Posted in November 29, 2009
by arun singla


डबवाली (arun)- स्थानीय अरोड़वंश आदर्श उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ. विक्रम मैमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. पी. के. अग्रवाल द्वारा जरूरतमंद बच्चों को जॢसयां, जूते व वॢदयां वितरित की गई। जिसमें विद्यालय के 65 बच्चों को जॢसयां, 30 बच्चों को 30 जोड़ी जूते एवं 5 बच्चों को वॢदयां दी गई। इस अवसर पर श्रीमती अग्रवाल, आंखों के विशेषज्ञ डॉ. बाघला, अरोड़वंश सभा के प्रधान प्रेम ङ्क्षसह सेठी, ओम प्रकाश सचदेवा, दविन्द्र सेठी, विजय सेठी, डॉ. बलवीर ग्रोवर, रजनीश सेठी एवं गणमान्य अनेक अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत प्रेम सिंह सेठी, देसराज सेठी व दीदार ङ्क्षसह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती विजय मोंगा ने दान देने की भावना को सर्वोपरि बताया तथा कहा कि समाज में जरूरतमंद की सहायता करना परमात्मा की भक्ति करने के बराबर है। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक बी. डी. छाबड़ा ने इस शीत ऋतु में जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।