन के पास से गुजरते हैं उनमें यह समस्या और भी ज्यादा होती है तथा वी शीघ्र ही इस समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।
डबवाली- स्थानीय कबीर बस्ती वार्ड नम्बर 6 में स्थित गौशाला में बने हाल की छत्त गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। परन्तु गौशाला के संचालक गौधन को खुले आसमान के नीचे कड़कती धूप में बांधने को मजबूर हैं। गौशाला के संचालक ज्ञानी गुरप्यार सिंह ने बताया कि वह बीते दिवस किसी कार्य से हिसार गए थे कि गौशाला के सेवक निरन्जन ने उन्हें दूरभाष पर सूचित किया कि 30 गुणा 50 के हाल की छत्त गिर गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गौशाला के एक हाल की दीवार गिर चुकी है। जिसका निर्माण अभी नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में बछड़ों सहित 75 गायों को रखा गया है तथा शहरवासियों के सहयोग से इनका पालन किया जाता है। गौशाला के संचालक गुरप्यार ङ्क्षसह ने प्रशासन तथा शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

