भारत में फिर बर्ड फ्लू की दस्तक

Posted in January 16, 2010
by arun singla

नई दिल्ली, 16 जनवरी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक बार फिर बर्ड फ्लू फैल गया है। इसकी पुष्टि होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तीन डॉक्टरों का एक दल घटनास्थल पर जांच के लिए भेज दिया। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मुर्शिदाबाद के खारग्राम और नबाग्राम इलाकों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद तीन डाक्टरों का एक दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। इनमें एक दिल्ली और दो कोलकाता के डॉक्टर है।
जांच के बाद ये डॉक्टर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। सूत्रों का कहना है कि देश में बर्ड फ्लू के पुष्टि होने का इस साल यह पहला मामला है। कोलकाता से प्राप्त समाचार के अनुसार मुर्शिदाबाद के खारग्राम और नबाग्राम इलाकों में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए मुर्गी फार्मां में मुर्गियों को मारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी परवेज ए. सिद्दिकी ने कहा कि मृत मुर्गियों के नमूनों को भोपाल स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था, जहां इनमें बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुभाष मंडल ने कहा कि इस संक्रमण के खतरे के मद्देनजर खारग्राम और खंडी के अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था कर दी गई है।

Read more

डबवाली(ARUN)- स्थानीय आर्य समाज विद्या मन्दिर प्रबन्धक कमेटी द्वारा आज आनन-फानन में करवाए जा रहे चुनावों में उस समय बवाल खड़ा हो गया। जब वहां पर संयोगवश विद्यालय के संस्थापक महाश्य हुकम चन्द छाबड़ा परिवार के सदस्य व विद्यालय के मैनेजर भारत मित्र छाबड़ा विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे तो देखा कि विद्यालय के प्रधान राम किशन गुप्ता अपने कुछ चहेते सदस्यों को बुलाकर चुनाव करवा रहे थे और शिक्षा अधिकारी चण्डीगढ के निर्देशानुसार चुनाव करवाने पहुंची उपशिक्षा अधिकारी मैडम दर्शना अरोड़ा को गुमराह किया जा रहा था। विद्यालय के प्रांगण में चुनाव को लेकर काफी देर तक सदस्यों के बीच तकरारबाजी भी हुई तथा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप भी लगाए गए। विद्यालय के प्रसीपल जगदीश शर्मा से भी विद्यालय के सदस्य चित्रगुप्त छाबड़ा की तकरारबाजी हुई। विद्यालय के प्रधान के चहेते सदस्यों द्वारा छाबड़ा परिवार के सदस्यों को उपप्रधान व प्रबन्धक का पद देकर वरगलाने की कौशिश की गई छाबड़ा परिवार भी उनकी बातों में आ गया और चुनाव करवाने हेतु तैयार हो गए। लेकिन छाबड़ा परिवार के सदस्य चित्रगुप्त छाबड़ा व कुछ सदस्य सर्व सम्मति से चुनाव करवाने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस संस्था के कुल 60 सदस्य हैं तथा सभी की सहमती से ही चुनाव करवाए जाने चाहिए। छाबड़ा परिवार व विद्यालय के सदस्य रविन्द्र छाबड़ा, चित्रगुप्त छाबड़ा, भारत मित्र छाबड़ा, भारत भूषण छाबड़ा, राजिन्द्र छाबड़ा ने प्रबन्धक कमेटी के प्रधान पर यह आरोप लगाया है कि आज सम्पन्न होने वाले प्रबन्धक कमेटी के चुनावों बारे किसी भी सदस्य को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि चुनाव की सूचना स्थानीय समाचार पत्र में न देकर उस समाचार पत्र में सूचना दी जो डबवाली के आस-पास के क्षेत्र में वितरित नहीं होता। इससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रबन्धक कमेटी के प्रधान राम किशन गुप्ता अपने चहेते सदस्यों में चुनाव करवाकर विद्यालय पर अपना एकाधिकार जमाना चाहते थे। छाबड़ा परिवार के सदस्यों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और विद्यालय के चुनाव सभी सदस्यों की सहमति व उपस्थिति में करवाए जाऐं ताकि विद्यालय का सुधार हो सके। उधर शिक्षा विभाग से चुनाव करवाने आई उपशिक्षा अधिकारी मैडम दर्शना अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय को मिलने वाली सरकारी ग्रान्ट तब तक नहीं मिलेगी। जब तक विद्यालय प्रबन्धन के चुनाव नहीं करवाए जाते। उन्होंने बताया कि चुनाव सम्बन्धी सूचना हेतु स्थानीय समाचार पत्रों या मीङ्क्षटग रजिस्टर पर सर्कूलर निकालकर सदस्यों के हस्ताक्षर करवाकर उन्हें सूचित करें। उन्होंने बताया कि विद्यालय के रिकार्ड में भी अनियमितताऐं के चलते असन्तुष्टी जताई।

Read more

डबवाली ARUN स्टेशन पर कार्यरत सहायक स्टेशनमास्टर की आज अचानक मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।मिली जानकारी के अनुसार सहायक स्टेशनमास्टर श्याम लाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। इसको लेकर उसका इलाज राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे अस्पताल में चल रहा था। आज श्याम लाल किसी काम से न्यू बस स्टैण्ड़ रोड़ पर आया था कि बाल्मीकि चौक के समीप अचानक उसे खुन की उलटी हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर डबवाली के स्टेशनमास्टर महेश कुमार मौके पर पहुंच गए और श्यामलाल को चिकित्सा के लिए डबवाली के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना थाना शहर डबवाली को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर श्याम लाल के शव को कार्यवाही के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

डबवाली(ARUN)पजांब खेत मजदुर सभा के मजदुरों ने पजांब के गांव लम्बी में स्थित बी.डी.पी.ओ के कार्यलय के समक्ष अपनी मागों को लेकर धरना व रोष प्रदर्शन कर बी.डी.पी.औ को मांग पत्र सौपा। उन्होने पजांब सरकार से मांग की हैं कि रोजगार गारंटी योजना को सख्ती से लागु किया जाऐ तथा गरीबो को महगाई से राहत दिलाने के लिए जरूरत मंद चीजों को डिपोओं द्वारा आधे रेट पर उपलब्ध करवाया जाऐ। उन्होने मांग की हैं कि गरीब मजदुरों को दस मरले का प्ंलाट मुफत दिया जाऐ ओर उसमें मकान के निर्माण हेतु एक लाख की ग्रांट दी जाए और शौंचालय बनाने हेतु 15 हजार की राशि प्रदान की जाऐ। उन्होनें अपने मांग पत्र में यह भी लिखा हैं कि बुढापा , विधवा व विकलंाग पैशन हजार रूपऐ प्रति माह दी जाऐ तथा माह के पहले सप्ताह पैंशन राशि वितरित की जाऐ। उन्होनें पजांब सरकार को चेतावनी भरे लहजें में कहा हैं कि अगर हमारी मांगे शीघ्र पूरी न की गई तो पजांब खेत सभा के मजदूर 15 जनवरी को बी.डी.पी.ओ कार्यलय मुक्तसर में धरना दिया जाऐगा और उपायुक्त कार्यलय के समक्ष पजांब सरकार का पुतला फ ूंका जाऐगा। इस अवसर पर पजंाब खेत मजदूर सभा के महासचिव नानक चन्द बजाज, सर्वणसिंह नागोंके, गुरमुख सिंह बादल , मंहगा सिंह दोदा, गुरतेज सिंह बाम, कलवत सिंह समाग, गजराज सिंह, कार्यलय सचिव के इलावा महिला विंग की प्रधान किरण बजाज व जिला महासचिव राजवीर कौर उपस्थित थी।

Read more

खैबर में आतंकी संगठन के मुख्यालय में आत्मघाती हमला....कराची/पेशावर। पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को एक मकान में हुए विस्फोट में आठ लोग मारे गए और कई घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल्दिया शहर में यह विस्फोट संभवत: दुर्घटनावश हुआ था। वहां दो कलाश्निकोव राइफलें, 22 ग्रेनेड और दो आत्मघाती जैकेट मिले हैं। विस्फोट स्थल पर मिले एक शव की जेब से दो ग्रेनेड मिले हैं। विस्फोट स्थल से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। कराची में ही बंदूकधारियों ने बीते दो दिनों में 15 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और कई अन्य को घायल कर दिया। मृतकों में ज्यादातर लोग राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हैं।सिर कटी लाश मिलने के बाद हिंसा बढ़ीसिंध में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ सत्ता में साझ्दोर मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के एक कार्यकर्ता की सिर कटी लाश मिलने के बाद यहां हिंसा अचानक बढ़ गई है। पुलिस ने टीवी न्यूज चैनलों को बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने शहर के गार्डन और लियारी इलाकों में अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
उधर, खैबर कबायली क्षेत्र में एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन के मुख्यालय पर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। इस घटना में छह लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए।प्रधानमंत्री ने चिंता जताईप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने खैबर एजेंसी की तिरा घाटी में ‘अनसर उल इस्लाम’ संगठन के मुख्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से घुसने की कोशिश की थी। गृह मंत्री मलिक ने बताया कि कराची जैसे शहरों में रह रहे अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने चिंता जताई है कि कराची में रिहायशी इलाके में विस्फोटक संग्रहित था और विधि प्रवर्तन एजेंसियों को इसका पता नहीं था। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं ओर अधिकारियों को यथाशीघ्र रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

Read more

वीरू फिसले, गंभीर टॉप पर कायम

Posted in
by arun singla

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News