www.dabwalinews.blogspot.com
डबवाली | गांव तेजाखेड़ा के जलघर की डिग्गी में एक छोटी सी दोस्ती की कहानी ने दम तोड़ दिया। एक ही कक्षा मेंपढऩे वाले गांव के दो किशोर रविवार सुबह यहां खेलने आए, लेकिन देर शाम डिग्गी से उनकी लाशें निकलीं। दोनोंके परिजनों और गांव वालों का कहनाहै कि हो न होवे जलघर में लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़े होंगे और हो सकता हैकि पेड़ से टहनियों की फिसलन से डिग्गी में गिर गए हों।शीशपाल और विष्णु गांव दोनों आठवीं में पढ़ते थे। दोनोंमें खूब छनती थी। दोनों की उम्र पंद्रह बरस के आस पास थी। रविवार को छुट्टी का दिन था, सो दोनों सुबह 8 बजेही अपने अपने घर से खेलने के लिए निकल पड़े। शीशपाल के पिता विनोद सुथार के मुताबिक सुबह से शाम होनेलगी और दोनों की कोई पता न चला, यहां तक कि वे दोपहर को खाना खाने भी घर नहीं आए।शाम तक दोनों नहींलौटे तो उनके परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू हुई तो जलघर की डिग्गी में शीशपाल और विष्णु कीचप्पलें तैरती नजर आईं। इससे दोनों के डिग्गी में गिरने का आशंका उपजी। तुरत फुरत गांव के तैराक पप्पू (35) पुत्र रामरख को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रामरख ने शीशपाल और विष्णु को खोजलिया, लेकिन तब तक उनकी सांसें उखड़ चुकी थीं।
वे रविवार को कर्मचारी प्र्रकोष्ठ के मण्डल प्रधान कृष्ण ग्रोवर के निवास पर सम्पन्न भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने मांग की कि सरकार एक श्वेत पत्र जारी कर साफ करे कि प्रदेश में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में कुल कितनी नौकरियां लगी है और उनमें रोहतक के कितने लोगो को रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने सीबीआई जैसी निष्पक्ष जांच एजेंसी का भी राजनीतिकरण कर दिया है। एक तरफ तो 1984 के सिख दंगों के दोषियों को क्लीन चिट दे रही है, दूसरी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से डरी सहमी कांग्रेस सीबीआई के जरिए गुजरात के मंत्रियों को झूठे आरोपों में फंसा रही है।बैठक को कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस.डी.कपूर, प्रदेश महासचिव मदन मोहन सचदेवा, डबवाली प्रभारी सतीश जग्गा, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, जिला सचिव दाता राम बसौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा शकुन्तला बरेजा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह पन्नीवाला तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रशासन संबंधी जनसमस्याओं के निवारण के लिए मन्नू राम शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्य समिति का भी गठन किया गया। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपप्रधान हेम राज बांसल, देस राज सेठी, प्रवेश घई, कृष्ण कीनिया, संजीव, सुशील गर्ग, राम किशन मैहता, नन्द लाल, चिरंजी लाल, खुशहाल चन्द सहित कई पदाधिकारी मौजूद

