Posted in November 29, 2009
by arun singla


डबवाली (arun)- उपमण्डल के गांव मलिकपुरा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत पंचम दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह से मनाया गया। स्वच्छता सप्ताह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली को रवाना करने से पूर्व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी झांबर सिंह ने कहा कि इस रैली से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीर होंगे। यह स्वच्छता रैली सम्पूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए वापस स्कूल प्रांगण में पहुंची। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक सोम प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता ही हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है इसलिए हर व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता व साफ सुथरा माहौल बनाना चाहिए तथा स्वच्छ और स्वस्थ बच्चे राष्ट्र का धन होते हैं और उत्तम स्वास्थ्य तभी संभव है जब हम अपने आसपास और अपनी शारीरिक सफाई का नियमित ध्यान रखें। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के अतिरिक्त सरपंच श्रीमती नसीब कौर, मघर सिंह, राम प्रताप नम्बरदार, औम प्रकाश, बिट्टू शर्मा, मन्दर सिंह, जगदेव सिंह, जोगिन्दर सिंह(पंच), कौर सिंह,(पंच), हरबन्ता सिंह(पंच), सहजिन्द्र सिंह पटवारी व रणवीर सिंह सहित गांव के गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के बच्चों एवं अध्यापकों ने भी अपना योगदान दिया। जो प्रशंसनीय है।