भारत में भी बुलेट ट्रेन..!

Posted in January 01, 2010
by arun singla

नई दिल्ली। क्या भारत में बुलेट ट्रेन चल सकती है? इस पर अध्ययन जारी है। रेल मंत्रालय के बुलेट ट्रेन के प्रस्ताव का भारत, फ्रांस और इटली की एक-एक कंपनी अध्ययन कर रही है। पुणो-मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की संभावना पर फिलहाल अध्ययन किया जा रहा है। कंपनियों द्वारा अगले महीने इस संबंध में रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है। इसी रिपोर्ट के आधार पर सरकार तय करेगी कि इस ट्रेन को चलाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाए या नहीं। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ने में सक्षम होगी। इसके लिए एक समर्पित गलियारे की जरूरत होगी। अधिकारियों का अनुमान है कि ऐसी ट्रेन के लिए एक किलोमीटर ट्रैक के निर्माण पर करीब 100 से 150 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस योजना के अध्ययन पर करीब 15 करोड़ रु पए खर्च किए जा रहे हैं और यह खर्च समान रूप से रेलवे और महाराष्ट्र सरकार मिलकर उठा रही है।