दुबई। वीरेंद्र सहवाग टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर फिसल गए हैं जबकि गौतम गंभीर ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ सात स्थान की छलांग लगाकर सहवाग की जगह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
राहुल द्रविड़ भी एक स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर आ गए हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है।
वीवीएस लक्ष्मण भी एक स्थान के फायदे के साथ 17वें पायदान पर पहुंचे। गेंदबाजों की सूची में हरभजन सिंह छठे जबकि जहीर खान 11वें स्थान पर बरकरार हैं।


0 comments:
Post a Comment