सेनेटरी की दुकान में विस्फोट,

Posted in August 15, 2010
by arun singla


डबवाली- वीरवार मध्य रात्रि लड़कों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप हंसराज भूषण कुमार की सेनेटरी की दुकान में रहस्य परिस्थितियों में विस्फोट होने से दुकान के शटर और दीवारों के परखच्चे उडऩे के उपरांत दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों रुपयों की संपत्ति नष्ट हो गई। इस हादसे में एक मोटर साइकिल जल कर राख हो गया और दो जने घायल हो गये। घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। विस्फोट का धमाका इतना जबरदस्त था कि आस पड़ोस की दुकानों व मकान की दीवारों में भी दरारें पड़ गई और लोग दहशतजदा हो कर घरों से बाहर निकल आये। पुलिस ने इस मामले में संपत्ति नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज कर चार लोगों का नामजद किया है। जिनमें कपड़ा व्यापारी वेद प्रकाश पुत्र मोहन लाल और उसके दोनों बेटे अमित कुमार उर्फ धन्ना और नरेंद्र कुमार उर्फ नीला के अलावा दुकान पर कार्यरत कर्मचारी सोनी शामिल है। जिले के फोरेंसिक विशेषज्ञ डा. जोगिंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल निरीक्षण करने के बाद घटना में विस्फोट पदार्थ का प्रयोग होने की पुष्टी करते हुए 6 अलग-अलग स्थानों पर सैंपल भर कर जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला में भेज दिये है। दुकान के मालिक राकेश कुमार बांसल पुलिस को दिये ब्यान में बताया कि उनका दो वर्षों से वेद प्रकाश पुत्र मोहन लाल से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका मामला डबवाली के न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि वीरवार सायं करीब आठ बजे दुकान को मंगल कर घर चल गये थे। कि रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी ऋषभ पुत्र सुरेंद्र मोहन ने आ कर बताया कि उनकी दुकान पर जोरदार हुए धमके के बाद आग लग गई है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा कि फायर बिग्रेड के कर्मचारी दुकान में लगी आग को बुझा रहे थे। राकेश ने बताया कि वहां पर एक हीरो होंडा मोटर साइकिल जला हुआ पड़ा था जो कि उसके प्रतिद्वंद्वी वेद प्रकाश गुप्ता के परिवार का है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेद प्रकाश व उसके लड़के पटाखे बेचने का कार्य करते हुए। उनका आरोप है कि उन्होंने ने ही रात को बारूद से विस्फोट कर उनकी दुकान तोडऩे का प्रयास किया। जिससे दुकान के तीनों शटर और दुकान की छत उड़ गई और दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखा लाखों रुपयों का सामान जल गया। इसी विस्फोट की चपेट में आने से अमित और उनकी दुकान का करींदा सोनी घायल हो गये तथा उनका मोटर साइकिल जल कर राख हो गया। वहीं घटना स्थल पर मौजूदऋषभ व सोहन लाल ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि उनके घरों की दीवारों में दरारें आ गई और डर कर घरों से बहार निकल आये। उन्होंने दुकान में आग लगने की सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। धमाके की सूचना पा कर गोल बाजार पुलिस चौंकी के प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गये। उन्होंने दुकान के चारों पुलिस तैनात कर उसे सील कर दिया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। शुक्रवार को फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर मौके का मुआयना करने के उपरांत घटना में विस्फोटक पदार्थ प्रयोग किये जाने की पुष्टी करते हुए। वहां पर जली हुई 6 वस्तुओं के नमूने ले कर जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला में भेज दिये है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि इस घटना में किस तरह का विस्फोट पदार्थ प्रयोग किया गया है। थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि पुलिस ने चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

www.dabwalinews.blogspot.comthis news is posted by Arun Singla



Read more

अलग कमेटी की मांग बेमानी---मक्कड़

Posted in August 07, 2010
by arun singla


शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी के परधान अवतार सिंह मक्कड़ ने शुकर्वार को डबवाली हलके के विभिन गाँवो का दोरा किया और कई गाँवो में गुरुद्वारों के भवनों का नीव पत्थर रखा । मक्कड़ ने अलग गुरुद्वारा कमेटी की मांग करने वालों की जम कर खिचाई को और उन्हें कांग्रेस का एजेंट बताया । इसके इलावा उन्होंने कांग्रेस की भी जम कर खिचाई की।

Read more

डबवाली- स्थानीय मलोट रोड़ स्थित सेल टैक्स बैरियर के अधिकारियों द्वारा पकड़े गए परचून के सामान से भरे ट्रक को कुछ अज्ञात हथियार बन्द लोग अधिकारियों व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर भगा ले गए। बैरियर के अधिकारियों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलॉफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। सेल टैक्स अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपने स्टॉफ कम्प्यूटर ऑप्रेटर मनिन्द्र सिंह, सेवादार रमेश कुमार, पुलिस कांस्टेबल किशोरी लाल तथा एक अन्य पुलिस कर्मचारी के साथ रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। तकरीबन 10 बजे के करीब एक परचून के सामान से भरे ट्रक को बिल व बिल्टी देखने के लिए रोका तो ट्रक ड्राईवर जोगिन्द्र सिंह ट्रक छोड़कर फरार हो गया तथा जैसे ही ट्रक को कार्यालय के अन्दर लगाने लगे तो अचानक जोगिन्द्र के लड़के रणजीत के साथ 15 से 20 व्यक्तियों ने नंगी तलवारों के साथ कार्यालय पर हमला बोल दिया। जिससे पूरे स्टाफ ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई इस हमले में कांस्टेबल किशोरी लाल को मामूली चोटें आई हैं। इतने में रणजीत ट्रक स्टार्ट कर अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। सेल टैक्स इंस्पैक्टर ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। आज घटना की जांच करने के लिए बठिण्डा के एडीसी लाजपाल जाखड़ सेल टैक्स बैरियर पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस घटना की जानकारी एसएसपी को दे दी गई है तथा पुलिस प्रशासन बैरियर पर सक्योरिटी बढ़ाने के लिए अपील की है। उन्होंने बताया कि जोगिन्द्र , रणजीत व अन्य के खिलॉफ किलियांवाली पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read more

www.dabwalinews.blogspot.com

डबवाली-उपमण्डल के गांव जोतांवाली में बीती सायं अपने खेत में कीटनाशक स्प्रे कर रहा एक व्यक्ति कीटनाशक स्प्रे के प्रभाव में आने से बेहोश हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया।सिविल हस्पताल में उपचाराधीन 25 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र जगराज सिंह निवासी जोतांवाली ने बताया कि उन्होंने इसी गांव के निवासी राम प्रताप की कृषि भूिम जोतने के लिए 5वें हिस्से पर ली हुई है तथा बीती सायं वह उसी भूमि पर कीटनाशक स्प्रे कर रहा था कि कीटनाशक स्प्रे के प्रभाव में आने से उसकी हालत बिगड़ गई। पहले सिरदर्द तथा फिर उसे उल्टियां शुरू हो गई। कीटनाशक स्प्रे का प्रभाव इतना तेज था कि वह बेहोश हो गया, उसके परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय सिविल हस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Read more


www.dabwalinews.blogspot.com


डबवाली -आज मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व ओ.एस.डी. डॉ. के.वी. सिंह ने उपमण्डल अधिकारी (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल के साथ गत दिनों एकदम हुई बरसात के कारण हर्षनगर में हुए नुकसान का जायजा लिया तथा शहर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याऐं सुनकर अधिकारियों निर्देश दिए कि इन समस्याओं को तुरन्त हल किया जाए।इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि हर्षनगर एक नीचले इलाके की स्लम बस्ती है हालांकि सरकार ने इस बस्ती में काफी विकास कार्य करवाये हं लेकिन बस्ती के पीछे का हिस्सा काफी नीच है। जिस कारण यह नुकसान हुआ है। डा. सिंह ने निर्देश दिए कि निचले इलाके में तुरन्त मिट्टी भरवाकर ऊंचा करवाया जाए तथा उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बस्ती स्पेशल कैम्प लगाकर बरसात में मलेरिया जैसी बिमारियों से लोगों को बचाने के लिए दवाईयां दी जाऐं तथा मच्छरों को मारने के लिए दवाईयों का छिड़काव किया जाए। लोगों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग पर उपमण्डल अधिकारी (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि बरसात से हुए नुकसान का जायजा करवाकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।डॉ. सिंह ने जवाहर नगर, प्रेम नगर, गली हरनेक सिंह पार्षद, गली मोहन लाल कौशिक, गली एन.पी. स्कूल तथा गली बग्गा राम का भी दौरा किया। उन्होंने मौहल्लावासियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों की देखरेख में सहयोग करें ताकि सरकार द्वारा दी गई धनराशि का सही उपयोग हो सके।इस मौके पर उनके साथ शहरी प्रधान पवन गर्ग, ग्रामीण प्रधान सरदार दरबारा सिंह शेरगढ़, जिला महासचिव मदन भांभू, पार्षद विनोद बांसल, पार्षद हरनेक सिंह, पार्षद रमेश बागड़ी, पार्षद औम बागड़ी, पार्षद जगदीप सूर्या, पार्षद बिन्दिया महन्त, पार्षद गीता रानी, बख्तावर मल दर्दी, इन्द्र जैन , केशव शर्मा, बिशम्बर दयाल मेहता, निर्मल कण्डा, गुरतेज सिंह, मनवीर मान, रविन्द्र बिन्दु, बिमला महाशा,अशोक सेठी, पवन रेगर, रघुवीर खटीक, बंसी लाल सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता भी साथ थे।

Read more

डबवाली | गांव तेजाखेड़ा के जलघर की डिग्गी में एक छोटी सी दोस्ती की कहानी ने दम तोड़ दिया। एक ही कक्षा मेंपढऩे वाले गांव के दो किशोर रविवार सुबह यहां खेलने आए, लेकिन देर शाम डिग्गी से उनकी लाशें निकलीं। दोनोंके परिजनों और गांव वालों का कहनाहै कि हो होवे जलघर में लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़े होंगे और हो सकता हैकि पेड़ से टहनियों की फिसलन से डिग्गी में गिर गए हों।शीशपाल और विष्णु गांव दोनों आठवीं में पढ़ते थे। दोनोंमें खूब छनती थी। दोनों की उम्र पंद्रह बरस के आस पास थी। रविवार को छुट्टी का दिन था, सो दोनों सुबह 8 बजेही अपने अपने घर से खेलने के लिए निकल पड़े। शीशपाल के पिता विनोद सुथार के मुताबिक सुबह से शाम होनेलगी और दोनों की कोई पता चला, यहां तक कि वे दोपहर को खाना खाने भी घर नहीं आए।शाम तक दोनों नहींलौटे तो उनके परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू हुई तो जलघर की डिग्गी में शीशपाल और विष्णु कीचप्पलें तैरती नजर आईं। इससे दोनों के डिग्गी में गिरने का आशंका उपजी। तुरत फुरत गांव के तैराक पप्पू (35) पुत्र रामरख को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रामरख ने शीशपाल और विष्णु को खोजलिया, लेकिन तब तक उनकी सांसें उखड़ चुकी थीं।


Read more


डबवाली (Arun) भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल शर्मा ने कहा कि सरकार ने घग्घर मे खनन रोकने की बजाए इसे संरक्षण एवं बढ़ावा दिया। बाढ़ से हुई हरियाणा की दुर्दशा तथा स्थिति को सामान्य ना कर पाने की विफलता की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए हुड्डा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
वे रविवार को कर्मचारी प्र्रकोष्ठ के मण्डल प्रधान कृष्ण ग्रोवर के निवास पर सम्पन्न भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने मांग की कि सरकार एक श्वेत पत्र जारी कर साफ करे कि प्रदेश में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में कुल कितनी नौकरियां लगी है और उनमें रोहतक के कितने लोगो को रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने सीबीआई जैसी निष्पक्ष जांच एजेंसी का भी राजनीतिकरण कर दिया है। एक तरफ तो 1984 के सिख दंगों के दोषियों को क्लीन चिट दे रही है, दूसरी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से डरी सहमी कांग्रेस सीबीआई के जरिए गुजरात के मंत्रियों को झूठे आरोपों में फंसा रही है।बैठक को कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस.डी.कपूर, प्रदेश महासचिव मदन मोहन सचदेवा, डबवाली प्रभारी सतीश जग्गा, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, जिला सचिव दाता राम बसौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा शकुन्तला बरेजा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह पन्नीवाला तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रशासन संबंधी जनसमस्याओं के निवारण के लिए मन्नू राम शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्य समिति का भी गठन किया गया। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपप्रधान हेम राज बांसल, देस राज सेठी, प्रवेश घई, कृष्ण कीनिया, संजीव, सुशील गर्ग, राम किशन मैहता, नन्द लाल, चिरंजी लाल, खुशहाल चन्द सहित कई पदाधिकारी मौजूद

Read more

अब लैपटॉप मिलेगा सिर्फ 1,500 रुपए में

Posted in July 31, 2010
by arun singla


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को खासतौर से छात्रों के लिए डिजाइन किया 1,500 रुपए (तकरीबन 30 डॉलर) के लैपटॉप का अनावरण किया।केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने लैपटॉप का अनावरण किया। उन्होंने कहा, "अगर और कंपनियां इसी तरह का लैपटॉप बनाएंगी तो इसकी कीमत स्वत: ही कम हो जाएगी।"यह उपकरण छात्रों के लिए वर्ष 2011 से उपलब्ध हो जाएगा। मानव संसाधन मंत्रलाय ने कुछ साल पहले ही सस्ते लैपटॉप का विचार रखा था। अधिकारियों ने बताया कि इसकी कीमत 500 रुपए पड़ेगी। मंत्रालय को उम्मीद है कि लैपटॉप की कीमत पहले 1,000 रुपए और फिर घटकर 500 रुपए तक आ जाएगी।यह उपकरण सामान्य लैपटॉप से बड़ा नहीं है। इसमें टच स्क्रीन की सुविधा है। साथ ही इसमें की-बोर्ड और दो जीबी का रैम लगा हुआ है।सिब्बल ने कहा, "यह सचमुच लैपटॉप जैसा ठोस है। भारतीय छात्रों के लिए यह वर्ष 2011 से बाजार में उपलब्ध होगा।"मंत्रालय ने निजी क्षेत्र की कंपनियों को इसी तरह के सस्ते कंप्यूटर बनाने के लिए कहा है।

Read more

डबवाली (Arun) हर वर्ष की भान्ति इस बार भी जिला में 64वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों बारे आज उपमंडल अधिकारी कार्यालय में उपमंडल अधिकारी (ना.) डॉ.मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें समारोह की तैयारियों बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह चौ. दलबीर सिंह इण्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
नागपाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेवारी लगाते हुए बताया कि समारोह में पुलिस दलों, एन0सी0सी0 तथा स्काउट्स की टुकडिय़ों द्वारा शानदार मार्च पास्ट की सलामी दी जाएगी और स्कूली बच्चों द्वारा पी0टी0 शो का प्रदर्शन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की रिहर्सल 5, 10 व 13 अगस्त को चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम में की जाएगी जिसमें पुलिस, एन0सी0सी0, स्काउट्स व स्कूली बच्चों द्वारा पी0टी0 शो की रिहर्सल की जाएगी । इसके बाद परेड व पी0टी0 शो की अन्तिम रिहर्सल स्टेडियम में ही 13 अगस्त को होगी ।उपमंडल अधिकारी नागरिक ने बताया कि समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे । इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह गान, हरियाणावी समूह नृत्य तथा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली टीमों का चयन समिति द्वारा किया जाएगा । सांस्कृतिक टीमों का चयन करने से पूर्व विभिन्न स्कूलों की टीमों का प्रदर्शन देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में भाग लेने वाली टुकडिय़ों मेंं प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाली टुकडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न चौकों और मार्गो को सजाया जाएगा । स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Read more

डबवाली (Arun) पत्नी के घर आने से इंकार करने पर पति ने कीटनाशक गटक लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लेजाया गया। युवक ही हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पंजाब के निकटवर्ती गांव डूमवाली की है।
गांव डूमवाली निवासी लाभ सिंह (20) की शादी एक वर्ष पूर्व गिदड़बाहा निवासी अमरीक सिंह की पुत्री सोनू से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद दोनों में अनबन रहने लगी। करीब एक सप्ताह पूर्व सोनू रूठकर अपने मायके चली गई। पत्नी के वियोग में तड़प रहा लाभ सिंह बार-बार उसे घर वापिस आने के लिए कहने लगा। लेकिन सोनू नहीं मानी। लाभ सिंह के पिता रोशन सिंह निवासी डूमवाली ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार चलती रहती थी। उसने भी अनबन की वजह पता करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों ने उसे कुछ भी नहीं बताया।
रोशन सिंह के अनुसार एक सप्ताह पूर्व सोनू की माता मनजीत कौर डूमवाली आई और सोनू को अपने साथ गिदड़बाहा ले गई। उसका बेटा लाभ मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। पत्नी को घर वापिस लाने के लिए उसने काफी कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। गुरूवार शाम को लाभ सिंह ने फिर फोन किया और सोनू को घर वापिस आने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मानी। गुस्साए लाभ सिंह ने कीटनाशक गटक लिया। इसका पता उसकी पत्नी इन्द्रजीत कौर को लगा और उसने शोर मचा दिया।
गंभीर अवस्था में लाभ सिंह को डबवाली के सरकारी अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक ने उसे सिरसा रैफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए डबवाली के एक प्राईवेट अस्पताल में ले गए।
थाना संगत के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह भाटी ने कहा कि उनके पास मामला आया है लेकिन अभी ब्यान लेने बाकी हैं। उसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Read more

डबवाली- प्रदेश में आई भयंकर बाढ़ प्रदेश सरकार की नाकामी का सबूत है व इस घटनाक्रम की उच्च न्यायलय के न्यायधीश से जाँच करवाई जानी चाहिए। यह बात स्थानीय विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने आज इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज स्थापित हो चुका है। मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मौन धारण किए हुए हैं। अफसरशाही पर सरकार का कोई नियन्त्रण नहीं है। बाढ़ राहत के नाम करोड़ों रूपये सम्बन्धित विभागों द्वारा खुर्दबुर्द किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अम्बाला वन विभाग कार्यालय ने एक दिन में 6 करोड़ 40 लाख रूपये खर्च किए दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो जल्द ही आरटीआई के तहत इस सारे घपले को सामने लाऐगी। श्री चौटाला ने कहा कि इनेलो से प्रदेशभर में सर्वे कार्य करके महामहिम राज्यपाल को रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें दर्शाया गया है कि 4500 करोड़ रूपये का नुक्सान इस बाढ़ से हुआ है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव पार्षदों द्वारा ही किया जाऐगा। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ता कृष्ण सेठी व औम बाबा ने सालासर धर्मशाला के घटनाक्रम से उन्हें अवगत करवाया। विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी को भी गुण्डागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाऐगी। उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्याऐं भी सुनी। इससे पहले विधायक महोदय अदालती कार्य हेतु स्थानीय अदालत में गए तथा बार रूम में उन्होंने वकीलों से मुलाकात भी की। इस अवसर पर डॉ. सीता राम, राधे राम गोदारा, महावीर सहारण, टेक चन्द छाबड़ा, गुरजीत सिंह, गुलजिन्द्र सोना, सर्वजीत सिंह मसीतां, सन्दीप सन्नी गंगा, दर्शन मान, लवली मैहता, रणवीर राणा, मलकीत सूच, डॉ. गिरधारी लाल तथा राम कुमार सोनी सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Read more

सिरसा। हरियाणा के गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि विभिन्न देशों से गुजर कर राष्ट्रमंडल खेलों की जलती हुई मशाल बैटन क्वींन 26 सितम्बर को हरियाणा में प्रवेश करेगी जिसका सिरसा के डबवाली में स्वागत किया जाएगा। सिरसा में मशाल के सदस्य रात्री विश्राम करेगें तथा शहीद भगत सिहं स्टेडियम में उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। मशाल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के संगरिया कस्बा से हरियाणा में प्रवेश करेगी। प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गोपाल कांडा 29 सितम्बर को इस मशाल को दिल्ली सरकार को सौंपेगे। श्री कांडा आज सिरसा में लोगों की शिकायतें सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आगामी तीन अक्तूबर से दिल्ली में शुरु होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हरियाणा के खिलाड़ी बिल्कुल तैयार है और इन्हें पूरी तरह प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें आशा है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की तरफ से जीतने वाले मैडलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों के सर्वाधिक पदक होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के बीजेंद्र सिंह और साइना नेहवाल को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इन दोनों का संबंध चूंकि हरियाणा से है वे इन दोनों को खिलाडिय़ों को खेल विभाग की ओर से व प्रदेश की जनता की ओर बधाई देते है। उन्होंने कहा कि बीजेंद्र तो हरियाणा के रहने वाले और साइना नेहवाल का भी लंबे समय तक हरियाणा से संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेंद्र और साइना नेहवाला को ब्रांड एंबेसडर बनाने से प्रदेश के खिलाडिय़ों में और उत्साह होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों की आवभगत करने के लिए हरियाणा पूरी तरह तैयार है और इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा आठ हजार के लगभग सैट तैयार किए गए है जहां विदेशी मेहमान रुक पाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भी हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है और जो भी उपकरण राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से मांगे गए थे वो सभी हरियाणा पुलिस को प्राप्त हो चुकेे है और इन उपकरणों के प्रयोग के लिए हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जो खिलाडी देश की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेंगे उन्हें भी प्रशिक्षण शिविरों में पूरी तरह प्रशिक्षित किया गया है।
खेल राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष खेल नीति के तहत कई योजनाएं शुरु की है जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाना और प्रदेश में स्पैट टेलेंट हंट योजना का शुरु किया जाना शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 170 से भी अधिक खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया गया है। प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 50 से 70 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।

Read more

नेहरू स्कूल की क्रिकेट टीम विजेता

Posted in July 28, 2010
by arun singla


डबवाली-स्थानीय नेहरू सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा चिल्ड्रन मैमोरियल डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की क्रिकेट टीमों के मध्य एक क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें नेहरू स्कूल की क्रिकेट टीम विजेता रही। मैच की शुरूआत नेहरू स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर की। तत्पश्चात उन्होंने बल्लेबाजी के लिए डीएवी स्कूल की टीम को आमन्त्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 53 रन बनाऐ। नेहरू स्कूल की टीम ने 54 रनों का लक्ष्य तीन विकेट खोकर मात्र 7.3 ओवरों में पूरा कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी गुरपाल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। अम्पायर की भूमिका शिक्षक कृष्ण कुमार, अजय कुमार, सुनील नेहरा एवं डीएवी के जसवन्त ने निभाई। प्रिंसीपल हरि प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्कूल की क्रिकेट टीम के कैप्टेन प्रभजोत के साथ अन्य खिलाडिय़ों लवप्रीत, हरदीप, यशपाल, कृष्ण, गुरलाल, दलराज, यादविन्द्र, मोहित तथा अरविन्द ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Read more

कार-ट्रक टक्कर में दो घायल

Posted in
by arun singla


डबवाली (Arun) किलियांवाली में नैशनल हाईवे नं. 10 पर एक कार और ट्रक के आपस में टकरा जाने से कार सवार दो लोगों के चोटें आयीं। जिन्हें इलाज के लिए लम्बी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
घायल तेजा सिंह (35) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सिंघेवाला फतूहीवाला ने बताया कि वह रात को अपने गांव से डबवाली के लिए मारूति कार में उन्हीं के गांव के भूपिन्द्र सिंह ढिल्लों (40) पुत्र जोगिन्द्र सिंह के साथ जा रहे थे। इस कार को भूपिन्द्र सिंह चला रहा था। उनकी कार जैसे ही डबवाली-मलोट रोड़ किलियांवाली में स्थित ईंट-भट्ठा के पास पहुंची तो डबवाली साईड से आ रहे तेजगति ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उसके नाक पर चोट आयी है जबकि भूपिन्द्र के बाजू में फ्रेक्चरर आया है। गांव सिंघेवाला फतूहीवाला के बलविन्द्र सिंह ढिल्लों (35) पुत्र सुखदेव सिंह ने बताया कि जब उक्त घटना घटित हुई तो वह उस समय वह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर था। उसी ने शोर मचा कर घायलों को लोगों के सहयोग से लम्बी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।उसके अनुसार प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल मुक्तसर रैफर कर दिया। किलियांवाली पुलिस चौकी के हवलदार तथा जांच अधिकारी गुरलाल सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में समझौता हो जाने पर मामले को फाईल कर दिया गया है।

Read more

नई दिल्ली। ओबीसी के बने राष्ट्रीय आयोग ने कहा है कि ऊंची जातियों में जो लोग इनकम टैक्स नहीं चुकाते हैं वो भी अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के समान हैं।ओबीसी पर बने आयोग ने ये सिफारिश की है जिस पर सहमति नहीं बन पाई है। आयोग ने सिफारिश की है कि ऊंची जातियों में जो लोग आयकर नहीं चुकाते ऐसे लोगों को शिक्षा, स्वास्थाय और सामाजिक क्षेत्र में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा सकता है।आयोग की ये सिफारिश सरकार के लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है। क्योंकि अगर सरकार ने ये सिफारिश मान ली तो उसे आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा। इस आयोग का गठन ऊंची जातियों में आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग की आरक्षण की मांग के मद्देनजर किया गया है।

Read more



डबवाली -स्थानीय वार्ड नम्बर 13 में स्थित बाबा रामदेव मन्दिर वाली गली में पिछले 3-4 दिनों से गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से मौहल्लावासियों में रोष पाया जा रहा है। मौहल्लावासी आज गन्दे पेयजल को बोतल में भरकर जन स्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता कंवर लाल को मिले तथा रोष व्यक्त करते का. गणपत राम, प्रह्लाद राय सबलानिया, पूर्व पार्षद सीता राम, कृष्ण कनवाडिय़ा, तरसेम कुमार, राम देवी, बबली, सन्तोष, इन्द्रो देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि गन्दे पेयजल की आपूर्ति होने से उनके बच्चों में बीमारियां फैल रही हैं तथा उनको पेट दर्द तथा दस्त हो गए हैं। उन्होंने आज जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दूषित पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। जब इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अभियन्ता कंवर लाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। घरों में किए गए कनैक्शन सीवरेज लाईन के पास से गुजरते हैं उनमें यह समस्या और भी ज्यादा होती है तथा वी शीघ्र ही इस समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।

Read more


डबवाली- स्थानीय कबीर बस्ती वार्ड नम्बर 6 में स्थित गौशाला में बने हाल की छत्त गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। परन्तु गौशाला के संचालक गौधन को खुले आसमान के नीचे कड़कती धूप में बांधने को मजबूर हैं। गौशाला के संचालक ज्ञानी गुरप्यार सिंह ने बताया कि वह बीते दिवस किसी कार्य से हिसार गए थे कि गौशाला के सेवक निरन्जन ने उन्हें दूरभाष पर सूचित किया कि 30 गुणा 50 के हाल की छत्त गिर गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गौशाला के एक हाल की दीवार गिर चुकी है। जिसका निर्माण अभी नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में बछड़ों सहित 75 गायों को रखा गया है तथा शहरवासियों के सहयोग से इनका पालन किया जाता है। गौशाला के संचालक गुरप्यार ङ्क्षसह ने प्रशासन तथा शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

Read more



डबवाली-उपमण्डल के गांव चौटाला में जिला की स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने मुखबरी के आधार पर छापा मारकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 हजार 900 रूपये की जुआ राशि बरामद की है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर लिया गया है तथा गांव चौटाला निवासी झण्डू राम व उसके बेटे राजू तथा घर की महिला सदस्यों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए थाना सदर में मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाई आरम्भ कर दी है। उनके घर से गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलदेव पुत्र मनोहर लाल वार्ड नंबर 18 संगरिया, सतपाल पुत्र बाबू लाल निवासी पिपली, इन्द्रपाल पुत्र लीलाधर निवासी गांव चौटाला, गोरीशंकर पुत्र दीनानाथ निवासी पिपली व सुरजीत पुत्र ठाकर सिंह निवासी संगरिया राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ के प्रभारी उपनिरीक्षक अमित बैनीवाल को सूचना मिली कि गांव चौटाला की एक ढाणी में गांव चौटाला व आस-पास के गांवों के कुछ लोग एकत्रित होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना को पाकर स्पेशल स्टॉफ के प्रभारी अमित बैनीवाल ने अपने स्टॉफ के साथ उक्त स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने मौका से सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन झण्डू राम के बेटे राजू व घर की महिला सदस्यों मौका पर पहुंच गई तथा पुलिस स्टॉफ से उलझने गली तथा हाथपाई पर उतारू हो गई। जिससे जुआ खेल रहे 9 व्यक्ति मौका पर से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए पाँच व्यक्तियों की तालाशी लेने पर 39 हजार 900 रूपये की राशि बरामद हुई। इस बारे में जब स्पेशल स्टॉफ के उपनिरीक्षक अमित बेनीवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मुखबरी के आधार पर यह छापामारी की गई थी तथा झण्डू राम के घर में बड़े पैमाने पर जुआ चलता है तथा आस-पास के गांवों के लोग भी यहां जुआ खेलने आते हैं। उन्होंने बताया कि अगर झण्डू राम के परिवार के सदस्य सरकारी कार्य में बाधा न डालते तो जुआ खेल रहे भागने वाले युवकों से लाखों रूपये बरामद हो सकते थे।

Read more

डबवाली -उपमण्डल के गांव मौजगढ़ में आयोजित ग्रामीण लोक अदालत की अध्यक्षता एस. डी. जे.एम. महावीर सिंह तथा जे. एम. आई. सी. अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से की। एस. डी. जे.एम. महावीर सिंह की अदालत में प्रस्तुत 36 मुकद्दमों में से 23 मुकद्दमों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। जे. एम. आई. सी. अमरजीत सिंह की अदालत में दीवानी के 56 मुकद्दमें प्रस्तुत किए गए। जिनमें से 30 मुकद्दमों का निपटारा कर दिया गया। रिकवरी के प्रस्तुत 5 मुकद्दमों में से 3 का मौके पर ही निपटाया गया तथा छोटे आपराधिक मामलों के प्रस्तुत 5 केसों का निर्णय भी मौके पर सुनाया गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान के 6 मुकद्दमें प्रस्तुत हुए जिसमें से 5 का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। दिवाने के प्रस्तुत 51 मुकद्दमों में से 25 मुकद्दमें मौके पर ही निपटा दि गए। बैंक लोन का प्रस्तुत मात्र एक केस भी निपटा दिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रस्तुत 3 तथा समरी के एक केस में भी निर्णय सुनाया गया। इसके अलावा तहसीलदार राजेन्द्र कुमार के समक्ष इन्तकाल के प्रस्तुत 34 मुकद्दमों का निपटारा भी मौके पर ही चढ़वा दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को अधिवक्ता सुखवीर सिंह बराड़ व कुलवन्त सिंह सिद्धू ने मुफ्त कानूनी सहायता तथा लोक अदालत के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अधिवक्ता एसके गर्ग, इन्द्रपाल बिश्रोई, इन्द्रजीत, जसप्रीत बराड़, बलजीत सिंह, ओपी गांधी, कमलजीत सिंह, एससी शर्मा, राजेश यादव, राजेन्द्र सरां, चरणजीत सिंह, जतिन्द्र दन्दीवाल, जसविन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह सहित बार ऐसोसिऐशन के सदस्य तथा अधिवक्ता उपस्थित थे। मंच संचालन अधिवक्ता युधिष्टर शर्मा द्वारा किया गया।

Read more


डबवाली-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा सेवा भारती की एक संयुक्त बैठक गत दिवस स्थानीय सिन्दूरी हनुमान मन्दिर के प्रांगण में नगर संघचालक सन्तोष दुआ तथा सेवा भारती के प्रधान राज गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला सिरसा में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ से हुए नुक्सान पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया तथा बाढ़ पीडि़तों तथा अपने घरों से पलायन कर शरणार्थी हुए लोगों के बचाव के लिए बाढ़ राहत समिति बनाई गई। जिसका संयोजक सेवा भारती के कर्मठ सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा को बनाया गया। यह जानकारी देते हुए सेवा भारती के सचिव सतीश अग्रवाल ने बताया कि इस आपदा से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन जन साधारण के सहयोग के बिना इस प्राकृतिक आपदा पर काबू पाना असम्भव है। इसलिए संघ तथा सेवा भारती की ओर से श्री शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार तथा शनिवार को बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ शहरवासियों से सहयोग राशि तथा कच्चा राशन जिसमें आटा, दाल, चावल, चीनी, चायपत्ति आदि का संग्रहन किया जाऐगा तथा रविवार के दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों में वितरित किया जाऐगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार की प्रात: संघ तथा सेवा भारती से जुड़े सभी सदस्यों के घरों से पक्का भोजन (जिसमें 10-15 रोटी, सूखी सब्जी तथा अचार) एकत्रित कर बाढ़ पीडि़तों में बांटा जाऐगा। सेवा भारती के प्रधान राज गर्ग ने जन साधारण से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करें ताकि इस आपदा से निपटा जा सकें। इस अवसर पर औम धमीजा, राजन सुन्धा, औम प्रकाश अरोड़ा, विजय कामरा तथा सुदेश आर्य उपस्थित थे।

Read more


डबवाली- उपमण्डल के गांव फुल्लो निवासी 21 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लापता युवक अमनदीप सिंह पुत्र बीरबल दास के चचेरे भाई गुरबचन सिंह पुत्र ज्वाला सिंह ने बताया कि अमनदीप सोमवार की सायं लगभग 4 बजे अपनी जेन कार नम्बर एचआर-51-एच-0984 पर घर से गया था। जब वह देर रात तक घर वापिस नहीं लोटा तो उन्होंने उसके मोबाईल पर सम्पर्क किया तो उससे सम्पर्क नहीं हो सका। तत्पश्चात उन्होंने अपने नजदीकी रिश्तेदारों को फोन पर सम्पर्क कर उसके बारे में पूछा तो काई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अमनदीप सिंह के पिता का एक वर्ष पूर्व देहान्त हो चुका है। उनके परिवार में उसकी माता, पत्नी व एक वर्ष का बेटा है। उन्होंने बताया कि बुधवार की प्रात: उन्हें किलियांवाली पुलिस चौंकी से फोन द्वारा सूचना मिली कि लोहगढ़ हैड से दो किलोमीटर की दूरी पर पंजाब क्षेत्र के गांव फत्ताकेरा नहर के समीप एक युवक के कपड़े, चप्पल व मोबाईल फोन मिला है। सूचना के उपरान्त वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उक्त सभी वस्तुऐं लापता युवक अमनदीप की थी। फत्ताकेरा नहर किनारे जांच कर रहे किलियांवाली पुलिस चौंकी के हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार की प्रात: फत्ताकेरा के पूर्व सरपंच मनविन्द्र सिंह ने यह सूचना दी कि एक युवक के कपड़े, चप्पल व मोबाईल आदि नहर के किनारे पड़ा हैं। सूचना मिलते ही वह तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक का कुर्ता-पजामा, चप्पल व मोबाईल फोन व कार के टायरों के निशान जोकि नहर की तरफ जाते मिले हैं। हैड कांस्टेबल अमरीक ङ्क्षसह ने आशंका जताई है कि युवक कार सहित नहर में गिरा है। उन्होंने गांव के गोताखोरों को बुलवाया और लापता युवक व कार की तालाश शुरू कर दी लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव के आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। किलियांवाली हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने आज प्रात: कोरगढ़ (रतिया) गांव से तीन गोताखोर जोरा सिंह, राठी सिंह व गुग्गु सिंह को बुलाया है तथा रतिया से आए गोताखोरों व गांववासियों द्वारा नहर किनारे लापता युवक की तालाश जारी है।

Read more

डबवाली- चौटाला रोड़ स्थित श्री बिश्रोई धर्मशाला के प्रांगण में श्री गुरू जम्भेश्वर भगवा के मन्दिर का शिलान्यास पूर्व मुख्यमन्त्री एवं सांसद भजन लाल 26 जून को प्रात: 8-15 बजे करेंगे। यह जानकारी देते हुए बिश्रोई सभा डबवाली के सचिव इन्द्रजीत बिश्रोई ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के सवास्थ्य मन्त्री अजय कुमार बिश्रोई करेंगे तथा पूर्व विधायक एवं बिश्रोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष सही राम धारणीया, हरिद्वार के सन्त शिरोमणी स्वामी राजेन्द्रा नन्द एवं मैहराणाधोरा के स्वामी मनोहर दास जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हवन यज्ञ प्रात: 7-15 बजे किया जाऐगा तथा मुख्य कार्यक्रम उपरान्त भण्डारा प्रात: 10 बजे आयेाजित होगा। कार्यक्रम को लेकर शहर व आस-पास के बिश्रोई बाहुल्य गांवों में बेहद उत्साह का माहौल है तथा बिश्रोई सभा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य विगत एक सप्ताह से शिलान्यास समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आधा दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है

Read more

प्रेम प्रसंगों के चलते युवक को जहर दिया

Posted in April 20, 2010
by arun singla


डबवाली (Arun) प्रेम प्रसंगों को लेकर एक युवक की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में गांव घुमियारा की एक महिला के खिलाफ लम्बी पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना लम्बी प्रभारी हरिन्द्र सिंह चमेली ने बताया कि पुलिस ने मृतक बलजीत सिंह (20)पुत्र हरदेव सिंह प्रजापत की मौसी छिन्द्र कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी घुमियारा ने पुलिस को शुक्रवार को शिकायत देकर गांव घुमियारा सन्तरो पत्नी गुरनाम सिंह पर आरोप लगाया कि उसने उसके भांजे बलजीत सिंह को अपने घर में बुला कर कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी है। शिकायतकात्री के अनुसार बलजीत सिंह का सन्तरो के घर आना-जाना था और उसके बेटी के साथ उसके प्रेम प्रसंग चल रहे थे। लेकिन सन्तरो को यह अच्छा नहीं लग रहा था। सन्तरो ने बहाना करके बलजीत सिंह को शुक्रवार दोपहर को अपने घर बुला लिया और उसे कोई जहरीला पदार्थ दे दिया। उसे गंभीर हालत में बठिंडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को मलोट के सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सन्तरो के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more


डबवाली (Arun) डबवाली क्षेत्र में एक युवती और एक युवक की अलग-अलग स्थानों पर सिर कटी लाशें मिलने से पुलिस में हड़कम्प मच गया है। पुलिस इस मामले को प्रेम सम्बन्ध या फिर अवैध सम्बन्ध के कारण की गई हत्या मानकर जांच कर रही है।
पुलिस को शुक्रवार देर शाम को रामपुरा बिश्नोईयां क्षेत्र में कालूआना माईनर से एक युवक का नग्न अवस्था में सिर कटा शव प्राप्त हुआ। इससे पूर्व पुलिस को चौटाला रकबा में आसाखेड़ा माईनर से भी नग्न अवस्था में सिर कटी लाश मिली थी। जोकि किसी युवती की थी। लेकिन यह लाश एक गठरी में बंधी हुई मिली थी। अलग-अलग स्थानों पर लेकिन एक ही प्रकार से हत्या करके फेंके गये युवक और युवती के शव पुलिस को इस संदेह की ओर ले जा रहे हैं कि ये हत्याएं प्रेम सम्बन्ध और अवैध सम्बन्धों के कारण हो सकती हैं।
दोनों मामलों की जांच कर रहे थाना सदर प्रभारी भगवान दास ने बताया कि गांव रामपुरा बिश्नोईयां रकबा तथा चौटाला रकबा में मिले युवक और युवती के शवों की उम्र लगभग समान है। दोनों की हत्याएं भी एक ही तरीके से की लगती हैं। पुलिस ने इन दोनों मामलों में हत्या करके सबूतों को रफा-दफा करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस संदर्भ में डीएसपी बाबू लाल का कहना है कि दोनों शवों को देखने से लगता है कि हत्या एक ही ढंग से की गई है। संभव है कि मामला प्रेम संबंधों का हो। उन्होंने यह भी आशंका प्रकट की कि अवैध सम्बन्ध भी हत्या का कारण हो सकता है। असलियत तो जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस तत्परता से अपने कार्य में जुटी हुई है। आस-पास के थानों में इसकी सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि इन शवों को 72 घण्टे के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के लिए इन शवों को रोहतक लेजाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि संभव है कि लाशें पंजाब के क्षेत्र से पानी के साथ बहकर आई हों। इसकी भी जांच चल रही है। फिलहाल शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं।
You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more


डबवाली (Arun) किलियांवाली की एक राईस मिल्ज के पार्टनर की शिकायत पर सीबीआई चण्डीगढ़ की डबवाली पहुंची टीम ने 50 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल)को रंगे हाथों काबू कर लिया।
शिकायतकर्ता सुशील कुमार सिंगला पुत्र मनोहर लाल पार्टनर गुरू नानक राईस मिल्ज किलियांवाली ने बताया कि उसने चावलों की 175 गाड़ी मार्कफैड और 32 गाड़ी एफसीआई को मिलिंग करवानी थी। इसके तहत 36 मार्कफेड को और 32 गाडिय़ा एफसीआई को मिलिंग करवा चुका था। लेकिन तीन गाडिय़ां एफसीआई के गोदाम में डम्प पड़ी हैं। जिनका नम्बर 696, 1140, 1173 है। लेकिन 14 अप्रैल 2010 को गाडिय़ों को पास करने की एवज में भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल)ने उससे एक लाख रूपये की मांग की। लेकिन 50 हजार रूपये में सौदा तय हो गया। उसने इसकी सूचना 15 अप्रैल को सीबीआई चण्डीगढ़ को दी। शिकायतकर्ता के अनुसार एक योजना के तहत 500-500 रूपये के 100 नोट रंग लगा कर सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दे दिये। तय समय अनुसार आज शुक्रवार को वह भारतीय खाद्य निगम डबवाली के गोदाम में पहुंचा और प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल) मूल चन्द बैरवा को 50 हजार रूपये की राशि अपनी डम्प गाडिय़ों को निकालने के लिए दे दी। मौका पर सीबीआई की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया।
बताया जाता है कि सीबीआई टीम ने इसके बाद प्रबंधक के वार्ड नं. 5 में पब्लिक क्लब क्षेत्र में स्थित मकान पर पहुंच कर तालाशी ली और कुछ जरूरी कागजात बरामद किये। सीबीआई की टीम दो प्राईवेट गाडिय़ों में भर कर लगभग सुबह 10.30 बजे डबवाली पहुंची और 3.30 बजे तक यहां रही। इस टीम ने आते ही मौका पर उपस्थित निगम स्टाफ के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिये।
सीबीआई अधिकारी ने पत्रकारों को अपना नाम तो बताने से इंकार कर दिया। लेकिन बताया कि उन्होंने सुशील कुमार सिंगला गुरूनानक राईस मिल्ज किलियांवाली की शिकायत पर छापामारी की और 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए मूल चन्द बैरवा को काबू कर लिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आवश्यक कागजात उन्होंने अपने कब्जे में कर लिये हैं। एफसीआई के स्थानीय सूत्रों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व ही बतौर प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोल) मूल चन्द बैरवा ने डबवाली में अपना कार्यभार संभाला था। वह मूल रूप से जयपुर के निवासी हैं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई टीम अपने साथ गाडिय़ों के आने-जाने के खरीद संबंधी रजिस्टर भी ले गई है। ज्ञातव्य रहे कि भारतीय खाद्य निगम डबवाली को 22 शैलर चावल मिलिंग करते हैं। जिनमें 4 डबवाली और 18 पंजाब के किलियांवाली, गिदड़बाहा, मुक्तसर से संबंंधित शैलर हैं। You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

बन्द सरकार को चेतावनी-अभय चौटाला

Posted in April 04, 2010
by arun singla


डबवाली ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 3 अप्रैल का जिला सिरसा बन्द सरकार को एक चेतावनी के रूप में किया जा रहा है। अगर सरकार ने अपनी जन विरोधी नीतियां न त्यागी तो लोग सड़कों पर आकर अधिकारियों का घेराव करने से भी नहीं चूकेंगे।
वे वीरवार शाम को नई अनाज मण्डी में डबवाली हल्का के इनेलो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला सिरसा में बिजली, पानी की किल्लत चल रही है और महंगाई पहले ही लोगों की कमर तोड़ रही है। उनके अनुसार यह मुद्दे पार्टी से ऊपर उठकर आम व्यक्ति के मुद्दे हैं, इसलिए सभी को इन मुद्दों के लिए सरकार को चेताना चाहिए। उन्होंने कहा कि डबवाली में बन्द का नेतृत्व डबवाली से विधायक अजय सिंह चौटाला करेंगे। उन्होंने बस सेवा को निजीकरण के दायरे में लाने का विरोध करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वह नई बसें डाले और सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधाएं दे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, कुलदीप जम्मू, डॉ. गिरधारी लाल, रणवीर सिंह राणा, राधेराम गोदारा, नरेन्द्र बराड़, जगरूप सिंह, टेकचन्द छाबड़ा, गुलजिन्द्र सोना, परमजीत बराड़, आशा वाल्मीकि, पुष्पा दैड़ान, ईश्वर देवी कटारिया, राजा पेन्टर, जग्गा बराड़, एसएस गिल सेवानिवृत्त ईटीओ, कुलदीप सिंह एडवोकेट, प्रिन्स जुनेजा, बिल्लू जुनेजा, प्रहलाद चौटाला, महेन्द्र डूडी, सुरेन्द्र छिन्दा पार्षद, विक्की शर्मा, जगदीश अरोड़ा, बलराम जाखड़ अबूबशहर आदि उपस्थित थे।

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

डबवाली- ||ARIN||डबवाली में कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा प्लॉटों एवं खाली भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जों के विरोध में अब पीडि़तो ने एकजुट होना शुरू कर दिया है। बीती रात हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अवास पर उन लोगों ने एक बैठक की, जिनके खाली पड़े प्लॉटों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। बैठक में अवैध कब्जे करने वालों के खिलॉफ आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया तथा आगामी माह की 15 तारीख को पुन: एक बैठक का आयोजन कर प्लॉट बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया जाऐगा तथा भू - माफिया का पर्दाफाश किया जाऐगा। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में श्री कपूर ने बताया कि इन तथाकथित भू-माफिया द्वारा डबवाली गांव, शिव नगर, प्रेम नगर व धालीवाल नगर में अवैध कब्जे किए गए हैं तथा इस सन्दर्भ में उन्होंने उपायुक्त सिरसा को एक पत्र भी लिखा है

Read more

डबवाली (ARUN) मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को विपक्ष की भूमिका पर ही सवाल खड़ कर दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। जो स्वयं को विपक्षी पार्टी के नेता कह रहे हैं, वे वास्तव में विपक्ष की भूमिका अदा न कर सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह के पुत्र अमित सिहाग की शादी क े प्रीति भोज में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की।उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने विधानसभा सत्र के दौरान बेतुका सवाल उठाकर विधानसभा का समय बर्बाद करने के साथ-साथ लोगों को भी गुमराह करने का प्रयास किया है। डबवाली में अग्निकांड के बाद घोषणा के अनुरूप सिविल अस्पताल में अभी तक बर्न यूनिट स्थापित न किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह घोषणा केंद्र सरकार की थी न कि हरियाणा सरकार की। इसलिए इस घोषणा के तहत काम भी केंद्र सरकार ही कराएगी। विधायक अजय सिंह चौटाला द्वारा उन पर क्षेत्रवाद को बढ़वा देने के आरोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने क्षेत्रवाद और परिवारवाद को बढ़वा दिया है, वही इस तरह के आरोप लगाते हैं।
पंजाबी भाषा के अध्यापकों की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय के 10 विद्यार्थी उन्हें यह लिखकर दे देंगे कि वे पंजाबी पढ़ना चाहते हैं, उस विद्यालय में तत्काल पंजाबी अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि हालांकि, यह काम राज्यपाल का है, फिर भी वे इसके लिए प्रयास करेंगे। एचएसजीपीसी के बारे में उन्होंने कहा कि हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा की रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन कुछ कानूनी अड़चने हैं। इन अड़चनों के दूर होते ही एचएसजीपीसी का रास्ता साफ हो जाएगा।बिजली की किल्लत के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बाहर से आठ रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदी जा रही है। अगर किसानों को उनकी खरीदी गई जिंस का 72 घंटे के भीतर भुगतान नहीं होता है तो संबंधित खरीद एजेंसी के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा में नगर परिषद और पंचायत चुनावों के संबंध में उन्होंने कहा कि ये चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही लड़ जाएंगे या बिना पार्टी चुनाव चिह्न के, इस पर विचार किया जा रहा है। इस मौके पर प्रो. संपत सिंह भी मौजूद थे

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

Dabwali case: SC awards Rs 10cr relief

Posted in March 16, 2010
by arun singla

Families of 446 persons, including 230 children, who were charred to death at a school function in Dabwali, Haryana, can expect some interim compensation after 15 long years as the Supreme Court on Monday directed DAV School Society to pay up the first tranche of Rs 10 crore.

Not appreciating the attempt by DAV School to further delay paying the compensation amount fixed by the Punjab and Haryana High Court by moving an appeal against it in the apex court, a Bench comprising Chief Justice K G Balakrishnan and Justices Deepak Verma and B S Chauhan asked the school management to deposit Rs 10 crore within six weeks.

It also asked the interim compensation amount so deposited with the additional civil judge (senior division) at Sirsa to be proportionately distributed among victims after proper verification.

The Bench clarified that this was an interim amount that was needed to be deposited by the school and that it would be subject to the final outcome of the appeal filed against the HC order.

The school management had challenged a November 9, 2009 decision of the HC, which fastened the liability of the school finding it amiss in its duty to ensure safety of the children and their parents at the school's annual function at a banquet hall in Dabwali on December 23, 1995.

The fire caused by an electric short circuit soon turned the entire polythene and plastic sheet enclosed tented area into a furnace, leaving all escape routes blocked. If 446 people could not escape the fire, 200 escaped to tell the story of horror.

The HC had appointed a one-man commission to inquire into the incident and work out a compensation package. Based on its report, the HC had directed the school management to shoulder 55% of the total compensation package of Rs 47 crore along with 6% interest. The state authorities -- Electricity Board, Municipal Committee and Deputy Commissioner -- had accepted their liability to pay up the remaining 45% of the compensation amount,

Critical of the school for not paying up till date and instead blaming the banquet hall owner, the Bench said, "You must ensure that the place where you conduct such functions is safe. Basically you have a duty under law to ensure the place is safe. Do not say you have no liability."

If the school's counsel senior advocate L N Rao argued that his client could not be burdened with such a huge compensation, lawyer Anju Arora, appearing for the victims association, said the school encashed on the sympathy following the incident and utilised the funds collected for the victims towards school construction and payment of compensation to families of deceased teaching staff, which they were required to do from their own funds.
You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

बिजली को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल

Posted in March 12, 2010
by arun singla

डबवाली (ARUN) शैड्यूल अनुसार बिजली न मिलने से गुस्साये गांव मसीतां के ग्रामीणों ने वीरवार को दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम डबवाली मण्डल अभियन्ता के कार्यालय के समक्ष धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया।
गांव मसीतां के सर्वजीत सिंह, मनजीत सिंह दलेह, बलविन्द्र सिंह, दर्शन सिंह, बलतेज सिंह, मेजर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गुरबचन सिंह, करनैल सिंह, अवतार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, कुलविन्द्र सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव को बिजली देने के लिए निगम द्वारा शैड्यूल निर्धारित किया गया है। लेकिन शैड्यूल अनुसार भी उनको बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही। पिछले 8 दिनों से बिजली व्यवस्था बुरी तरह से ठप्प होकर रह गई है। उनके अनुसार करीब दो माह से नहर में पानी नहीं आया और ऊपर से बिजली न आने से फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की पंचायत की ओर से दो एकड़ भूमि बिजली विभाग को ग्रिड स्थापित करने के लिए दी गई है। इसके बावजूद भी विभाग उक्त जगह पर ग्रिड लगाने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इसके विपरीत डबवाली में एक ओर ग्रिड स्थापित करने के लिए सर्वे कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि मुख्य लाईन की स्विच को कई भागों में बांटकर लगाया जाना चाहिए ताकि एक स्थान से स्विच ऑफ होने से अन्य स्थानों की बिजली प्रभावित न हो। इस मौके पर ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार, बिजली विभाग तथा मण्डल अभियन्ता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। मण्डल अभियन्ता आर.के. वर्मा ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कहा कि शैड्यूल मुताबिक मिलने वाली बिजली में लगने वाले जीरो कट सम्बन्धी वे अपने उच्च अधिकारियों से बात करेंगे, ताकि ये कट न लगें। लाईन को कई भागों में बांटकर स्विच लगवा दिये जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव मसीतां में 33केवी सबस्टेशन बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा हुआ है। You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

संयुक्त कर्मचारी मंच हरियाणा से सम्बन्धित हरियाणा बिजली कर्मचारी मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के प्रदेशाध्यक्ष खेता राम की अध्यक्षता में एक्सीयन तथा एसडीई के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इधर एक्सीयन ने प्रदर्शन को बेहुदा करार देते हुए इसे कामचोरों का प्रदर्शन बताया।
प्रदर्शनकारियों को बिजली कर्मचारी मंच के राज्य प्रधान खेता राम, उपप्रधान राजेन्द्र सिंह राठी, उपमहासचिव मेहर सिंह बांगड़, मुख्य संगठनकर्ता सतपाल सिंह पन्नू, वित्त सचिव राजेन्द्र सिंह मलिक, सोनीपत सर्कल सचिव राजेन्द्र कौशिक, यूनिट सचिव महेन्द्र सिंह मलिक, उपमहासचिव आर.डी. शर्मा, भाग सिंह, सर्कल सचिव हरभजन सिंह गिल, यूनिट प्रधान मोहन लाल ने भी सम्बोधित किया।
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि डबवाली एक्सीयन कार्यालय में कर्मचारियों के एसीपी केस, हाऊस रेंट अलाऊंस केस, सीएफसी फॉर सबस्टेशन, कर्मचारियों की पे स्लीप, पेंशन केस, ड्राईंग सेक्शन के लिए कम्प्यूटर का प्रबन्ध आदि मांगे काफी समय से लम्बित हैं। बार-बार प्रयास करने के बाद भी एक्सीयन ने इस मांगों का कोई समाधान नहीं किया।उन्होनें आरोप लगाया कि 8 मार्च को 1 बजे का समय एक्सीयन ने यूनियन के साथ बातचीत के लिए दिया था। लेकिन जानबूझकर कार्यालय में हाजिर नहीं हुए। जिसके चलते यूनियन को आज मजबूरन प्रदर्शन का फैसला लेना पड़ा।राज्य अध्यक्ष खेता राम ने सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों, निजीकरण, छंटनी, ठेकेदारी प्रथा आदि की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए सरकार व निगम मैनेजमेंट का गुडग़ाव व पानीपत सर्कलों को फ्रेंचाईजी को सौंपने का फैसला कर्मचारी विरोधी बताया।
इस प्रदर्शन के दौरान इस संवाददाता से बातचीत करते हुए राज्य अध्यक्ष खेता राम ने कहा कि निजीकरण की प्रक्रिया के चलते अधिकारी कर्मचारियों पर ओवर लोड डाल रहे हैं और छुट्टी के दिन भी उन्हें काम के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गत दिवस बिना किसी कारण के कर्मचारियों का तबादले कर दिये गये। उनकी मांग है कि अधिकारी अपना रवैया बदलें और बिना किसी कारण के किये गये तबादले रद्द किये जायें।इस प्रदर्शन में रविन्द्र मैहता, सिरसा यूनिट प्रधान मदन लाल, चौटाला सब यूनिट प्रधान मनी राम, उपप्रधान हरविन्द्र सिंह, राजदेव गांव डबवाली भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।इस संदर्भ में जब एक्सीयन आरके वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जनहित में शिकायत के आधार पर सम्बन्धित कर्मचारियों के तबादले किये गये थे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कर्मचारी निगम के काम को नहीं करना चाहते, इसलिए वे अधिकारियों पर अपना दबाव बनाकर फरलो पर रहना चाहते हैं।

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

अग्निकांड पीडि़तों के लिए राशि स्वीकृत

Posted in March 07, 2010
by arun singla

डबवाली (ARUN) हरियाणा सरकार ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में 23 दिसम्बर, 1995 में हुए सिरसा के डबवाली अग्निकाण्ड के पीडि़तों के लिए 16 करोड़ 77 लाख 11 हजार 828 रुपये की राहत राशि स्वीकृत की है।

डबवाली अग्निकाण्ड के पीडि़तों को अब तक कुल राहत राशि 21 करोड़ 26 लाख 11 हजार 828 रुपये स्वीकृत हो गई है, जिसमें 15 प्रतिशत हिस्सा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का, 15 प्रतिशत हिस्सा डबवाली नगरपालिका तथा 15 हिस्सा हरियाणा सरकार का होगा तथा इस राशि में से सरकार द्वारा 4 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है।स्वीकृत की गई राशि दावाकर्ताओं को वितरित करने हेतु अतिरिक्त नागरिक जज (वरिष्ठï मंडल), डबवाली को जमा की जाएगी और दावाकर्ता मुआवजा राशि प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त नागरिक जज (वरिष्ठï मंडल), डबवाली से सम्पर्क करें। यदि किसी दावाकर्ता को कोई आपति हो तो वह उपायुक्त सिरसा या वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग, चण्डीगढ़ से सम्पर्क कर सकते हैं।
You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

डबवाली आर्य विद्या मन्दिर एजूकेशन सोसायटी, मण्डी डबवाली के सदस्य भारत भूषण छाबड़ा और भारत मित्र छाबड़ा ने उपायुक्त सिरसा को एक पत्र भेजकर सोसायटी के चुनाव नियमानुसार करवाने तथा धांधलियों की जांच करवाने की मांग की है। पत्र में उपरोक्त दोनों सदस्यों ने लिखा है कि आर्य विद्या मन्दिर एजूकेशन सोसायटी मण्डी डबवाली सरकार से सहायता प्राप्त करके आर्य विद्या मन्दिर के नाम से एक स्कूल चला रही है। उनका आरोप है कि इस स्कूल में सभी कार्य नियमों को ताक पर रखकर किये जा रहे हैं। उनके अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा समिति के चुनाव करवाने के लिए कहा गया तो स्कूल प्रबन्धक कमेटी ने आनन-फानन में 15 जनवरी को एक बैठक बुलाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चुनाव करवाने की कोशिश की। जिसमें शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के रूप में दर्शना अरोड़ा शामिल हुई। लेकिन मौका पर प्रबन्धक समिति की अनियमितताओं का पर्दाफाश होने पर चुनाव स्थगित कर दिये गये और सही वोटर सूचि आदि बनाने के लिए समय मांगा गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार प्रबन्धक समिति ने अपने बिना क्रमांक नम्बर के पत्र दिनांक 3-3-2010 के अनुसार चुनाव की बैठक बुलाई है। जब उन्होंने प्रबन्धक समिति सदस्यों की सूचि मांगी तो उन्हें सूचि देने से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार शिक्षा समिति के ज्ञापन व नियमों के अनुसार बैठक की सूचना एक सप्ताह पूर्व देनी होती है, जोकि प्रबन्धक समिति ने नहीं दी। उनका आरोप है कि समिति की प्रबन्धक कमेटी द्वारा रजिस्ट्रार फर्मस एवं समितियों के भी सभी नियमों की उल्लंघना की जा रही है। पत्र में शिकायतकर्ताओं ने उपायुक्त सिरसा से अनुरोध किया है कि किसी उच्च अधिकारी से जांच करवाई जाये और जांच पूरी होने तक स्कूल में प्रशासक नियुक्त करके सही सदस्य सूचि बनवाकर चुनाव करवायें जायें और दिनांक 6 मार्च को होने वाले चुनाव स्थगित किये जायें।

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

डबवाली (ARUN) डबवाली विधानसभा से विधायक अजय सिंह चौटाला अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को डबवाली में स्थित अपने विधानसभा चुनाव कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले इनेलो कार्यकर्ताओं और उपस्थित आम लोगों को होली की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं जिनमें अधिकांश बिजली, पानी और पीले कार्ड से संबंधित समस्याएं थीं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वह उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठायेंगे और अगर फिर भी बात नहीं बनी तो वह अपने इनेलो विधायकों के साथ विधानसभा में भी उनकी मांगों को रखेंगे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। बल्कि जंगल राज है जिसका ज्वलंत उदाहरण शनिवार शाम को पूरे राज्य में कुछ लोगों द्वारा सरकारी सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाया गया और सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में महंगाई कम होने की अपेक्षा महंगाई को बढ़ाने वाली नीतियों को ही दर्शाया गया है। उनके अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे से इसका सीधा प्रभाव आम लोगों पर पड़ेगा। रेलवे ओवरब्रिज के संबंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डबवाली में ओवरब्रिज का होना जरूरी है और इस समस्या के समाधान के लिए वह प्रयासरत हैं। आगामी विधानसभा स्तर में वह इस मामले को लेकर अपने स्तर पर सरकार से जवाब मांगेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, रणवीर सिंह राणा, संदीप सिंह गंगा, कुलदीप सिंह जम्मू चेयरमैन, नरेन्द्र बराड़ हल्का प्रधान डबवाली, डॉ. गिरधारी लाल गर्ग, जगरूप सिंह सकताखेड़ा, जगसीर सिंह मांगेआना, पार्षद लवली मैहता, सुखविन्द्र सिंह सरां, सुरेन्द्र छिन्दा, सुखबीर सिंह एडवोकेट, पवन मैहता पूर्व सरपंच, लभू सेठी, रोशन मोंगा, केशों राम गुप्ता, मदन लाल सेठी प्रधान, गुरमीत सिंह अबूबशहर, नानक चन्द धींगड़ा अबूबशहर, सर्वजीत सिंह मसीतां, प्रहलाद चौटाला, सतपाल लोहगढिय़ा, सुरेन्द्र बर्तन, सुखदेव सिंह नम्बरदार सांवतखेड़ा, सुरजीत सिंह जगमालवाली, जगदेव सिंह सरपंच असीर, मास्टर हरनेक सिंह पूर्व पार्षद, परमजीत बराड़, रवि जिन्दल, गुलजिन्द्र सोना, जगपाल सिंह गिल, जगपाल सिंह जत्थेदार, मनजीत इन्द्र सिंह काका पूर्व सरपंच च_ा, अमरनाथ बागड़ी, शिवजी राम बागड़ी, अमरीक सिंह चट्ठा, नसीब चन्द गार्गी, नरेश मित्तल, मदन गुप्ता, मुनीष शर्मा, पवन बांसल पूर्व एमसी, पवन शर्मा शेरगढ़, मोहन लाल, हरिकिशन दास राजौरा, डॉ. ओमप्रकाश सचदेवा, सन्त लाल, लाली, गण्डा सिंह मौजगढ़, भोला सिंह बराड़, टेक चन्द छाबड़ा, महिन्द्र डूडी, केवल कृष्ण, सुरेन्द्र ग्रोवर, बलदेव सिंह भीटीवाला शहरी प्रधान, प्रदीप गर्ग, संदीप गर्ग, सीता राम सिंगला, काला ठेकेदार, विक्की शर्मा, सुभाष मित्तल पार्षद, सुभाष गुप्ता गोरीवाला, जगजीत सिंह बराड़, दर्शन मोंगा, सतपाल सरारी, काका शर्मा, रवि कुक्कड़, सोम अरोड़ा, गुरविन्द्र भोला, ओम बाबा, हरबन्स लाल भीटीवाला, विपिन मोंगा, सोनू सेठी, मनोहर लाल दीवानखेड़ा, सुरजीत सिंह ढाणी, शामलाल खुइयांमलकाना, बॉबी छाबड़ा, अजनीश कैनेडी, जसमिन्द्र बराड़, सरदारी लाल मिढ़ा, सोहन लाल, बाबू लाल, जिन्द्र, जोगिन्द्र ढाल, दीशा, कुलवन्त सिंह, सूबा सिंह, मलूक सिंह लखेसर, सुरेश, किशन कम्बोज, पवन सेठी पूर्व पार्षद, दीपा सेठी, माणिक सेठी, मास्टर अमृतपाल उपस्थित थे। 

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

चौटाला मेरा अपना गांव-मुन्ना भाई

Posted in February 17, 2010
by arun singla

डबवाली (arun) ....बेशक मैंने चौटाला गांव की ऐतिहासिक धरा पर जन्म न लिया हो, पर मैं भी चौटाला परिवार का सदस्य हूं। चौटाला गांव मेरा अपना गांव हैं और यहां के लोग ताऊ- चाचा व भाई-बहनें हैं। गांव में पहुंचने पर जो प्यार, स्नेह व आर्शीवाद मिला है, उसे मैं जीवन भर नहीं भूला पाउंगा। ये भावुक शब्द सीने जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त उर्फ मुन्ना भाई ने कहे। वे रविवार को यहां ऐलनाबाद हलके की जनता के धन्यवादी दौरे के बाद सांय इनेलो महासचिव अजय सिंह चौटाला व विधायक अभय सिंह चौटाला के पैतृक गांव चौटाला में बोल रहे थे। गांव में पहुंचने पर मुन्ना भाई का चौटाला वासियों ने अपने ही अदंाज में भव्य स्वागत किया। ज्यों ही आज दोपहर फिल्म अभिनेता संजयदत्त के गांव में आने की खबर पहुंची, त्यों ही गांव में उत्सव सा माहौल हो गया और लोग का जोश व उत्साह सातवें आसमान पर था। सांझ तक गांववासी संजयदत्त के गर्मजोशी से स्वागत की तैयारियों मेें लगे रहे। यहां बताते चलें कि सीने अभिनेता संजयदत्त का चौटाला गांव में आने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित नहीं था परन्तु संजय दत्त ने आज दोपहर स्वयं ने पूर्व उपप्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा रहे स्वर्गीय देवीलाल के गांव चौटाला में आने की इच्छा व्यक्त की थी। अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला के साथ सीने अभिनेता संजयदत्त गांव में करीब सायं साढ़े छह बजे पहुंचे परन्त गांव वासी चार बजे से ही मुन्ना भाई के स्वागत में गलियों में कतारबद्ध थेे। गांव की मेहमानवाजी देखकर संजय दत्त से रहा नहीं गया और उन्होंने कहा कि मैं यहां मेहमान नहीं हूं बल्कि मैं भी आपका भाई और बेटा हूं और चौटाला परिवार का सदस्य होने के नाते, चौटाला मेरा अपना गांव है। मैं चौधरी देवीलाल की इस पावन भूमि को शत्-शत् नमन क रता हूं। उन्होंने ठेठ हरियाणावीं अंदाज में राम-राम कह कर गांववासियों का अभिवादन स्वीकर किया। फिल्म अभिनेता ने कांग्रेसियों पर कटाक्ष करते कहा कि इस उपचुनाव में अभय सिंह चौटाला की जीत के बाद बहुरूपिये दिखार्ई नहीं दे रहे हैं। इससे पहले विधायक अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला ने गांव में पहुंचने पर संजयदत्त का अभिनंदन किया। अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भाई संजय दत्त चौटाला गांव में आए हैं। इस अवसर पर विधायक कृष्ण कंबोज, अभय सिंह चौटाला के सुपुत्र अर्जुन चौटाला, राजेश गोदारा, मीनू बराड़, प्रदीप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

गोरीवाला राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं उद्यान विभाग ब्लाक डबवाली द्वारा उपमण्डल के गांव गोरीवाला के प्रगतिशील किसान राजेंद्र कुमार सहारण पुत्र जगदीश चन्द्र सहारण (झुट्टीखेड़ा वाले) के खेत में फिल्ड-डे के तहत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस किसान गोष्ठी में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली एवं सब्जी उत्पादन व बागवानी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।इस मौके पर मुख्यातिथी उद्यान विभाग हरियाणा के डारेक्टर अर्जुन सिंह सैनी, जिला उद्यान अधिकारी डा. आत्मप्रकाश, डा. बैनिवाल ने मुख्य रूप से भाग लिया। मुख्यातिथी डायरेक्टर अर्जुन सिंह सैनी ने किसानों को सम्बोधित करते हुऐ कहा की हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां देश में बागवानी के लिए किसानों को सबसे ज्यादा 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है व किसान अपनी पसंद का टैंक खुद विभाग की निगरानी में बनवाता है। उन्होंने कहा की किसानों को आ रही सिंचाई पानी की कमी को देखते हुऐ ड्रिप सिस्टम लगाकर परम्परागत खेती को छोड़कर बागवानी व सब्जियां लगाकर अच्छी आमदनी की जा सकती है। उन्होंने कहा की मांगेआना के प्लांट में इजराइल की तर्ज पर किन्नू की अच्छी किस्में लगाई गई है।उन्होंने कहा की इजराइल में 82 प्रतिशत बागवानी की खेती की जाती है वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली बहुत अच्छी है तथा वे लोग खुद फलों का निर्यात करतें हैं। वहां के पानी में साल्ट बहुत ज्यादा है जिसे आरऔ द्वारा ठीक करके ड्रिप द्वारा सिंचाई की जाती है। उन्होंने किसानों से परम्परागत खेती को छोड़कर ड्रिप द्वारा सिंचाई करके बागवानी व सब्जियां लगाने की अपील की। जिला उद्यान अधिकारी डा. आत्मप्रकाश ने अपने सम्बोधन में कहा की कोई भी किसान अपने खेत में ड्रिप सिस्टम लगवाना चाहता है वह खण्ड या जिला कार्यलय में आकर अपनी फाईल तैयार करवाकर सब्सिडी स्कीम का फायदा उठा सकता है व कोल्ड स्टोर खोलने पर भी विभाग 40 प्रतिशत सब्सिड़ी देता है। इस मौके पर कृषि विभाग के माहिर डा. बैनिवाल ने अपने सम्बोधन में कहा की मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिऐ फल खाने चाहिऐ जबकि पहले सिर्फ बीमार आदमी को ही फल दिऐ जाते थे। आज जमाना बदल रहा है किसानों को भी आधुनिक खेती करनी चाहिए तथा बागवानी के साथ सब्जियां व सीड़ तैयार करके अच्छी कमाई करनी चाहिए। इस किसान गोष्ठी में क्षैत्र के लगभग 500 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर उद्यान विभाग हरियाणा के डारेक्टर अर्जुन सिंह सैनी, जिला उद्यान अधिकारी डा. आत्मप्रकाश, डा. बैनिवाल, उद्यान विभाग ब्लाक डबवाली के डा. रघुवीर सिंह झोरड़ ने किसानों से अपने विचार सांझे किऐ व किसान राजेंद्र कुमार सहारण की बागवानी एवं सब्जियों की खेती को देखा तथा उनके कार्य की प्रशंसा की। किसान गोष्ठी के सफल आयोजन पर प्रगतिशील किसान शमशेर सिंह मटदादू, संजय गप्ुता, महावीर सहारण, बलवंत शर्मा, राजेंद्र सहारण, मोहन लाल शर्मा ने विभाग के उच्चाधिकारियों का आभार जताया।

Read more

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

औढ़ां गांव टप्पी व पिपली के मध्य कुछ लुटेरे पिस्तौल के बल पर एक व्यक्ति से नकदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ओढ़ां पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटखसूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।गांव टप्पी निवासी अमनदीप कुमार उर्फ दीपा पुत्र तरसेम लाल जो कि गांव जगमालवाली में मोबाइल की दुकान करता है गत रात्रि जब मोटरसाइकिल पर अपने गांव आ रहा था तो उसने देखा कि गांव टप्पी व पिपली के मध्य ईंट भ_े के पास एक मारूति जैन कार खड़ी थी और उसके पास खड़े एक व्यक्ति ने हाथ देकर उसे रोक लिया। इतने में ही कार से तीन व्यक्ति और उतर आए तथा एक कार में ही बैठा रहा।उन्होंने पिस्तौल दिखाकर अमनदीप से कहा कि जो कुछ है दे दो। अमनदीप ने डर के मारे 8 हजार रुपए की नकदी व नोकिया का मोबाइल उनके हवाले कर दिया जिसे लेकर वे फरार हो गए। ओढ़ां पुलिस ने अमनदीप के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ डकैती व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि अमनदीप के बताए गए हुलिए के अनुसार लुटेरों के स्कैच तैयार किए जा रहे हैं जिनके आधार पर उन्हें शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।

Read more

नगरपालिका बैठक में हंगामा

Posted in
by arun singla

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

डबवाली नगरपालिका की दो माह के बाद वीरवार को सम्पन्न हुई मासिक बैठक में जमकर हंगामा हुआ। 465.89 लाख रूपये के खर्चे तथा 468.50 लाख रूपये की आय का बजट पारित किया गया।
नगरपालिका की इस मासिक बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्षा सिम्पा जैन ने की। बैठक में 19 में से 18 पार्षद हाजिर हुए। बैठक की कार्यवाही की सूचना देते हुए पालिका सचिव कृष्ण नागपाल ने बताया कि बैठक में 27 नक्शे प्रस्तुत हुए, जो पास कर दिये गये।बैठक में निर्णय लिया गया कि अवैध कलोनियों को नियमित करने के लिए नक्शे बनाने हेतू सरकार ने हरसक कम्पनी को ठेका दिया था। लेकिन उसने नक्शे बनाकर आज तक प्रस्तुत नहीं किये, जिस पर नगरपालिका ने प्राईवेट आर्टिटेक्ट से नक्शे बनवाकर इन कलोनियों को नियमित करने का केस सरकार के पास भेजने का निर्णय लिया है।
बैठक में कमर्शियल भवनों का हाऊस टैक्स के लिये नये सिरे से सर्वे करने का निर्णय लिया गया और अस्थाई तथा स्थाई अवैध कब्जे हटवाने के लिए पुलिस मदद के लिए उपमण्डलाधीश को लिखना भी तय किया गया। इस मौके पर फायर विक्टम केस में नगरपालिका द्वारा वकील की राशि 51 हजार 454 रूपये पारित की गई। शिव चौक के पास बनी पालिका चुंगी को नीलामी करके किराये पर देने का निर्णय लिया गया।बैठक में पटवार एसोसिएशन द्वारा तहसीलदार की मार्फत विक्रमादित्य अस्पताल वाली गली में नगरपालिका की पड़ी जमीन पर पटवानखाना बनाने के लिए किये गये आवेदन को हाऊस ने नामंजूर कर दिया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 हजार रूपये से अधिक जिनकी ओर हाऊस टैक्स बनता है, उन्हें 7 दिन का नोटिस दिया जाये। अगर वह राशि अदा नहीं की जाती तो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया जाये। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सफाई के लिए वार्ड कमेटियां गठित की जायें, जो अपने वार्डों में सफाई के सम्बन्ध में पालिका को रिपोर्ट देंगी।इस बैठक में हाऊस ने एक मत से सफाई ठेका रद्द करने का प्रस्ताव भी पारित किया। सफाई को लेकर पार्षद बैठक में काफी समय तक हंगामा करते रहे और उसके बाद ही यह प्रस्ताव पारित हो सका। इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया कि आवश्यक भुगतान को छोड़कर नगरपालिका अन्य अदायगी कर्मचारियों को वेतन देने के बाद ही करेगी। जेई और भवन निरीक्षक के खाली पड़े पद को भरने के लिए सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया। बिश्नोई समाज द्वारा रामबाग में समाज के शरीर छोड़ गये लोगो के शवों को दफनाने के लिए मांगी गई जगह के आवेदन पर एक प्रस्ताव पारित करके इस पर विचार के लिए रामबाग प्रबंधक कमेटी को यह प्रस्ताव भेज दिया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्षद जगदीप सूर्या, विनोद बांसल, गुरजीत सिंह, टेक चन्द छाबड़ा ने बताया कि स्ट्रीट लाईट खरीदने के लिए बिना हाऊस की मंजूरी के 2 लाख रूपये की राशि का डाला गया प्रस्ताव मालूम होने पर रद्द कर दिया गया। इस मौके पर पार्षदों ने सवाल किया कि यह प्रस्ताव किसी की अनुमति से रजिस्टर में डाला गया है तो इस का जवाब न तो सचिव और न ही प्रधान दे सके। इस मामले को लेकर पार्षदों ने खूब हंगामा किया और साथ में कहा कि भविष्य में कोई भी प्रस्ताव हाऊस की अनुमति के बिना रजिस्टर में दर्ज न किया जाये और इसे तुरन्त रद्द किया जाये। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाईट निम्न स्तर की लगाई गई है और लगाते ही खराब हो गई हैं। यह स्ट्रीट लाईट अभी गारंटी में है और इसे तुरन्त बदलवाने के आदेश दिये जायें। श्री राम पार्क में अनियमिततायें होने का मामला भी जोर शोर से उठा। इस मौके पर पार्षदों ने कहा कि ठेके पर करवाये गये विकास कार्यो के बिल हाऊस में पास होने चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर करवाये गये कार्य में भी मिट्टी भर्ती, गली सीसी बनाने आदि में जो अनियमिततायें हुई हैँ उनकी सतर्कता विभाग से जांच करवाई जाये।बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों ने भी पालिका के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उन्हें तीन माह का वेतन आज तक नहीं दिया गया। काफी देर तक कर्मचारी नारे बाजी करते रहे और उन्हें सचिव नगरपालिका ने 15 दिन के भीतर दो माह का वेतन देने का विश्वास दिलाया और तब वे शांत हुए।

Read more

आर-पार की लड़ाई के मूड में जाट महाकुंभ

Posted in February 08, 2010
by arun singla

नई दिल्ली । जाटों को केंद्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर जाट बिरादरी आर-पार की लड़ाई के मूड में है। इस मांग को लेकर सोमवार को जाट समुदाय के लोग बड़ी संख्या में राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे। रैली का उद्देश्य सरकार को यह एहसास कराना है कि जाटों को उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। रैली में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात के अलावा अन्य प्रांतों के लोग भी हिस्सा लेंगे। रैली में 5 हजार बसें, 8 हजार टै्रक्टर और बुग्गी सहित कारों व मोटरसाइकिलों का काफिला होगा। विभिन्न राजनैतिक दलों में बंटे जाटों को एक मंच पर लाने के लिए पिछले एक साल से विभिन्न प्रदेशों में 3 सौ से अधिक बैठकें की गई हैं। महारैली की आयोजक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति गांव-गांव 'आरक्षण ज्योति' का भ्रमण करा चुकी है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि राजनैतिक पार्टियों ने हमेशा जाट समुदाय के साथ छल किया है और उनकों वाजिब हक से वंचित रखा है। समिति के महासचिव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि ओबीसी की केंद्रीय श्रेणी की सूची से हर राज्य का जाट गायब है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और गुजरात में राज्य स्तर पर आरक्षण मिल रहा है, मगर केंद्र सरकार ओबीसी के तहत जाटों को आरक्षण देने के लिए तैयार नहीं है। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एमआर तेवरिया कहते हैं कि अब लड़ाई आर-पार की होगी। उनका कहना है कि रामलीला मैदान सोमवार को इसका गवाह बनेगा। महारैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

You Can Also Watch Related Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

डबवाली के थाना सदर पुलिस ने दोहरे हत्या कांड के आरोपी बहादुर राम को देर रात राज्यस्थान के संगरिया शहर से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी बहादुर राम को जज के समुख पेश किया गया जहाँ उसे एक दिन के रिमांड पैर भेज दिया गया है ,

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

You Can Also Watch These Videos At www.youtube.com/arun9996063411

Read more




डबवाली(ARUN) उपमंडल के गांव चौटाला में वीरवार रात एक व्यक्ति ने नींद की आगोश में सोई अपनी पत्नि और युवा बेटे की तेजधार हथियारों से काट कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी तक अज्ञात है। गांव में हुए इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है।मृतक माँ बेटे की पहचान माया देवी(48)पत्नी बहादुर राम व विक्रम सिंह(22) पुत्र बहादुर राम के रूप में की गई है। विक्रम सिंह गांव में चिनाई का कार्य करता है। रात खाना खाने के बाद वह अपने पिता बहादुर राम के साथ घर के पीछे वाले कमरे में सोया था। जबकि उसकी माता माया देवी एक अलग कमरे में सोई थी। सुबह माया देवी व विक्रम सिंह के शव खून से लथपथ अवस्था में रजाई से ढके हुए मिले। मृतकों की हत्या तेजधार हथियारों से निर्ममतापूर्वक की गई थी।मृतक विक्रम के चचेरे भाई विनोद कुमार पुत्र मनसा राम ने बताया कि विक्रम उसके पास पिछले अढ़ाई वर्ष से चिनाई का कार्य कर रहा था। कल सायं करीब आठ बजे वह उसे घर पर छोड़ कर गया था। आज प्रात: जब वह उसे अपने साथ काम पर ले जाने के लिए विक्रम के घर आया था तो विक्रम के कमरे में खून बिखरा पड़ा था और विक्रम का शव को चारपाई पर रजाई से ढका पड़ा था। जब उसने इसकी सूचना विक्रम की माता माया देवी को देने के लिए उसके कमरे में पहुंचा तो उसकी हत्या के उपरान्त उसका भी शव खून से लथपथ चारपाई पर बिस्तर में पड़ा था। चारपाई के पास खून से सनी कुल्हाड़ी व तेजधार कापा भी पड़ा था। इस हत्याकांड के बाद बहादुर राम भी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब है। बहादुर राम को शुक्रवार तड़के चार बजे गांव की एक परचून की दुकान पर बीड़ी खरीदते हुए देखा गया था। उसके बाद बहादुर राम का कोई अतापता नहीं है उसने इसकी सूचना तुरंत चौटाला चौकी पुलिस को दी।गांव में इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। डबवाली डीएसपी बलबीर सिंह तथा सदर थाना के निरीक्षक भगवान दास ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। दूसरी ओर आस पड़ोस के लोग भी इस दोहरे हत्याकांड को लेकर सदमे में है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने उपरान्त डबवाली सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिवारजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में विनोद कुमार की शिकायत पर बहादुर राम बैरागी के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया है। थाना प्रभारी भगवान दास ने बताया कि पुलिस हत्या के पीछे कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे असली कारणों का खुलासा हो पायेगा।
You Can Also Watch These Videos On Our Videos Channel At www.youtube.com/arun9996063411




You Can Also Watch These Videos On Our Videos Channel At www.youtube.com/arun9996063411

Read more

पोलियो जागरूकता रैली

Posted in
by arun singla

डबवाली(ARUN)जनसाधारण में पोलियो जैसी भयंकर बीमारी के प्रति जागरूकता लाने तथा बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए आज एक जनजागरूकता रैली आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सैंकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। उपरोक्त रैली को सामान्य हस्पताल के एसएमओ डॉ. राज कुमार ने हरी झण्डी दिखा कर हस्पताल परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. बलेश बांसल, डॉ. रूपेश बांसल, राज वर्मा, कंचन शर्मा, सरोज रानी, काहन चन्द यादव, तरसेम कुमार व अन्य स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे। डॉ. कुमार ने बताया कि कल यानि 7 फरवरी, रविवार पल्स पोलियो दिवस है तथा 0 से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को पल्स पोलियो रक्षा दवा पिलाए जाऐगी। इसके लिए कुल 103 बूथ बनाए गए हैं। शहर में 22 बूथ तथा ग्रामीन अंचल में 81 बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 8 मोबाईल टीमों का गठन किया गया है। जो इलाके में घूम कर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी। अगर फिर भी कोई बच्चा छूट गया तो इसके लिए 8 व 9 फरवरी को डोर - टू - डोर जाकर दवा पिलाई जाऐगी। उन्होंने बताया कि रैली चौटाला रोड से होते हुए बस स्टैण्ड, जीटी रोड, मुख्य बाजार एवं कॉलोनी रोड से होते हुए वापिस हस्पताल परिसर पहुंचेगी।

Read more

डबवाली (ARUN)- गांव खुईयां मलकाना के पास यात्रियों से भरी एक जीप पेड़ से टकरा जाने से जीप में सवार एक ही परिवार के 11 लोग घायल हो गये। घायलों में चार महिलाऐं भी शामिल है। घायलों में चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बठिंडा रेफर किया गया है। जीप पर सवार सभी व्यक्ति गांव मलिका पुरा के निवासी खेता सिंह के घर पर आयोजित एक शगुन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जीप अनंदगढ़ से रवाना हुई और गांव नीलियांवाली से कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर मलिक पुरा पहुंचने से पहले ही खुईयां मलकाना के पास अनियंत्रित हो कर कीकर के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बलबीर कौर, गास रानी, मनप्रीत कौर, राज सिंह, जसवीर कौर, गौरा सिंह, विक्की पुत्र राजविंद्र सिंह, राजविंद्र सिंह पुत्र नछत्तर सिंह, हैप्पी पुत्र नछत्तर सिंह, गुरतेज सिंह पुत्र नछतर सिंह व जोगिंद्र सिंह पुत्र बूटा सिंह शामिल है। घायलों में राजविंद्र सिंह, विक्की, गौरा सिंह व जोगिंद्र सिंह हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बठिंड़ा रेफर कर दिया गया है।

Read more

डबवाली (Arun) हल्का डबवाली से इनेलो के विधायक तथा इनेलो के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली के अग्निकांड पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं और जब तक पीडि़तों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।वे वीरवार को डबवाली अग्निकांड के पीडि़तों के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दी गई राहत राशि के खिलाफ हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट में न जाये और कोर्ट द्वारा घोषित राशि को अविलम्ब पीडि़तों को दे, इस मांग को लेकर डबवाली के गांधी चौक में धरना देते हुए पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबवाली अग्निकांड के पीडि़तों के जख्मों पर लम्बे समय के बाद अदालत के फैसले से मरहम लगा था लेकिन अब हरियाणा सरकार उस निर्णय के विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट में जाने का निर्णय लेकर जख्मों पर नमक छिड़कने जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में उन्होंने सरकार सुप्रीम कोर्ट में न जाये इसके लिए महामहिम राज्यपाल हरियाणा को एक पत्र भी लिखा है। लेकिन राज्य सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है और सरकार की संवेदनाएं समाप्त हो चुकी हैं। इसके चलते विवश होकर गूंगी-बहरी सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए प्रजातंत्र में उसके पास एकमात्र तरीका धरना बचा था। जिसका प्रयोग वे कर रहे हैं।हाल ही में 23 दिसम्बर 2009 को अग्निकांड की बरसी पर पहुंचे सरकार के प्रतिनिधियों ने पीडि़तों को आश्वासन दिलाया था कि जल्द ही सरकार द्वारा अग्निकांड पीडि़तों से किये गये वायदे पूरे किये जाएंगे। लेकिन अभी तक वायदे पूरे नहीं किये गये हैं।उन्होंने मीडिया से भी अनुरोध किया कि डबवाली अग्निकांड को फिर से हाई लाईट करके इसे राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में उठाया जाये। वे भी अग्निकांड पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए अपना प्रयास करते हुए जिस सीमा तक भी वे जा सकते हैं, जाएंगे।इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राधेराम गोदारा, रणवीर सिंह राणा, ब्लाक समिति डबवाली के चेयरमैन कुलदीप सिंह जम्मू, गुरजीत सिंह पार्षद, डॉ. गिरधारी लाल गर्ग, नरेन्द्र बराड़, केशो राम गुप्ता, संदीप सिंह सन्नी गंगा चेयरमैन पैक्स गोरीवाला, सर्वजीत सिंह मसीतां हल्का अध्यक्ष यूथ इनेलो, दर्शन मोंगा शहरी अध्यक्ष यूथ इनेलो, आशा वाल्मीकि, परमजीत सिंह बराड़, जगरूप सिंह, ईश्वर देवी कटारिया, राकेश शर्मा, राकेश गर्ग भीटीवाला, नीलकान्त मैहता लवली पार्षद, सुखविन्द्र सिंह सरां पार्षद, सुभाष मित्तल पार्षद, भोला ठेकेदार, प्रहलाद सिंह, नसीब गार्गी, ओम बाबा, रवि कुक्कड़, रोशन लाल मोंगा, सुखजिन्द्र सिंह काला जापानी, मल्ली ग्रोवर, बलराज सिंह, तेजिन्द्र मिन्टू, शिवचरण सिंह चेयरमैन पैक्स, निरंजन सिंह, भिन्द्र सिंह, महिन्द्र सचदेवा, हरबन्स सिंह पटवारी, मिट्ठू सिंह, अजीत पाल, डॉ. ओपी सचदेवा, सुरेन्द्र सेठी, शिवजी राम बागड़ी, अमरनाथ बागड़ी, दीपक बागड़ी आदि सहित अग्निकांड पीडि़त उमेश भी उपस्थित था।

Read more

डबवाली- डबवाली अग्रिकांड पीडि़तों को मुआवजा राशि दिलवाने हेतु इनेलो ने प्रदेश सरकार के विरूद्ध संघर्ष करने का फैसला कर लिया है। इसी कड़ी में इनेलो विधायक अजय चौटाला के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौंक में आज प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक धरना आयोजित किया जाऐगा। यह जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी टेक चन्द छाबड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के खिलॉफ माननीय उच्चतम न्यायलय में अपील हेतु जाने की तैयारी कर रही है। इस प्रकार प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता स्पष्ट हो गई है। इनेलो विधायक अजय चौटाला जो कि डबवाली का प्रतिनिधित्व करते हैं ने बड़े जोर-शोर से अग्रिकांड पीडि़तों के पक्ष में अभियान चलाया है ताकि इतनी बड़ी त्रासदी से पीडि़तों के जख्मों पर मरहम लगाया जा सके। श्री दाबड़ा ने कहा कि डबवाली क्षेत्र के लोग इस मुद्दे पर पूरी तरह से लामबन्द हो रहे हैं तथा विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में शहरवासी शामिल हो कर प्रदेश सरकार को मजबूर कर देंगे कि अग्रिकांड पीडि़तों को माननीय उच्च न्यायलय आदेशानुसार तुरन्त मुआवजा राशि वितरित की जाए।

Read more

डबवाली -स्थानीय गुरू नानक कॉलेज किलियांवाली के प्रांगण में बीते दिवस इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कॉलेज समिति के कोषाधक्ष राजिन्द्र सिंह भाट्टी द्वारा किया गया। जिसमें स्थानीय 16 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा पोस्टर मेकिंग, रंगोली, स्टिक व मोनों एक्टिंग में अपने जौहर दिखाए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या एवं नशाखोरी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डबवाली के अलावा एसबीआई पटियाला के शाखा प्रबन्धक प्रेम गुप्ता, करण सिंह यादव सहित विभिन्न कॉलेज व स्कूलों के प्रसीपल उपस्थित थे। समारोह के अन्त में प्रसीपल इन्दिरा अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए तथा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मैडम सुरिन्द्र कपिला ने बाखूबी निभाया।

Read more

डबवाली
डबवाली शहर में कुकिंग गैस को लेकर लोगों में मची मारामारी को एजेण्डा बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा नेता मण्डी किलियांवाली स्थित कश्मीर गैस एजेन्सी व डबवाली स्थित इण्डेन गैस एजेन्सी के अतिरिक्त काऊंटर पर पहुंचे और संचालकों को 15 दिन के भीतर नगर में कुकिंग गैस आपूर्ति नियमित करने के लिए कहा और ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली। भाजपा मण्डल डबवाली के प्रभारी सतीश जग्गा, महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, जिला सचिव दाता राम बसौड़, एसडी कपूर प्रदेश प्रभारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, हेमराज बांसल जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, कृष्ण कीनिया जिला प्रधान मजदूर प्रकोष्ठ, नरेश बागड़ी जिला उपाध्यक्ष निकाय प्रकोष्ठ, नन्द लाल आदि नगर में बढ़ रही कुकिंग गैस की किल्लत को लेकर मण्डी किलियांवाली स्थित कश्मीर गैस एजेन्सी व डबवाली स्थित इण्डेन के अतिरिक्त काऊंटर पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने मौका पर उपस्थित एजेन्सी कर्मचारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन की एक प्रतिलिपी पत्रकारों को देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि कुकिंग गैस दैनिक जीवन यापन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। लेकिन मौजूदा समय में उपरोक्त गैस एजेन्सी पर तरह-तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि पार्टी को कई उपभोक्ताओं की शिकायतें मिली हैं। जिसके मद्देनजर आज उन्होंने सम्बन्धित गैस एजेन्सी को एक ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा नेताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर 15 दिन के भीतर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण और नगर में गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होती है तो उपभोक्ताओं के हक के लिये मण्डल भाजपा के कार्यकर्ता एजेन्सी के विरूद्ध आंदोलनरत होंगे।

Read more

डबवाली
भारत गैस नई दिल्ली के एजीएम किशोर चन्द ने कहा कि उन्हें कश्मीर गैस एजेन्सी किलियांवाली पर अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है।वे कश्मीर गैस एजेन्सी पर ग्राहकों द्वारा उनसे की जा रही शिकायतों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल समस्या की जड़ कहा हैं इसकी तालाश की जा रही है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि कसूर डिस्ट्रीब्यूशन और उपभोक्ताओं दोनों का ही है। उनसे जब यह कहा गया कि उपभोक्ताओं को उनके घर पर डिलीवरी न मिलने से ही समस्या पैदा हुई है तो उनका जवाब था कि वह इस बात का संभावनाओं का पता लगा रहे हैं कि गांवों में किस प्रकार से सही तरीके से डिलीवरी दी जा सकती है। उनके अनुसार समस्या की जड़ का पता लगाकर एजेन्सी और उपभोक्ता के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।इसी मौके पर उपस्थित सैल्ज ऑफिसर बठिण्डा कंवलजीत सिंह ने स्वीकार किया कि मण्डी किलियांवाली क्षेत्र में फर्जी कापियां बनी हुई हैं। जोकि सप्लाई में बाधा बन रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो सप्लाई भारत गैस की डबवाली में आती है, वह हिसार से आती है और डबवाली तथा डबवाली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सप्लाई डबवाली से ही मिलनी चाहिए। आपात स्थिति में एजेन्सी मण्डी किलियांवाली से आपूर्ति कर सकती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की 20 या 25 दिन के बाद दिये जाने का कोई भी प्रावधान नहीं है। केवल प्रावधान यही है कि जब बुकिंग हो जाये तो डिलीवरी मिल जाये।

Read more

Bhupinder Singh Hooda will inaugurate the 25th All India Inter-University National Youth Festival at MDU Rohtak

Posted in February 02, 2010
by arun singla

Chandigarh,

The Haryana Chief Minister, Mr Bhupinder Singh Hooda will inaugurate the 25th All India Inter-University National Youth Festival (Rajat Utsav) to be organized at Maharshi Dayanand University, Rohtak on February 02, 2010.While giving this information, a spokesman of the University today said that festival would be organized from February 2 to 6. He said that Haryana Education Minister, Mrs Geeta Bhukkal and General Secretary, Association of Indian Universities, Dr. Beena Shah would be special guests in the silver celebration programme. About 1000 students from 60 Universities were being participated in the festival.He said that as many as 28 events of music, dance, theatre, literature and fine arts would be organized during the festival. Besides this, various cultural programmes would also be organized in the festival.

Read more

Ration cards to be replaced with Smart cards in Haryana

Posted in
by arun singla

Chandigarh,
The Haryana Government has decided to replace paper based ration cards with smart cards in the state at a cost of Rs. 137.63 crore.While disclosing this here today, the Food and Supplies Minister, Mr. Mahender Partap Singh said that the paper based ration cards of about 54 lakh eligible families would be replaced with smart cards in a phased manner.He said that in the first phase, three districts would be covered from April 1 to July 31, 2010 and in second and third phase, six districts each would be covered. The second phase would start from July 1 and last upto October 31, 2010 and third phase would start from first October, 2010 and last upto January 15, 2011. The fourth and final phase would start from January 15, 2011 and last upto March 31, 2011. Four districts of the State would be covered under this phase.

Read more

डबवाली -- यहां के वरच्युस कल्ब इण्डिया के वार्षिक चुनाव मुख्य सलाहाकर आत्मा राम अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। यह जानकारी देते हुए क्लब के प्रवक्ता राजेश हाकू ने बताया कि बैठक में वर्ष 2010 के लिये प्रधान वीर चन्द गुप्ता, उपप्रधान मंगतराय बांसल, जनरल सचिव अशोक टीना, सहसचिव रमेश सेठी, फाईनैंस सचिव विजय बांसल, सह फाईंनैंस सचिव विजय मुंजाल, पीआरओ राजेश हाकू, एपीआरओ सुमित भारती, शिक्षा निर्देशक नरेश शर्मा, सह शिक्षा निदेशक राजकुमार, सांस्कृतिक सचिव संजीव शाद, सह सांस्कृतिक सचिव पालविन्द्र शास्त्री, निदेशक समाज सेवा एडवोकेट भूपिन्द्र सूर्या, सह निदेशक समाज सेवा ज्ञानी ज्ञान सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. मथुरा दास चलाना, सह निदेशक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. लवलीन नागपाल, निदेशक खेल कूद राकेश शर्मा, सह निदेशक खेलकूद एडवोकेट जतिन्द्र खैरा के अतिरिक्त मनोज कुमार आफिस इन्चार्ज का कार्य भार सौंपा गयाञ इसके अतिरिक्त प्रबंधक समिति में संतोश शर्मा, तरसेम गर्ग, परमजीत कोचर, जतिन्द्र शर्मा, वेद कालड़ा को प्रबंधक समिति का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर कल्ब के संस्थापक केशव शर्मा, सलाहकार डॉ. प्रशोत्तम सिंगला, पूर्व वित्त सचिव विजय बांसल भी उपस्थित थे।

Read more

BS Hooda and Jaipal Reddy falgged off the metro on Gurgaon

Posted in January 31, 2010
by arun singla

Chandigarh, Jan 29 – Union Urban Development Minister, Mr. JaipalReddy and Haryana Chief Minister Mr. Bhupinder Singh Hooda todayflagged off the Trial Run of Delhi- Metro Rail on Gurgaon Section, atHUDA City Center Metro Station of sector 29 Gurgaon today. The TrialRun was upto Guru Dronacharya Metro station in Gurgaon.On this occasion, Mr. Jaipal Reddy said that today is a historic dayfor not only Gurgaon, but the whole of Haryana. Gurgaon is not only anational city but an international city. Sh Reddy appreciated the firmcommitment showed by the Chief Minister Mr Hooda in bringing theMetro Rail to Haryana and appreciated the cooperation extended by thestate government. Mr. Reddy said that Mr Hooda is paying fullattention to the development of the state. Referring to the demand ofextending the Delhi Metro to IMT Manesar, Mr. Reddy said, theproposals regarding running Delhi Metro rail upto Faridabad andBhadurgarh are under consideration. The proposal regarding Manesarwill also be given due consideration. Regardinig Mr Hooda’s demand forPrivate Participation in Metro, Mr Reddy said that the UnionGovernment would soon consider giving formal sanction for a PrivateMetro.Mr. Reddy said that along with urban development, there is also needto pay attention to the development of rural areas. At present, about30 per cent of the population lives in the urban areas and withongoing urbanization, more than 50 per cent population will be livingin towns and cities after some years. Keeping this in view, the PrimeMinister Dr Manmohan is laying stress on the Jawahar Lal NehruNational Urban Renewable Mission. Mr. Reddy said that with the successof Metro Rail, other states are also asking for Metro Rail projects intheir cities.The Haryana Chief Minister Mr. Bhupinder Singh Hooda congratulatedDelhi Metro Rail Corporation, Union Urban Development Ministry and theOfficers of Haryana Government for completing the Metro rail projectbefore the stipulated time of June 2010. He said that Gurgaon has aspecial place in the NCR and has shown the way of progress andprosperity to other cities. The Gurgaon-Manesar Urban Complex hasemerged as a major hub of BPO industry. Lakhs of commuters travelevery day, which necessitated the Metro Rail like service. That iswhy, an agreement was signed with Delhi Metro Rail Corporation threeyears ago. Mr. Hooda particularly complimented the MD DMRC Sh ESreedharan for the important role played by him and also thanked theGurgaon MP Rao Inderjeet Singh for his keen interest in Metro RailProject.Mr. Hooda said that with the start of the Metro Rail Service, notonly people of the area will have a comfortable travel, but it willalso upgrade quality of their life. Mr. Hooda said that he plans tostart Metro Rail like service from Indira Gandhi International Airportto Gurgaon. He said that besides developing main roads in the Gurgaonarea, a sum of Rs. 900 crore was being spent by a private partner onthe Metro Rail project under PPP model between Sikanderpur and NH-8.The private partner would be paying revenue of Rs. 760 crore to theHaryana Government over a period of 19 years. Local Bus Service willalso be strengthened, so that maximum number of people may avail ofthe Metro rail service. For this, 750 Low-Floor buses are beingarranged and 400 buses will be available by October 2010.Union Minister of State for Urban Development Mr Saugata Roy saidthat this day is a day of pride for the citizens of Haryana. The ChiefMinister Mr Hooda got this project because of his firm commitment. Theproject has cost Rs 763 crores, out of which 80 per cent has beengiven by Haryana Government. The State Government has also given Rs.111 crores for the work of Metro Rail from Qutub Minar to HaryanaBorder.Haryana State Agriculture Minister Mr Sukhbir Kataria said that withMetro Rail, not only the journey will be easy, but pollution levelwill also come down. He also requested for similar service for PalamVihar and Old Gurgaon areas.Gurgaon MP Rao Inderjeet Singh said that Metro Rail Service willprovide impetus to the development of the area. It is like a dreamcome true. This will also reduce the congestion on the roads. He alsourged that for Gurgaon and adjoining areas, the proposal for startinglocal rail service for 6 KM distance should also be implemented. Healso laid stress on improving the parking facilities, in view of theincreasing traffic.Badshahpur MLA Rao Dharampal thanked Mr. Jaipal Reddy and Mr. Hoodafor the Metro Rail Service upto Gurgaon and also said that thisservice should be extended upto IMT Manesar.Gurgaon is the second township after Noida, where Delhi Metro hasentered. After start of the Metro Rail Service, about two lakhcommuters will be able to use the service between Central Secretariatand Gurgaon. This will reduce the time of journey from one and a halfhours to about 45 minutes. Gurgaon section will have 5 stations- HUDACity Center, IFFCO Chowk, MG Road, Sikanderpur and Guru DronacharyaMetro Station. The 12.53 KM Central Secretariat- Qutub Minar Sectionwill be fully underground. The HUDA City Center Metro Station is amajor achievement for DMRC from the architectural point of view. Thestation has a special lift for the physically challenged persons.Parking facilities will be available at all the five stations.DMRC Chairman Mr. Ramachandran appreciated the initiative taken bythe Haryana Chief Minister and also the full cooperation given by thestate government.The MD of DMRC Mr Sridharan said that Delhi Metro has fulfilled itspromise and we are ready to start the projects within two months, muchbefore the deadline of June 2010. He said that if more projects aregiven to us in future, we are ready to take up.

Read more

Blog links

Blog Archive

Search

Copyright 2010 @ Welcome To Dabwali News